Entertainment
आम आदमी की रसोई पर पड़ेगी महंगाई की मार ?जाने कौन से ज़रूरी सामान,,
August 23, 2026
Rising Grocery Prices: अगर आपको इस महीने किराने का खर्च पहले के मुकाबले ज्यादा लग रहा है, तो आने वाले दिनों में राहत मिलना आसान नहीं दिख रहा। रसोई में रोज इस्तेमाल होने वाली कई जरूरी चीजों की कीमतों पर एक साथ दबाव बढ़ रहा है।
Alwar: छात्राओं संग बांध में नहाते प्रधानाचार्य का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड; जांच शुरू
August 23, 2026
थानागाजी क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पड़ाक छापली के प्रधानाचार्य पर छात्राओं के साथ बांध में आपत्तिजनक स्थिति में नहाने के आरोपों के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सोशल मीडिया और समाचार माध्यमों पर वीडियो वायरल होने के बाद माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर ने प्रधानाचार्य लाल चन्द मीना को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभाग ने उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी है।
IND-PAK Tensions: ऑपरेशन सिंदूर के बाद रुकी 150 पाकिस्तानी दुल्हनों की शादी, जानें किस तरीके से पहुंचीं भारत
August 23, 2026
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच वीजा और सीमा मार्ग बंद होने से पाकिस्तान के सिंध प्रांत की करीब 150 महिलाओं की शादी अटक गई थी। इन महिलाओं की सगाई भारत में रहने वाले पुरुषों से हो चुकी थी और उन्हें शादी के बाद अपने ससुराल आना था। लंबे इंतजार के बाद अब इन पाकिस्तानी दुल्हनों और उनके परिवारों को भारत आने के लिए वीजा मिल गया है। गृह मंत्रालय की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, अटारी-वाघा बॉर्डर बंद होने के बाद भी लगभग 150 पाकिस्तानी लड़कियां भारत में दुल्हन बनकर आई हैं। अप्रैल से जून के बीच ये दुल्हनें करीब 450 रिश्तेदारों के साथ भारत पहुंचीं। यहां उन्होंने नागपुर, जोधपुर, अहमदाबाद, रायपुर, पुणे व भोपाल जैसे शहरों में अपने जीवनसाथी संग शादी रचाई। मंत्रालय के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर से पहले ही रिश्ता कर चुके इन जोड़ों को स्पेशल अनुमति दी गई।
ACB Arrested Sub Inspector Bribe Case: सब इन्स्पेक्टर और आरक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार.. रिश्वत में ले रहे थे बड़ी रकम, एंटी करप्शन ने पहले ही बिछा दिया था जाल
August 23, 2026
तेलंगाना एसीबी ने चंदानगर थाने के सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल को 75 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। ACB Arrested Sub Inspector Bribe Case || Image- IBC24 News File
सिर्फ PhD और NET काफी नहीं! बिहार में अब यूनिवर्सिटी शिक्षकों को हर साल देनी होगी 36 घंटे की ‘अकादमिक परीक्षा’ जैसी ट्रेनिंग
August 23, 2026
Bihar Teacher Training : बिहार के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए अब सिर्फ विषय का विशेषज्ञ होना ही पर्याप्त नहीं होगा। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप राज्य में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए शिक्षकों के अकादमिक प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया गया है। राज्यपाल सचिवालय की पहल के तहत विश्वविद्यालयों, अंगीभूत महाविद्यालयों और संबद्ध महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए हर साल छह दिवसीय यानी 36 घंटे का फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) आयोजित किया जाएगा।
Thyroid Disease: लगातार थकान और सुस्ती कहीं थायरॉइड की बीमारी की तरफ संकेत तो नहीं? हो जाएं अलर्ट
August 23, 2026
Sun, 23 Aug 2026 10:48 PM IST हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 23 Aug 2026 10:48 PM IST सार थायरॉइड की बीमारी के कई संकेत तनाव और सामान्य थकान जैसे लगते हैं। लगातार थकान, वजन बढ़ना, ठंड ज्यादा लगना, कब्ज, बाल-त्वचा में बदलाव, बेचैनी या तेज धड़कन को पैटर्न के साथ देखना जरूरी है। कई लक्षण एक साथ हों और लंबे समय तक बने रहें तो थायरॉइड जांच के लिए डॉक्टर से मिलें। क्या सुबह उठने के बाद आप भी थकान का शिकार रहते हैं, काम करने का मन न करता और वजन बढ़ता जा रहा है? इन समस्याओं को अक्सर लोग तनाव, नींद की कमी और खराब दिनचर्या मान लेते हैं। कई बार ऐसा होता भी है, लेकिन यही लक्षण बार-बार ये समस्याएं हो रही है तो सावधान हो जाएं। कहीं ये थायरॉइड हार्मोन में गड़बड़ी का संकेत तो नहीं है।
पॉपुलर फोन का 4G वर्जन लाया ब्रांड, 8100mAh बैटरी के साथ 'स्टील' जैसी मजबूत बॉडी भी
August 23, 2026
वीवो ने हाल ही में Vivo V70 Lite 5G फोन लॉन्च किया था। अब ब्रांड इसका 4G वर्जन लेकर आया है, जिसमें 8100mAh बैटरी के साथ स्टील जैसी मजबूत बॉडी भी दी गई है। इस फोन में और क्या-क्या खास है, चलिए बताते हैंVivo तेजी से अपनी स्मार्टफोन लाइनअप को बढ़ा रहा है। अब ब्रांड अपने पॉपुलर 5G फोन का 4G वर्जन लेकर आया है। वीवो ने चुपचाप जून में Vivo V70 Lite 5G लॉन्च किया था और अब कंपनी ने इसका 4G वर्जन पेश किया है। Vivo V70 Lite 4G यूरेशियन बाजारों में दिखने लगा है; इसमें 5G की जगह बेहतर बैटरी और ड्यूरेबिलिटी पर ध्यान दिया गया है। आइए, इसके पूरे स्पेसिफिकेशन्स और उपलब्धता की जानकारी पर एक नजर डालते हैं।
US Vs Canada: 'कनाडा पर हमला हुआ, अब हम जंग में', PM कार्नी ने ट्रंप को चेतावनी देते हुए ऐसा क्यों कहा?
August 23, 2026
Published: Sunday, August 23, 2026, 10:48 [IST] US Canada Trade War: वॉशिंगटन और ओटावा के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत टूटने के बाद अमेरिका और कनाडा के रिश्तों में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अमेरिका की नई व्यापारिक शर्तों को अनुचित और कनाडा के हितों के खिलाफ बताया है। उन्होंने कहा कि कनाडा अमेरिकी दबाव में ऐसी डील स्वीकार नहीं करेगा, जिससे उसके वर्कर्स, किसान और कारोबार प्रभावित हों।
UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, यूपी रोडवेज बसों में मुफ्त सफर, एक साथी भी साथ जा सकेगा
August 23, 2026
UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश की महिलाओं को योगी सरकार ने बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा का ऐलान किया है। खास बात यह है कि महिला के साथ एक साथी भी बिना किराया दिए सफर कर सकेगा।
कन्नौज में 10kg सोना पकड़े जाने पर अखिलेश का सनसनीखेज दावा- गाड़ी से 1 किलो के 26 सोने के बिस्कुट पकड़े लेकिन दिखाए केवल 10
August 23, 2026
Kannauj Gold Smuggling : कन्नौज में पुलिस की ओर से एक गाड़ी से 10 किलो सोना पकड़ने के मामले में स्थानीय संसद अखिलेश यादव ने सनसनीखेज दावा किया है। सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि गाड़ी से 1 किलो के 26 सोने के बिस्कुट पकड़े लेकिन केवल 10 किलो के बिस्कुट दिखाए गए। उन्होंने आशंका जताई कि कहीं पुलिस दिखाये गए बिस्कुटों को पीतल के बिस्कुट बताकर बाद में गटक न जाए।