lifestyle

Thyroid Disease: लगातार थकान और सुस्ती कहीं थायरॉइड की बीमारी की तरफ संकेत तो नहीं? हो जाएं अलर्ट

August 23, 2026

Sun, 23 Aug 2026 10:48 PM IST

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 23 Aug 2026 10:48 PM IST

सार

थायरॉइड की बीमारी के कई संकेत तनाव और सामान्य थकान जैसे लगते हैं। लगातार थकान, वजन बढ़ना, ठंड ज्यादा लगना, कब्ज, बाल-त्वचा में बदलाव, बेचैनी या तेज धड़कन को पैटर्न के साथ देखना जरूरी है। कई लक्षण एक साथ हों और लंबे समय तक बने रहें तो थायरॉइड जांच के लिए डॉक्टर से मिलें।

क्या सुबह उठने के बाद आप भी थकान का शिकार रहते हैं, काम करने का मन न करता और वजन बढ़ता जा रहा है? इन समस्याओं को अक्सर लोग तनाव, नींद की कमी और खराब दिनचर्या  मान लेते हैं। कई बार ऐसा होता भी है, लेकिन यही लक्षण बार-बार ये समस्याएं हो रही है तो सावधान हो जाएं। कहीं ये थायरॉइड हार्मोन में गड़बड़ी का संकेत तो नहीं है।

थायरॉइड गर्दन के सामने मौजूद एक छोटी ग्रंथि है, जो शरीर की ऊर्जा और कई दूसरी प्रक्रियाओं को प्रभावित करती है। इसमें हार्मोन कम बनने पर हाइपोथायरॉइडिज्म और ज्यादा बनने पर हाइपरथायरॉइडिज्म हो सकता है।

आइए थायरॉइड के उन संकेतों के बारे में जान लेते हैं जिनसे अक्सर लोग कंफ्यूज रहते हैं।

Thyroid Symptoms Often Mistaken for Stress and Fatigue Hidden Signs of Hypothyroidism

थकान-कमजोरी के कारण - फोटो : Freepik.com

लगातार थकान और सुस्ती
 

  • अगर पूरी नींद लेने के बाद भी शरीर भारी और थका हुआ लगता है, तो इसे सिर्फ तनाव मानकर अनदेखा न करें। हाइपोथायरॉइडिज्म में थकान और सुस्ती आम हो सकती है। अगर थकान के साथ वजन बढ़ने, ठंड लगने, कब्ज, सूखी त्वचा या बाल झड़ने जैसी समस्याएं भी हों, तो थायरॉइड की जांच के बारे में डॉक्टर से बात करें।


बिना वजह वजन बढ़ना या कम होना
 

  • बिना खानपान में बड़ा बदलाव किए वजन लगातार बढ़ रहा है तो थायरॉइड भी एक वजह हो सकती है। हाइपोथायरॉइडिज्म में वजन बढ़ सकता है।हाइपोथायरायडिज्म में थायराइड हार्मोन कम बनते हैं, जिससे शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। इसके कारण शरीर कम कैलोरी बर्न कर पाता है और वजन बढ़ने लगता है।
Thyroid Symptoms Often Mistaken for Stress and Fatigue Hidden Signs of Hypothyroidism

तना-स्ट्रेस की समस्य - फोटो : Freepik.com

चिड़चिड़ापन-बेचैनी
 

  • हर समय तनाव या चिड़चिड़ापन महसूस होना भी कई बार थायरॉइड से जुड़ा हो सकता है। खासकर थायरॉइड ज्यादा सक्रिय होने पर बेचैनी, हाथ कांपना, तेज धड़कन और नींद की परेशानी हो सकती है।लेकिन केवल चिड़चिड़ापन या नींद खराब होने का मतलब थायरॉइड नहीं है। दूसरे लक्षणों पर भी ध्यान देने की जरूरत है।


बाल झड़ने की दिक्कत
 

  • बाल पतले होना, त्वचा का सूखना और कब्ज हाइपोथायरॉइडिज्म के लक्षण हो सकते हैं। लेकिन इन समस्याओं की दूसरी वजहें भी होती हैं। अगर इनके साथ थकान, वजन बढ़ना और ठंड ज्यादा लगना भी लंबे समय से हो रहा है, तो डॉक्टर से थायरॉइड की जांच कराएं।

डॉक्टर कहते हैं, अगर ये लक्षण कई हफ्तों से बने हुए हैं और रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं तो डॉक्टर से मिलें। गर्दन में सूजन या गांठ, निगलने में परेशानी, सांस लेने में दिक्कत या धड़कन अनियमित हो तो जांच में देरी न करें।

--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।