World-News
Trump-Mamdani: जिमी किमेल के शो में ममदानी ने खोला ट्रंप से बातचीत का राज, सेल्फी वाले सवाल पर दिया मजेदार जवाब
September 30, 2026
Trump-Mamdani: न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी सोमवार, 28 सितंबर 2026 को Jimmy Kimmel Live! के खास ब्रुकलिन ब्रॉडकास्ट में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान होस्ट जिमी किमेल ने उनसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनके मौजूदा रिश्ते को लेकर कई सवाल किए। दोनों के बीच राजनीतिक मतभेदों के बावजूद हाल के महीनों में उनकी कई मुलाकातें और बातचीत चर्चा में रही हैं। Gracie Mansion में हुई थी दोनों नेताओं की मुलाकात ट्रंप और ममदानी की हालिया मुलाकात 21 सितंबर को न्यूयॉर्क के Gracie Mansion में हुई थी। यह ममदानी के आधिकारिक आवास पर हुई बैठक थी, जिसमें दोनों ने न्यूयॉर्क के लोगों से जुड़े मुद्दों, महंगाई और आवास जैसे विषयों पर चर्चा की। ममदानी ने बैठक के बाद कहा था कि वह अलग-अलग राजनीतिक मतभेदों के बावजूद उन लोगों के साथ काम करने को तैयार हैं, जिनके पास न्यूयॉर्क के लोगों के लिए काम करने की क्षमता और इच्छा है। ट्रंप ने भी मुलाकात के दौरान ममदानी को लेकर सकारात्मक टिप्पणी की और कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि मेयर अच्छा काम करेंगे।
ऑनलाइन शॉपिंग: आपके साथ भी न हो जाए इस महिला जैसा धोखा, डिब्बा खोला तो निकला साबुन; जानें ऐसा हो तो क्या करें
September 30, 2026
ऑनलाइन शॉपिंग: आपके साथ भी न हो जाए इस महिला जैसा धोखा, डिब्बा खोला तो निकला साबुन; जानें ऐसा हो तो क्या करें Wed, 30 Sep 2026 11:20 AM IST
'कांग्रेस हिंदू समाज को बांटना चाहती है': भाजपा ने भगवान शिव-राम वाले बयान पर साधा निशाना; क्या बोले सुधांशु?
September 30, 2026
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस शासित तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के 'राम अमीरों और शिव गरीबों के भगवान' वाले बयान पर आपत्ति जताई है। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को 'नास्तिक' बताते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस पूरी ताकत से हिंदू समाज को विभाजित करने के हर षड्यंत्र में शामिल है।
मथुरा में सफाई मित्रों को मिला सम्मान और सुरक्षा किट: स्वास्थ्य जांच के साथ सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई - Mathura News
September 30, 2026
Hindi NewsLocalUttar pradeshMathuraMathura Safai Mitra Samman & Security Camp | NAMASTE Yojana Coverageमथुरा में सफाई मित्रों को मिला सम्मान और सुरक्षा किट:स्वास्थ्य जांच के साथ सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गईराकेश पचौरी | मथुरा54 मिनट पहले
अक्षय कुमार की ‘हनुमान अंश 2’ में एंट्री? प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
September 30, 2026
16 Image Credit :
भारतीय मिक्स्ड कंपाउंड आर्चरी टीम ने बनाई फाइनल में | Indian mixed compound archery team makes it to the finals
September 30, 2026
ओकाजाकी, एशियन गेम्स 2026 में राजेश जाधव और चिकिता तनिपार्थी की भारतीय मिक्स्ड कंपाउंड आर्चरी टीम ने फाइनल में जगह बना ली है। बुधवार को ओकाजाकी चुओ सोगो पार्क मल्टीपर्पस स्क्वायर में हुए सेमीफाइनल मुकाबले में राजेश-चिकिता की जोड़ी ने थाईलैंड के पीरावत रत्तनपोंगकियाट और कानोकनापुस काएवचोमफू को 156-155 से शिकस्त दी।
कौन थे शिवसेना UBT नेता प्रदीप पूर्णेकर? जिनके खौफनक मर्डर पर CM फडणवीस से किए सीधे सवाल..
September 30, 2026
ठाणे में मंगलवार रात शिवसेना (UBT) नेता प्रदीप पूर्णेकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना को लेकर महाराष्ट्र में सियासत गरमा गई है। शिवसेना सीएम से सवाल किया कि "महाराष्ट्र में आखिर हो क्या रहा है? इतने सारे अपराधी, माफिया और हत्यारे खुलेआम घूम रहे हैं, हम आपको बता नहीं सकते।"ठाणे (महाराष्ट्र): ठाणे में शिवसेना (UBT) नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या के बाद महाराष्ट्र की सियासत गरमा गई है। शिवसेना (UBT) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए सीधे देवेंद्र फडणवीस सरकार पर हमला किया। साथ ही सवाल किया कि जिस तरह से हत्याएं हो रही हैं, उससे तो साफ पता चलता है कि राज्य में लॉ एंड ऑर्डर नहीं बचा है। में पूछता हूं कि "महाराष्ट्र में आखिर हो क्या रहा है? इतने सारे अपराधी, माफिया और हत्यारे खुलेआम घूम रहे हैं, हम आपको बता नहीं सकते। बता दें कि उद्धव ठाकरे गुट के स्थानीय नेता प्रदीप पूर्णेकर की मंगलवार रात ठाणे के मानपाड़ा इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
Hibiscus Grow From Cutting: गुड़हल की कटिंग लगाने का सही तरीका, 1 गलती हुई तो नहीं आएंगी जड़ें!
September 30, 2026
Hibiscus Cutting Propagation: गुड़हल की कटिंग से नया पौधा लगाने का आसान तरीका जानें। सही कटिंग चुनने से लेकर मिट्टी, पानी, नमी और धूप तक जरूरी टिप्स यहां जानें। एक छोटी गलती आपकी कटिंग में जड़ें बनने से रोक सकती है।How to Plant Hibiscus: गुड़हल का पौधा कटिंग से आसानी से तैयार किया जा सकता है, लेकिन सही कटिंग, मिट्टी और नमी का ध्यान रखना जरूरी है। छोटी-सी गलती कटिंग को सड़ाकर जड़ बनने से रोक सकती है। अगर आप घर पर गुड़हल का नया पौधा तैयार करना चाहते हैं, तो ये आसान तरीका जरूर अपनाएं।
Prahaar Trailer Review: 'मेरे दुश्मनों का हिसाब बजरंगबली लेंगे''...एक डायलॉग से उज्जवल निकम के रोल में छाए राजकुमार राव
September 30, 2026
राजकुमार राव की ‘प्रहार’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में वह उज्ज्वल निकम की भूमिका निभा रहे हैं। 26/11 केस की कानूनी लड़ाई और जयदीप अहलावत संग उनकी कोर्टरूम टक्कर ध्यान खींचती है।‘प्रहार’ (Prahaar: The Untold Story of Ujjwal Nikam) का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस मूवी में 26/11 मुंबई आतंकी हमले की कहानी पर्दे पर दिखाई जाएगी। यह मूवी में हमले के बाद क्या हुआ था, उसके बारे में बताया जाएगा, जो कोर्ट और राजनीतिक की दुनिया तक लेकर जाएगी। फिल्म में राजकुमार राव का दमदार किरदार देखने को मिलने वाला है। आइए बताते हैं, वो किसी भूमिका में दिखेंगे और उनके सामने कौन होगा।
12 साल का इंतजार खत्म, भारत में लॉन्च हुआ Apple Pay; Axis Bank के क्रेडिट कार्ड से कर सकेंगे Tap-to-Pay
September 30, 2026
नई दिल्ली (उत्तम हिन्दू न्यूज) : लंबे इंतजार और कई महीनों की अटकलों के बाद आखिरकार Apple ने भारत में अपनी Apple Pay सर्विस लॉन्च कर दी है। अमेरिका में सितंबर 2014 में शुरू हुई Apple Pay की करीब 12 साल बाद भारत में एंट्री हुई है। फिलहाल कंपनी ने भारत में Apple Pay की शुरुआत Axis Bank के साथ की है।