world-news

LIVE ग्राउंड रिपोर्टिंग: ज्ञानेश कुमार के नाम से किया अस्थि विसर्जन, दिल्ली के अलावा UP और Bihar में SIR को लेकर आज विरोध प्रदर्शन तेज

October 10, 2026

October 10, 2026 32 बार देखा गया

दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश और बिहार में भी SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। दोनों राज्यों में प्रदर्शन से जुड़ी दिनभर की अपडेट यहां पढ़ें।

ज्ञानेश कुमार के नाम से अस्थि विसर्जन

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी SIR के मुद्दे को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं।

खबर लहरिया की रिपोर्टिंग में सामने आया है कि SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं है। इसका असर उत्तर प्रदेश और बिहार में भी देखने को मिला है।UP के वाराणसी में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संकल्प लेते हुए समाजवादी पार्टी की बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष अमन यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में गंगा में अस्थि विसर्जन किया। इस दौरान उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने और जनता के मताधिकार की गरिमा बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

साथ ही प्रयागराज के पत्थर गिरजाघर में छात्रों ने भी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन किया।

महोबा में भारतीय किसान यूनियन ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान पात्र मतदाताओं के नाम काटे जाने की शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। इसे लेकर संगठन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।

संगठन ने प्रभावित लोगों के मताधिकार बहाल करने और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि किसान, मजदूर, दलित, आदिवासी और गरीब-वंचित वर्गों समेत सभी पात्र नागरिकों को मतदान का अधिकार मिलना लोकतंत्र की बुनियाद है।

पटना के गांधी मैदान के गेट नंबर 10 पर भी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं। प्रदर्शन के दौरान लोगों को हिरासत में ले जाने के लिए बसों का भी इंतजाम किया गया है। इसकी तस्वीरें आप इस वीडियो में देख सकते हैं।

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke