World-News
नई दिल्ली में सजा उत्तराखंड के क्षेत्रीय सिनेमा और संगीत का भव्य मंच, Young Uttarakhand Cine Awards 2026 में उत्कृष्ट कलाकारों का सम्मान
August 31, 2026
नई दिल्ली में सजा उत्तराखंड के क्षेत्रीय सिनेमा और संगीत का भव्य मंच, Young Uttarakhand Cine Awards 2026 में उत्कृष्ट कलाकारों का सम्मान राजधानी नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम ऑडिटोरियम में रविवार (30 अगस्त 2026) को उत्तराखंड के क्षेत्रीय सिनेमा, लोकसंगीत और लोकसंस्कृति के सम्मान में Young Uttarakhand Cine Awards (YUCA) 2026 का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में वर्ष 2025 में उत्तराखंड के क्षेत्रीय सिनेमा एवं संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कलाकारों, फिल्मकारों, गायकों, संगीतकारों और अन्य प्रतिभाओं को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। इस समारोह में उत्तराखंड की कला एवं संस्कृति से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित कलाकार, फिल्मकार, संगीतज्ञ और कला प्रेमी उपस्थित रहे।
MP Teacher Recruitment: 7 हजार वर्ग-3 शिक्षकों को आज से मिलेगा स्कूल, आवंटन के बाद 7 दिन में जॉइनिंग - Haribhoomi
August 31, 2026
मध्यप्रदेश में करीब 7 हजार वर्ग-3 चयनित शिक्षकों की शाला आवंटन प्रक्रिया 31 अगस्त से शुरू हो रही है। स्कूल मिलने के बाद शिक्षकों को 7 दिन में जॉइनिंग करनी होगी। करीब 400 शिक्षकों ने म्यूचुअल ट्रांसफर का विकल्प चुना था। इसी के साथ वर्ग-2 की वेटिंग काउंसलिंग का दूसरा चरण भी शुरू होगा, जबकि वर्ग-1 की पोस्टिंग पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार है।
रिटायर्ज जज साहब नहीं मिल रहे, नेपाल बाढ़ के बाद लापता; CJI तक पहुंची खबर
August 31, 2026
Aug 31, 2026 11:07 am ISTलाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली नेपाल की बाढ़ ने 700 से ज्यादा लोगों की जान ले ली। वहीं, ढाई हजार से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं। इनमें भारतीयों की संख्या करीब 275 बताई जा रही है। मद्रास उच्च न्यायालय के रिटायर्ड जज वी शिवज्ञानम भी लापता लोगों की सूची में शामिल हैं।रिटायर्ड जज वी शिवज्ञानम की खोज और सकुशल वापसी को लेकर भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत को पत्र लिखा है।
Haldwani Cyber Fraud: विजय थलापति बनकर दो महिलाओं से ठगी, गरीबों के नाम पर मांगा चंदा; पुलिस जांच में जुटी
August 31, 2026
उत्तराखंड के हल्द्वानी में साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दो महिलाओं को कथित तौर पर दक्षिण भारतीय अभिनेता विजय थलापति के नाम का इस्तेमाल कर ठगी का शिकार बनाया गया। साइबर ठग ने खुद को अभिनेता विजय थलापति बताकर गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद के नाम पर दोनों महिलाओं से चंदा मांगा। महिलाओं ने आरोपी की बात पर भरोसा कर पैसे भेज दिए। बाद में उन्हें ठगी का अहसास हुआ, जिसके बाद पुलिस से शिकायत की गई।
Uttarakhand Weather: आफत की बारिश से हाहाकार, 78 सड़कें बंद; 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
August 31, 2026
उत्तराखंड में मानसून की बारिश एक बार फिर लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। जगह-जगह भूस्खलन होने से सड़कें बंद हो गई हैं और यातायात प्रभावित हुआ है। कई इलाकों में जलभराव और बाढ़ का खतरा भी बढ़ गया है। मौसम विभाग ने सोमवार को राज्य के 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट पर रखा गया है।
तेजप्रताप बोले- तलाक केस खत्म होते ही वो आ जाएंगी: गर्लफ्रेंड का नाम नहीं बताया; BJP MLC बनने के बाद खूब रोए पवन सिंह - Patna News
August 31, 2026
'भोजपुरी बवाल' शो में तेजप्रताप अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर बातें करते नजर आते हैं। इस बार तेज प्रताप ने अब अपनी दूसरी शादी और लाइफ पार्टनर पर चुप्पी तोड़ी है। शो से जुड़ा एक प्रोमो सामने आया है।
Duleep Trophy Semi-final 1: 7 छक्के, 7 चौके और 92 रन... वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी में उड़ाया गर्दा, पर ऐतिहासिक शतक से चूके
August 31, 2026
दलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल नंबर-1 में ईस्ट जोन का सामना सेंट्रल जोन से हो रहा है. बेंगलुरु स्थित भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस (CoE) ग्राउंड-1 में जारी इस मुकाबले में सबकी निगाहें वैभव सूर्यवंशी पर हैं. वैभव ने सोमवार (31 अगस्त) को ईस्ट जोन के लिए पहली पारी में शानदार बैटिंग की. वैभव ने 81 गेंदों पर 92 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 छक्के और सात चौके शामिल रहे.
'हिंदू पहचान का मूल विविधता का सम्मान': कनाडा में मोहन भागवत ने कहा- यह किसी भाषा या पूजा-पद्धति तक सीमित नहीं
August 31, 2026
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि हिंदू पहचान को किसी खास भाषा, पूजा-पद्धति या जीवनशैली से परिभाषित नहीं किया जा सकता। उन्होंने तर्क दिया कि इसका मुख्य सिद्धांत विविधता का सम्मान और अस्तित्व की एकता को पहचानना है। ग्रेटर टोरंटो इलाके में 2,000 से ज्यादा हिंदुओं और समुदाय के शुभचिंतकों की सभा को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा कि बाहरी अंतर स्वाभाविक हैं, लेकिन वे मानवता को उसकी मूल भावना में विभाजित नहीं करते।
KGF से पहले कौन था यश? सवाल पर भड़कीं मां, बोलीं- वो कोई आतंकवादी नहीं, पांच हिट फिल्में दे चुका
August 31, 2026
साउथ सुपरस्टार यश की मां पुष्पा अरुणकुमार ने अपने बेटे के स्टारडम को लेकर उठे पुराने सवाल पर अब खुलकर जवाब दिया है. उन्होंने साफ कहा कि यश की पहचान ‘KGF’ से शुरू नहीं हुई थी. वह इस फ्रेंचाइजी से पहले ही कन्नड़ सिनेमा में अपनी जगह बना चुके थे और लगातार हिट फिल्में दे रहे थे.