CG Mahtari Vandana Yojana 32nd Kist: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh News) की महिलाओं के लिए गुरुवार का दिन राहत और खुशखबरी लेकर आया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Deo Sai) ने दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त (CG Mahtari Vandan Yojana 32nd Kist)जारी कर दी। सीएम साय ने रिमोट का बटन दबाकर राशि (Mahtari Vandan Yojana 32nd Installment) का ऑनलाइन ट्रांसफर किया।
इस किस्त (CG Mahtari Vandan Yojana 32nd Kist) के तहत प्रदेश की 67 लाख 38 हजार 217 महिलाओं के बैंक खातों में DBT के जरिए 632 करोड़ 40 लाख रुपये की राशि ट्रांसफर की गई। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी मौजूद रहीं।
अब तक 31 किस्तों में मिले ₹20 हजार करोड़ से ज्यादा
महतारी वंदन योजना (CG Mahtari Vandan Yojana 32nd Kist) के तहत अब तक प्रदेश की महिलाओं को 31 किस्तों में 20,075.71 करोड़ रुपये सीधे उनके बैंक खातों में भेजे जा चुके हैं। 32वीं किस्त की राशि जारी होने के बाद योजना के तहत अब तक कुल भुगतान 20,708.11 करोड़ रुपये हो गया है।
महिलाओं की आर्थिक मजबूती पर सरकार का जोर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Deo Sai) ने कहा कि महिलाओं का सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज और राज्य की वास्तविक प्रगति तभी संभव है, जब महिलाएं आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत हों।
ये भी पढ़ें: Smriti Irani Tribute Nana : नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुईं स्मृति ईरानी, बोलीं- 'दुनिया उन्हें नाना कहती थी, मैं दादा'
सीएम ने कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा देने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता को भी मजबूत कर रही है। इससे प्रदेश की माताओं और बहनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।
महतारी वंदन योजना (CG Mahtari Vandan Yojana 32nd Kist) के तहत हर किस्त में पात्र महिलाओं के बैंक खातों में राशि सीधे DBT के माध्यम से भेजी जाती है। सरकार का कहना है कि इस व्यवस्था से लाभार्थियों तक राशि सीधे पहुंचती है और भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहती है।
ये भी पढ़ें: Breaking News Live Update 8 Oct: मोबाइल कांग्रेस में मोदी बोले- बैंक, अस्पताल अब फोन में, DBT से ₹5 लाख करोड़ गलत हाथों में जाने से बचे
लेखक
![]()