Kannauj Gold Smuggling : कन्नौज में पुलिस की ओर से एक गाड़ी से 10 किलो सोना पकड़ने के मामले में स्थानीय संसद अखिलेश यादव ने सनसनीखेज दावा किया है। सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि गाड़ी से 1 किलो के 26 सोने के बिस्कुट पकड़े लेकिन केवल 10 किलो के बिस्कुट दिखाए गए। उन्होंने आशंका जताई कि कहीं पुलिस दिखाये गए बिस्कुटों को पीतल के बिस्कुट बताकर बाद में गटक न जाए।
पढ़ें :- Video- दिल्ली पुलिस पर भलस्वा डेयरी इलाके में हमला, दबंगों ने आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर लाठी–डंडों से पीटायूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने रविवार को एक्स पोस्ट में लिखा, ‘दस दिखाया, सोलह गटकाया… ‘भाजपा’ की पुलिस की माया… कन्नौज में पुलिस की गाड़ी से हुए एक्सीडेंट में सोने की तस्करी का खुलासा हुआ है। सूत्रों के अनुसार टक्कर लगने के बाद जब कार सवार भागने लगे तो पुलिस ने पीछा करके उन्हें पकड़ा और तलाशी के दौरान गाड़ी से 1 किलो के 26 सोने के बिस्कुट पकड़े लेकिन दिखाए गए केवल 10 किलो के बिस्कुट…’
अखिलेश ने आगे लिखा, ‘अब ध्यान ये रखना है कि कहीं पुलिस दिखाए गए बिस्कुटों को भी ‘पीली धातु’ कहकर सरकारी हिसाब में दर्ज़ न कर ले और बाद में पीतल के बिस्कुट से बदलकर ये सारे सोने के बिस्कुट भी गटक न जाए। नेपाल से गोरखपुर और गोरखपुर से दिल्ली यही है डबल इंजन के डबल गोरखधंधे का असली रास्ता।’

बता दें कि कन्नौज में सकरावा थाना प्रभारी भागमल सिंह शुक्रवार रात 2 बजे कांवड़ ड्यूटी से वापस लौट रहे थे। उनके साथ कार में सिपाही योगेंद्र कुमार, मोहन दिवाकर और महिला सिपाही रितुचाह मौजूद थीं। कार को सिपाही लोकेंद्र सिंह चला रहे थे। इस दौरान आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर निकवा गांव के पास किमी संख्या- 171 पर पुलिस की कार की टक्कर एक ब्रेजा गाड़ी से हो गई।
पढ़ें :- जंतर-मंतर पर आरक्षण विरोधी प्रदर्शन पर मायावती हुईं आगबबूला, बोलीं- यह मांग कतई भी उचित व देशहित में नहींबताया जा रहा है कि हादसे के दौरान दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। तभी पुलिस ने ब्रेजा कार में सवार दो युवकों से उनका हाल-चाल जाना तो वो घबरा गए। इस पर पुलिस को शक हुआ। शक होने पर पुलिस ने ब्रेजा की तलाशी ली गयी तो पुलिस को काले रंग के बैग से सोने की ईंटे मिली, जिनकी संख्या 10 बताई गयी। जब युवकों से इनके बारे में सवाल किया गया तो वो जवाब नहीं दे पाये। गिरफ्तार किए गए युवकों में एक महराजगंज और एक नेपाल का रहने वाला है।