world-news

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, यूपी रोडवेज बसों में मुफ्त सफर, एक साथी भी साथ जा सकेगा

August 23, 2026

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश की महिलाओं को योगी सरकार ने बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा का ऐलान किया है। खास बात यह है कि महिला के साथ एक साथी भी बिना किराया दिए सफर कर सकेगा।

सरकार के मुताबिक, 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक उत्तर प्रदेश स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (UPSRTC) की बसों में महिलाओं और उनके एक साथी को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। रक्षाबंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त को मनाया जाएगा।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए खास इंतजाम

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि रक्षाबंधन के दौरान महिलाओं की यात्रा सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए जरूरी व्यवस्थाएं पहले से पूरी कर ली जाएं। प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर रखने के साथ पुलिस को भी अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी-रोमियो स्क्वॉड को भी पूरी तरह सक्रिय रखने को कहा गया है।

बस ड्राइवरों की होगी स्क्रीनिंग

सीएम योगी ने सड़क सुरक्षा को लेकर भी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशे की हालत में किसी भी ड्राइवर को बस चलाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। इसके लिए बस चालकों की स्क्रीनिंग और मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके अलावा निजी बसों, ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चालकों का भी सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: चंपत राय की डायरी में नृपेंद्र मिश्र पर सवाल, संतों ने पूछा- 'खलनायक कौन?'

बाढ़ और जलभराव की स्थिति की भी समीक्षा

मुख्यमंत्री ने शनिवार को अपने आवास पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश में बाढ़ और जलभराव की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, मेरठ, सहारनपुर और गाजियाबाद के मंडलायुक्तों के साथ नोएडा अथॉरिटी से जलभराव वाले इलाकों और इसकी वजहों की जानकारी ली। इसके अलावा बाढ़ प्रभावित 19 जिलों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। बलिया, गोंडा, बहराइच, बाराबंकी, फर्रुखाबाद और लखीमपुर खीरी के जिलाधिकारियों से बाढ़ की स्थिति और राहत-बचाव कार्यों की जानकारी ली गई।

ये भी पढ़ें: Breaking News Live Update 22 August: भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगा, सारांश जैन का डेब्यू