world-news

NEET PG Counselling 2026: नीट पीजी राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, जानें पूरा शेड्यूल

October 12, 2026

मेडिकल में पोस्टग्रेजुएशन करने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है. NEET PG 2026 काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन 12 अक्टूबर से शुरू है. योग्य अभ्यर्थी मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. काउंसलिंग के जरिए उम्मीदवारों को मेडिकल कॉलेजों में MD, MS और अन्य पीजी मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन मिलेगा. पूरी प्रक्रिया चार चरणों में आयोजित की जाएगी.

उम्मीदवारों को तय समय में रजिस्ट्रेशन और चॉइस लॉकिंग पूरी करनी होगी, जिसके बाद सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी होगा.

पहले राउंड का शेड्यूल

NEET PG 2026 काउंसलिंग के पहले राउंड में सीट मैट्रिक्स की जांच 10 से 12 अक्टूबर तक होगी. रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करने की प्रक्रिया 12 से 21 अक्टूबर तक चलेगी. उम्मीदवार 13 से 22 अक्टूबर तक कॉलेज और कोर्स की चॉइस लॉक कर सकेंगे. सीट आवंटन 22 और 23 अक्टूबर को होगा, जबकि रिजल्ट 24 अक्टूबर को जारी किया जाएगा. सीट मिलने वाले अभ्यर्थियों को 26 अक्टूबर से 2 नवंबर तक संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा. जॉइनिंग उम्मीदवारों के डेटा का वेरिफिकेशन 3 नवंबर को होगा.

कैसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन?

  • सबसे पहले MCC की वेबसाइट https://mcc.nic.in/pg-medical-counselling/ पर जाएं.
  • NEET PG Counselling Round 1 Registration 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें.
  • फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और परीक्षा संबंधी विवरण भरें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें और निर्धारित फीस जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

रजिस्ट्रेशन और कॉलेज में रिपोर्टिंग के दौरान उम्मीदवारों को NEET PG स्कोरकार्ड, MBBS डिग्री और मार्कशीट, मेडिकल रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र, इंटर्नशिप सर्टिफिकेट, फोटो पहचान पत्र और जन्मतिथि प्रमाण देना पड़ सकता है. जाति, दिव्यांगता और माइग्रेशन सर्टिफिकेट भी रखें, अगर लागू हों. मूल दस्तावेजों के साथ उनकी स्कैन कॉपी रखना भी जरूरी है.

कितनी देनी होगी काउंसलिंग फीस?

50 फीसदी अखिल भारतीय कोटा और केंद्रीय विश्वविद्यालयों की सीटों के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1,000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी. SC, ST और OBC उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 500 रुपये है. सिक्योरिटी डिपॉजिट सामान्य वर्ग के लिए 25,000 रुपये और आरक्षित वर्ग के लिए 10,000 रुपये निर्धारित है. डीम्ड विश्वविद्यालयों में सभी वर्गों की रजिस्ट्रेशन फीस 5,000 रुपये है. यहां 2 लाख रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करना होगा. सिक्योरिटी डिपॉजिट नियमानुसार रिफंड किया जाएगा.

सपना यादव

सपना यादव

दिल्ली में जन्मीं सपना यादव TV9 भारतवर्ष डिजिटल में बतौर असिस्‍टेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों से ज्‍यादा के अनुभव के साथ काम जारी है. ह्यूमन इंटरेस्ट, राजनीति, वर्ल्ड, एजुकेशन, नॉलेज, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी रखती हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA Hons. हिस्ट्री की पढ़ाई करने के बाद उन्‍होंने पत्रकारिता को लक्ष्‍य बनाया, फिर जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया, जामिया से ही हिस्ट्री में मास्टर्स भी किया और फिर इसके बाद गुरु जम्बेश्वर साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. मास कम्‍यूनिकेशन में पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा. इसके बाद उन्‍होंने बतौर ट्रेनी TV9 भारतवर्ष डिजिटल में एक साल तक काम किया. ट्रेनी के दौरान अलग-अलग तरह की खबरों का अनुभव लेने के बाद TV9 भारतवर्ष डिजिटल में असिस्‍टेंट प्रड्यूसर के पद पर काम शुरू किया. यहां पर एंकरिंग, वॉइस ओवर, वीडियो प्रोडक्शन, न्यूज राइटिंग जैसे काम किए. इस समय वह एजुकेशन डेस्क पर कार्यरत हैं और स्टूडेंट्स के लिए करियर से जुड़े विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं और यूनिवर्सिटीज की महत्वपूर्ण जानकारियों को कवर कर रही हैं. सपना यादव को ट्रेवल करना, लिखना- पढ़ना पसंद है और वो प्रकृति को करीब से महसूस करना ज्यादा पसंद करती हैं. पत्रकारिता में सफर अभी जारी है.

Read More

google button