Entertainment
जन्म के 24 घंटे में पता चलेगा सिकल सेल: इंदौर के MGM में न्यूबोर्न स्क्रीनिंग को मिलेगा केंद्र का साथ; HLA Typing भी होगी शुरू - Indore News
August 29, 2026
जन्म के 24 घंटे में पता चलेगा सिकल सेल:इंदौर के MGM में न्यूबोर्न स्क्रीनिंग को मिलेगा केंद्र का साथ; HLA Typing भी होगी शुरूइंदौर6 घंटे पहले कॉपी लिंकइंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल (एमवायएच) स्थित Center for Competency for Sickle Cell Disease में अब जन्म के शुरुआती समय में ही सिकल सेल बीमारी की पहचान करने की तैयारी है। सेंटर में Newborn Screening को बड़े स्तर पर शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। केंद्र सरकार ने सेंटर की सुविधाओं और कामकाज का निरीक्षण करने के बाद इसके लिए वित्तीय और उपकरण संबंधी मदद देने का आश्वासन दिया है।
Delhi CNG Price Hike: दिल्ली में फिर महंगी हुई CNG, 4 महीने में 10 रुपये बढ़े दाम, जानें अब क्या है नया रेट
August 29, 2026
Published: Saturday, August 29, 2026, 7:41 [IST] Delhi CNG Price Hike: दिल्ली-NCR में CNG इस्तेमाल करने वालों को फिर बड़ा झटका लगा है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने CNG की कीमत 3.89 रुपये प्रति किलो बढ़ा दी है। नई दरें 29 अगस्त 2026 की सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। दिल्ली में अब एक किलो CNG के लिए 86.98 रुपये चुकाने होंगे। पहले यही कीमत 83.09 रुपये थी।
Nepal Floods: नेपाल में कुदरत का कहर! 600+ मौतों के बाद मचा हाहाकार, 1924 लोग अब भी लापता
August 29, 2026
Nepal Flash Flood: नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या 600 के पार हो गई है और 1924 लोग अब भी लापता हैं। लापता लोगों में 320 भारतीय भी शामिल हैं। सुरंगों में फंसे लोगों को खोजने के लिए भारत से एक एक्सपर्ट टीम नेपाल पहुंच गई है।Nepal Flood Death Toll, काठमांडू: नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। बाढ़ और उसके बाद बने हालात में मरने वालों की संख्या 600 के पार पहुंच गई है। नेपाल सरकार के मुताबिक, अब तक 1924 लोग लापता हैं। शुरुआती जानकारी में करीब 1000 लोगों के लापता होने की बात कही गई थी, लेकिन अब यह आंकड़ा काफी बढ़ गया है। लापता लोगों में 993 लोग हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स में काम करने वाले कर्मचारी हैं।
रेवाड़ी में चोरी करने पहुंचे चोरों की बाइक पंक्चर, VIDEO: अपनी छोड़ दूसरी मोटरसाइकिल लेकर फरार; CCTV में कैद हुई करतूत - Rewari News
August 29, 2026
रेवाड़ी5 घंटे पहले कॉपी लिंकरेवाड़ी में घर के सामने से घसीटकर बाइक निकालता आरोपी। रेवाड़ी में बाइक चोरी का एक अजीब मामला देखने को मिला है। दो युवक चोरी की बाइक पर चोरी करने गांव नंदरामपुर बास पहुंचे। इसी दौरान चोरों की बाइक का टायर पंक्चर हो गया। जिससे अपनी बाइक को गली में एक साइड खड़ा कर दिया और वहीं घर के सामने गली में खड़ी बाइक चोरी कर फरार हो गए। जिसका एक सीसीटीवी भी सामने आया है।
सलमान खान हैट के पीछे आखिर क्या छुपा रहे हैं? SVC63 से जुड़ रहा कनेक्शन
August 29, 2026
सलमान खान एक बार फिर से फैंस के सामने नए लुक में सामने आएंगे। बॉलीवुड के भाई जान का SVC63 से जुड़ा नया लुक सोशल मीडिया पर चर्चा में है। हैट और मूंछों में उनका रग्ड अवतार देख फैंस सवाल कर रहे हैं कि क्या उन्होंने 'मॉन्स्टर' वाला लुक छिपाया है?बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान आए दिन चर्चा में रहते हैं। इस बार वो अपनी अपकमिंग मूवी SVC63 को लेकर न्यूज में हैं। भाई जान के अपकमिंग फिल्म को लेकर फैंस के अंदर काफी उत्सुकता बनी हुई है। इस बीच एक्टर का नया लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसका कनेक्शन लोग SVC63 से जोड़ रहे हैं।
PM Modi Visit: पीएम मोदी के इस दौरे पर पूरी दुनिया की नजर, पुतिन-शी जिनपिंग से मुलाकात के भी संकेत!
August 29, 2026
PM Modi Central Asia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार दिन के लिए मध्य एशिया के दौरे पर हैं। इस दौरान वह उज्बेकिस्तान में द्विपक्षीय बातचीत करेंगे और किर्गिस्तान में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में भी शामिल होंगे।PM Modi Uzbekistan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चार दिवसीय मध्य एशिया दौरा आज से शुरू हो रहा है। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी उज्बेकिस्तान और किर्गिज रिपब्लिक का दौरा करेंगे। यात्रा के दौरान वह उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, जबकि किर्गिस्तान में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के 26वें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस दौरे को मध्य एशिया के साथ भारत के रणनीतिक, आर्थिक और कूटनीतिक रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
'मेरी छवि खराब करने वालों के काट दूंगा हाथ': जुएल ओराम का दावा- मंत्रालय से हटाने की रची जा रही साजिश
August 29, 2026
केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने शुक्रवार को दावा किया कि कुछ लोग उनकी छवि खराब करने और उन्हें मंत्रालय से हटाने के लिए प्रचार अभियान चला रहे हैं। उन्होंने यह बात ओडिशा के राउरकेला में उनके एक सहयोगी की संगठित अपराध के एक मामले में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तारी के बाद कही।
Nepal Flood: 579 मौतें-2500 लापता, दूसरी लहर का रेड अलर्ट, भारत-चीन सीमा पर बनी झील ने बढ़ाई टेंशन
August 29, 2026
Nepal Flood Death Toll: नेपाल बाढ़ के चौथे दिन मृतकों का आंकड़ा 579 पहुंचा और 2500 लापता हैं। भारत-चीन सीमा पर बनी झील से दूसरी बाढ़ का अलर्ट है। जानिए ताजा हालात।Nepal Flood Update: नेपाल में बुधवार को आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड के चौथे दिन भी हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। नेपाल पुलिस के ताजा अपडेट के मुताबिक, इस आपदा में अब तक कम से कम 579 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 2,500 लोग अब भी लापता हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, लेकिन अब सबसे बड़ी चिंता एक और संभावित बाढ़ को लेकर पैदा हो गई है। बाढ़ प्रभावित इलाके में फिर से पानी और कीचड़ का स्तर बढ़ने की खबरों के बाद प्रशासन ने लोगों और रेस्क्यू टीमों को अलर्ट रहने को कहा है। इस बीच भारत-चीन सीमा के पास बनी एक नई झील और पानी के बहाव को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।