Entertainment

world-news

सारण शिक्षक सीट से नहीं लड़ेंगे रामपुकार सिन्हा: विधायकों ने अपना फैसला बदला, RLM ने 6 साल के लिए पार्टी से बाहर किया था - Patna News

October 16, 2026

RLM के विधायकों ने अपना फैसला बदल लिया है। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से RLM के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता रामपुकार सिन्हा ने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है।

world-news

‘दृश्यम 3’ के बाद क्या आएगी ‘दृश्यम 4’, डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने किया खुलासा

October 16, 2026

अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ सुपरहिट हो चुकी है। ऐसे में अब दर्शकों के मन में सवाल है कि क्या मेकर्स ‘दृश्यम 4’ लेकर आएंगे। इस सवाल का जवाब डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने दिया है। आइए जानते हैं, उन्होंने अगली मूवी सीक्वल पर क्या कुछ कहा।‘दृश्यम 3’ की शानदार सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि विजय सालगांवकर की कहानी दर्शकों के दिलों में खास जगह रखती है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई का आंकड़ा पार किया है। इस सफलता के बीच दर्शकों के मन में सवाल है कि क्या अजय देवगन की इस फिल्म का चौथा पार्ट भी आएगा? अगर आप भी ‘दृश्यम 4’ का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए निराश करने वाली खबर है। डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने साफ कर दिया है कि फिलहाल फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने की योजना नहीं है।

world-news

Apple iPhone Duo की बुकिंग आज शाम 5:30 बजे से, कीमत ₹2.99 लाख से शुरू; Siri AI में भी मिलेंगे 6 बड़े अपडेट

October 16, 2026

Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दी गई जानकारी के मुताबिक, भारत में इसकी बुकिंग आज शाम 5:30 बजे से शुरू होगी। ग्राहक इसे Apple के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर, Apple Retail Stores और अधिकृत रिटेलर्स के जरिए बुक कर सकेंगे। फोन की डिलीवरी और स्टोर्स में बिक्री 23 अक्टूबर 2026 से शुरू होने की बात कही गई है।

world-news

तलाक के बाद शराब की लत बढ़ गई थी, 26 दिन रिहैब में रहे युजवेंद्र चहल: पैनिक अटैक में टेढ़ा हो जाता था चेहरा

October 16, 2026

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी जिंदगी के मुश्किल दौर को लेकर खुलकर बात की है। आकाश चोपड़ा के पॉडकास्ट में चहल ने बताया कि धनश्री वर्मा से तलाक के बाद उनकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई थी और शराब पीने की आदत हद से ज्यादा बढ़ गई थी...

world-news

The Crazy Tales Successfully Hosts Astrology and Occult Summit 2026 at Radisson Blu, Dwarka, New Delhi - Up18 News

October 16, 2026

New Delhi [India], October 16: A grand gathering of astrologers, occult experts, spiritual practitioners and distinguished achievers celebrates knowledge, excellence and collaboration. The Crazy Tales successfully organised the Astrology and Occult Summit 2026 at Radisson Blu, Dwarka, New Delhi, bringing together renowned astrologers, numerologists, tarot card readers, Vastu consultants, metaphysical experts and spiritual practitioners from diverse disciplines.

world-news

Narmadapuram News: सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुईं शिवानी, अंगदान से तीन परिवारों को मिली उम्मीद

October 16, 2026

मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम की शिवानी शर्मा के अंगदान से तीन लोगों को जीवन की नई उम्मीद मिली। CM मोहन यादव ने सराहना की, पैतृक गांव में पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।भोपाल। मध्यप्रदेश में अंगदान की एक भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है। नर्मदापुरम जिले के बनखेड़ी क्षेत्र के ग्राम खापा खुर्द की रहने वाली बिलाश टांटी शर्मा (शिवानी) के अंगदान से तीन लोगों को नया जीवन मिलने की उम्मीद जगी है। सड़क दुर्घटना के बाद ब्रेन डेड घोषित की गईं शिवानी के परिजनों ने गहरे दुख के बीच अंगदान का फैसला लिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस निर्णय को मानवता, संवेदनशीलता और परोपकार की प्रेरक मिसाल बताया है। राज्य शासन के निर्णय के अनुसार, शिवानी शर्मा के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव में मध्यप्रदेश पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। यह सम्मान उनके उस योगदान के प्रति श्रद्धांजलि है, जिससे तीन लोगों के जीवन में नई उम्मीद आई है।

world-news

IDBI बैंक की बिक्री को लेकर भाजपा सरकार पर बरसे डॉ. राजीव नारायण प्रसाद

October 16, 2026

Ranchi News: केंद्र की भाजपा सरकार पर आर्थिक मोर्चे पर विफल रहने और सरकारी संपत्तियों का निजीकरण करने का आरोप लगाते हुए मीडिया पैनलिस्ट डॉ. राजीव नारायण प्रसाद ने आईडीबीआई बैंक की प्रस्तावित बिक्री पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि सरकार देश की महत्वपूर्ण सरकारी संपत्तियों को निजी हाथों में सौंप रही है और इसके लिए निजीकरण के फायदे गिनाए जा रहे हैं.

world-news

भारत-ईएफटीए व्यापार समझौते से 2040 तक 100 अरब डॉलर का निवेश और 20 लाख नौकरियों के मिलेंगे अवसर

October 16, 2026

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के बीच व्यापार एवं आर्थिक साझेदारी समझौते (टीईपीए) से वर्ष 2040 तक भारत में 10 लाख से 20 लाख तक नए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा होने की संभावना है। साथ ही, इससे औद्योगिक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिलने और उच्च गुणवत्ता वाले निवेश आकर्षित होने की उम्मीद है। यह जानकारी उद्योग मंडल एसोचैम की ओर से शुक्रवार को दी गई।

world-news

Bhai Dooj 2026: 10 या 11 नवंबर, भाई दूज 2026 कब है? नोट करें तिलक का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

October 16, 2026

Bhai Dooj 2026 Date: हिंदू धर्म में भाई दूज का विशेष महत्व है. यह त्योहार दीपावली के बाद मनाया जाता है. इसे यम द्वितीया भी कहा जाता है. इस दिन बहनें शुभ मुहूर्त में अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाती हैं और उनकी लंबी उम्र, अच्छी सेहत व खुशहाल जीवन की कामना करती हैं. वहीं, भाई अपनी बहनों को उपहार देकर अपना प्यार जताते हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस पर्व का संबंध यमराज और उनकी बहन यमुना की कथा से है. आइए जानते हैं कि साल 2026 में भाई दूज कब मनाई जाएगी, तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त क्या है और पूजा किस तरह की जाती है.