World-News

world-news

9000mAh बैटरी, 200MP कैमरा! OnePlus 16 में गेमर्स के लिए बड़ा धमाका

October 12, 2026

स्मार्टफोन पर गेम खेलने के शौकीन हैं और बार-बार फोन चार्ज करने से परेशान रहते हैं? तो OnePlus का नया फ्लैगशिप फोन आपके लिए खास हो सकता है. कंपनी आज यानी 12 अक्टूबर को चीन में OnePlus 16 लॉन्च होने जा रहा है.

world-news

रियाद एयरपोर्ट पर हमले का CCTV फुटेज आया सामने, हूती हमले में 13 लोगों की गई थी जान - India TV Hindi

October 12, 2026

रियाद में सऊदी अरब के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हूती मिसाइल हमले में 13 लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में टर्मिनल कॉम्प्लेक्स के अंदर हमले का असर दिखाई दे रहा है। सऊदी अधिकारियों ने पड़ोसी देश यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों को इस हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया है। खबरों के मुताबिक, इस हमले में 13 लोगों की मौत हो गई और 300 से ज़्यादा लोग घायल हो गए। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

world-news

Zayn Marie Khan: कितनी पढ़ी-लिखी हैं आमिर खान की भतीजी जायन मैरी खान? जानें डिग्री, करियर और नेटवर्थ

October 12, 2026

Aamir Khan Niece Zayn Marie Khan: आमिर खान की भतीजी जायन मैरी खान कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितनी है उनकी नेटवर्थ? पुलिस हिरासत के बाद, वीडियो शेयर कर चर्चा में आईं जायन के बारे में जानें जरूरी बातें।Zayn Marie Khan Biography: बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश कर रहीं जायन मैरी खान इन दिनों अपनी पढ़ाई, एक्टिंग करियर और निजी जिंदगी के साथ-साथ एक दूसरी वजह से भी चर्चा में हैं। मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में प्रदर्शन के दौरान पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी चोटों के निशान दिखाते हुए एक वीडियो शेयर किया। आमिर खान की भतीजी जायन का यह वीडियो काफी चर्चा में है। आइए जानते हैं जायन मैरी खान की एजुकेशन, करियर और नेटवर्थ से जुड़ी खास बातें।

world-news

गोंडा में प्रिंसिपल से डिजिटल अरेस्ट कर 21.30 लाख ठगे: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसाया, RBI के फर्जी खाते में जमा कराए 21.30 लाख रुपए - Gonda News

October 12, 2026

गोंडा2 घंटे पहले कॉपी लिंकगोंडा के मालवीय नगर की रहने वाली वीना श्रीवास्तव को साइबर ठगों ने जांच एजेंसी का अधिकारी बनकर व्हाट्सएप वीडियो कॉल की। मनी लॉन्ड्रिंग और बैंक खाते से जुड़ी कथित गड़बड़ी का आरोप लगाकर गिरफ्तारी वारंट जारी होने की धमकी दी। डर के माहौल में महिला से अलग-अलग बैंक खातों से आरटीजीएस के जरिए 21 लाख 30 हजार 600 रुपए ट्रांसफर करा लिए गए।

world-news

NEET PG Counselling 2026: नीट पीजी राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, जानें पूरा शेड्यूल

October 12, 2026

मेडिकल में पोस्टग्रेजुएशन करने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है. NEET PG 2026 काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन 12 अक्टूबर से शुरू है. योग्य अभ्यर्थी मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. काउंसलिंग के जरिए उम्मीदवारों को मेडिकल कॉलेजों में MD, MS और अन्य पीजी मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन मिलेगा. पूरी प्रक्रिया चार चरणों में आयोजित की जाएगी.

world-news

सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सबके लिए खुले…, INDIA ब्लॉक के सांसदों से नहीं मिलने पर बोले CJI सूर्यकांत

October 12, 2026

नई दिल्ली (उत्तम हिन्दू न्यूज) : भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत ने INDIA ब्लॉक के सांसदों से मुलाकात करने से इनकार कर दिया है। विपक्षी नेताओं ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और कथित वोट चोरी समेत चुनाव से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए उनसे मुलाकात का समय मांगा था। CJI ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने पत्र के माध्यम से सांसदों को मुलाकात न कर पाने की वजह बता दी है। उन्होंने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं और प्रत्येक भारतीय नागरिक को न्याय के लिए अदालत जाने का अधिकार है।

world-news

Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि व्रत में बनाएं आलू की 5 चटपटी रेसिपी, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट

October 12, 2026

Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि व्रत में रोज एक जैसी आलू की सब्जी खाकर हो गए हैं बोर? ट्राई करें आसान फलाहारी रेसिपी, जिनमें शामिल हैं आलू टिक्की, चाट, दही वाले आलू और कुरकुरे कबाब।नवरात्रि के व्रत में आलू सबसे आसान और पसंदीदा विकल्पों में एक है, लेकिन हर दिन एक तरह की फ्राई आलू खाकर मन बोर सो हो जाता है। ऐसे में आप कुछ आसान तरीकों से आलू को अलग ट्विस्ट दे सकती हैं। खास बात है कि इन्हें बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामाग्री और टाइम की आवश्यकता नहीं होती है। अगर आप भी बेसिक आलू से हटकर कुछ चटपटा, कुरकुरा और स्वादिष्ट स्वाद चाहती हैं तो यह 5 आलू की फलाहारी रेसिपी को विकल्प बना सकती है।

world-news

काम दिलाने के बहाने चल रहा था देह व्यापार का खेल! ठाणे पुलिस ने 35 साल की एक्ट्रेस को बचाया

October 12, 2026

Thane Police Action Save Tv Actress: एक एक्ट्रेस को लेकर हाल ही में चौंकाने वाला मामला सामने आया है. बता दें कि पुलिस की कार्रवाई के बाद मनोरंजन जगत में हड़कंप मच गया है.

world-news

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट हमले में घायल भारतीय की मौत, पत्नी-बच्चे भी अस्पताल में भर्ती

October 12, 2026

Riyadh Hamle Mein Bharatiya Ki Maut: 10 अक्टूबर को रियाद एयरपोर्ट पर हुए हमले में घायल हैदराबाद के एक शख्स की मौत हो गई है। इस हमले में उनके परिवार समेत 11 भारतीय घायल हुए थे। भारतीय दूतावास ने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।Indian Citizen Dies in Riyadh: 10 अक्टूबर को रियाद एयरपोर्ट पर हुए हमले में घायल एक भारतीय नागरिक की आज इलाज के दौरान मौत हो गई। जान गंवाने वाले शख्स की पहचान हैदराबाद के रहने वाले अली मोहम्मद अली के रूप में हुई है। उनकी पत्नी और बच्चे भी अस्पताल में भर्ती हैं। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई है। दूतावास के अधिकारी परिवार के संपर्क में हैं। उन्होंने शव को जल्द से जल्द भारत भेजने के लिए पूरी मदद का भरोसा दिया है।

world-news

'संविधान लेकर चलने से वह समझ नहीं आता': राहुल गांधी को सीजेआई से नहीं मिला मिलने का वक्त: भाजपा ने ली चुटकी

October 12, 2026

मुख्य न्यायाधीश से मुलाकात की राहुल गांधी की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा ने कहा कि न्यायपालिका को रोजमर्रा की राजनीतिक लड़ाई से दूर और ऊपर रखना चाहिए। पार्टी के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने सत्ता हासिल करने की बेचैनी में शक्तियों के बंटवारे के सिद्धांत को ही राजनीतिक नाटक में उलझा दिया है।