World-News

world-news

IND vs ENG: कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताई शर्मनाक हार की असली वजह, किस मोड़ पर हाथ से निकला मैच?

July 11, 2026

IND vs ENG: टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टी-20 मुकाबले में भी बुरी तरह से हार गई. टीम इंडिया ने टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसे गलत साबित करते हुए इंग्लिश टीम ने 20 ओवरों में 257 रन ठोक दिए. जवाब में टीम इंडिया 20 ओवरों में 201 रन ही बना सकी और 56 रनों से मुकाबला हार गई. शर्मनाक हार के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने हार का असली कारण बताया है. इसके साथ ही उन्होंने मैच के टर्निंग प्वाइंट पर भी बोला है. 

world-news

गाजियाबाद में 7 साल की मासूम के साथ की दरिंदगी, फिर जान से मारकर मॉल के बेसमेंट में फेंक गए हैवान

July 11, 2026

गाजियाबाद में एक 7 साल की मासूम बच्ची के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी. शहर में बन रहे एक मॉल के बेसमेंट में 7 साल की बच्ची की लाश मिलने से हड़कंप मच गया. पोस्टमार्टम के बाद पता चला कि मरने से पहले बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ और सिर में चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई. बच्ची के शरीर के कई हड्डियां भी टूटी हुई थीं. लड़की के साथ हुई बर्बरता के बारे में जानकर उसके परिवार और स्थानीय लोगों के मन में गुस्से का लावा उबल रहा है. फिलहाल पुलिस ने परिवार की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली है.

world-news

गांगुली, पीटरसन और अंजुम 'आईसीसी हॉल ऑफ फेम' में शामिल

July 11, 2026

दुबई, 11 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली, अंजुम चोपड़ा और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन को आईसीसी 'हॉल ऑफ फेम' में शामिल किया गया है। ये तीनों 'क्लास ऑफ 2026' का हिस्सा हैं, जिससे आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वालों की कुल संख्या 125 हो गई है। एडिनबर्ग में एक समारोह में इसकी घोषणा की गई।

world-news

रथ यात्रा से पहले सूरत में क्राइम ब्रांच का बड़ा अभियान, 15 हिस्ट्रीशीटर समेत 70 से अधिक आरोपी दबोचे

July 11, 2026

रथ यात्रा जैसे संवेदनशील पर्व से पहले गुजरात के सूरत में पुलिस ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. सूरत क्राइम ब्रांच ने 'ऑपरेशन रैम्बो' के तहत शहरभर में ताबड़तोड़ छापेमारी कर 100 से अधिक घातक और प्रतिबंधित धारदार हथियार जब्त किए हैं. इस अभियान में 70 से अधिक संदिग्ध और असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया है.

world-news

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, मैतेई समुदाय के छह घरों में लगाई आग, दो गिरफ्तार

July 11, 2026

मणिपुर के इंफाल वेस्ट जिले में शनिवार को एक बार फिर तनाव बढ़ गया, जब मैतेई समुदाय के छह खाली पड़े घरों में आग लगा दी गई. यह घटना लेइमाखोंग आर्मी कैंप के पास स्थित कांटो साबल इलाके में हुई. घटना के बाद आसपास के गांवों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया और सुरक्षा बलों ने संभावित सामुदायिक झड़प को रोकने के लिए इलाके में कड़ी कार्रवाई की.

world-news

आगरा एफएसडीए की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई: 13 फर्मों पर एक साथ छापेमारी, ₹3.63 करोड़ की संदिग्ध दवाएं जब्त, 58 लाइसेंस पर गाज - Up18 News

July 11, 2026

​आगरा: उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने मुख्यमंत्री के कड़े निर्देशों के अनुपालन में आगरा में एक ऐसे अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो नकली दवाओं, उनकी री-लेबलिंग और सरकारी अस्पतालों की दवाओं की अवैध तस्करी में लिप्त था। यह विभाग की ओर से अब तक की सबसे बड़ी और निर्णायक कार्रवाई मानी जा रही है।

world-news

IND vs ENG: शर्मनाक सीरीज हार के बाद छिना नंबर-1 का ताज, इंग्लैंड ने किया क्लीन स्वीप

July 11, 2026

India vs England 5th T20I: इंग्लैंड ने भारत को 5वें और आखिरी टी20 मुकाबले में 56 रनों से हराकर सीरीज 4-0 से अपने नाम कर ली है. साउथैम्पटन में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 3 विकेट पर 257 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में टीम इंडिया 8 विकेट खोकर 201 रन ही बना सकी. इंग्लैंड की इस जीत के हीरो जोस बटलर रहे, जिन्होंने 64 गेंदों पर 131 रनों की विस्फोटक पारी खेली. उनके अलावा, कप्तान हैरी ब्रूक ने नाबाद 95 रनों की तूफानी पारी खेली.

world-news

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के नए CEO की तलाश शुरू, जानिए कौन कर सकता है आवेदन

July 11, 2026

अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में नए CEO की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसके लिए बनाई गई सर्च कमेटी की पहली बैठक शनिवार को हुई, जिसमें आवेदन की योग्यता और चयन के नियम तय किए गए. ट्रस्ट एक महीने के भीतर नए CEO का चयन करने की कोशिश में है. इच्छुक उम्मीदवार 18 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे. कमेटी की कोशिश है कि अगले एक महीने के भीतर इस पूरी चयन प्रक्रिया को संपन्न कर लिया जाए.

world-news

4 साइबर ठगों से आईफोन और 6.44 लाख रुपए बरामद: तीसरे दिन बरेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 शिकायतों वाले गिरोह के 4 सदस्य अरेस्ट - Bareilly News

July 11, 2026

बरेली में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन साइ-वज्र अभियान के तहत पुलिस को लगातार तीसरे दिन बड़ी सफलता मिली। साइबर सेल, साइबर थाना, एसओजी और स्थानीय थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को चार साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है।