world-news

अक्षय कुमार की ‘हनुमान अंश 2’ में एंट्री? प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

September 30, 2026

16

अक्षय कुमार की ‘हनुमान अंश 2’ में एंट्री? प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

Image Credit :

instagram

अक्षय कुमार की ‘हनुमान अंश 2’ में एंट्री? प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

‘हनुमान अंश’ की जबरदस्त सफलता के बाद अब फिल्म के दूसरे पार्ट यानी ‘हनुमान अंश 2’ को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। इसी बीच ऐसी खबरें सामने आईं कि बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार फिल्म के सीक्वल में नजर आ सकते हैं। सोशल मीडिया पर भी इस खबर को लेकर चर्चा तेज हो गई। अब फिल्म की को-प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने अक्षय कुमार की कास्टिंग को लेकर चल रही अटकलों पर सफाई दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

26

अक्षय कुमार को लेकर क्या बोलीं अनुप्रिया नागर?

Image Credit :

Instagram

अक्षय कुमार को लेकर क्या बोलीं अनुप्रिया नागर?

दरअसल, हाल ही में अनुप्रिया नागर से उनके पसंदीदा एक्टर को लेकर सवाल किया गया था। उन्होंने अक्षय कुमार का नाम लिया। इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या अक्षय कुमार ‘हनुमान अंश 2’ का हिस्सा होंगे, तो उन्होंने जवाब दिया था, “वो महाराज जी बताएंगे।” अनुप्रिया के इस जवाब को सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अक्षय कुमार की फिल्म में एंट्री का हिंट मान लिया। देखते ही देखते ऐसी खबरें वायरल होने लगीं कि अक्षय कुमार ‘हनुमान अंश 2’ में नजर आ सकते हैं।

हालांकि, अब अनुप्रिया नागर ने साफ कर दिया है कि उन्होंने अक्षय कुमार की कास्टिंग को लेकर ऐसा कोई कन्फर्मेशन नहीं दिया था। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में उन्होंने कहा, “मैंने पार्ट 2 में अक्षय कुमार को लेकर कुछ भी नहीं कहा है। यह गलत है।” यानी फिलहाल अक्षय कुमार के ‘हनुमान अंश 2’ में होने की खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

36

एक जवाब से शुरू हुई पूरी चर्चा

Image Credit :

X

एक जवाब से शुरू हुई पूरी चर्चा

अक्षय कुमार का नाम ‘हनुमान अंश 2’ से जुड़ने की पूरी चर्चा अनुप्रिया के इसी बयान के बाद शुरू हुई। उन्होंने अक्षय को अपना फेवरेट एक्टर बताया और सीक्वल में उनकी मौजूदगी के सवाल पर सीधे जवाब देने के बजाय ‘महाराज जी बताएंगे’ कहा था। सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे अलग-अलग तरह से समझा और कुछ लोगों को लगा कि शायद मेकर्स अक्षय कुमार को फिल्म में लेने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन अनुप्रिया की अब की गई सफाई से यह स्पष्ट है कि उनकी तरफ से अक्षय की कास्टिंग की कोई घोषणा नहीं की गई है।

‘हनुमान अंश 2’ पर काम शुरू होने की खबर

हालांकि अक्षय कुमार की कास्टिंग अभी कन्फर्म नहीं है, लेकिन ‘हनुमान अंश’ के सीक्वल को लेकर मेकर्स की तैयारी की खबरें सामने आ चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाने की प्लानिंग है और नीम करोली बाबा के जीवन के आगे के हिस्सों को दर्शकों के सामने लाने की तैयारी की जा रही है। मेकर्स ने पहले ‘हनुमान अंश’ को एक ट्रिलॉजी के तौर पर बनाने की योजना के संकेत दिए थे। ऐसे में दूसरे पार्ट में बाबा के जीवन से जुड़े कुछ और महत्वपूर्ण पहलुओं को कहानी में शामिल किए जाने की उम्मीद है।

46

बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का जलवा

Image Credit :

Instagram

बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का जलवा

वहीं ‘हनुमान अंश’ की बात करें तो फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने भारत में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 400 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का इंडिया कलेक्शन करीब 312 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 404.25 करोड़ रुपये बताया गया है।

खास बात यह है कि फिल्म का बजट करीब 2 करोड़ रुपये बताया गया था। इस लिहाज से फिल्म की कमाई बेहद बड़ी रही है। ‘हनुमान अंश’ का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है और यह फिल्म आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित है। फिल्म में शोभिनव सत्य ने नीम करोली बाबा का किरदार निभाया है, जबकि चंदन आनंद भी अहम भूमिका में नजर आए हैं।

56

सिंगर सुनील लोधी की मदद कर रहीं अनुप्रिया

Image Credit :

X

सिंगर सुनील लोधी की मदद कर रहीं अनुप्रिया

अनुप्रिया नागर इन दिनों फिल्म की सफलता के साथ-साथ ‘हनुमान अंश’ से जुड़े सिंगर सुनील लोधी की मदद को लेकर भी चर्चा में हैं। फिल्म का गाना ‘मैंने तेरे ही भरोसे’ वायरल होने के बाद दृष्टिबाधित सिंगर सुनील लोधी को काफी पहचान मिली। अनुप्रिया ने उनकी आंखों के इलाज में मदद करने की पहल की है। उन्होंने बताया कि वह मुंबई में सुनील लोधी के कंसल्टेशन अपॉइंटमेंट बुक कर रही हैं। वहीं मध्य प्रदेश सरकार भी उनके इलाज में मदद के लिए आगे आई है। अनुप्रिया ने इसे किसी एक व्यक्ति की मदद नहीं, बल्कि जॉइंट एफर्ट बताया।

66

फिलहाल अक्षय कुमार की एंट्री पर सस्पेंस बरकरार

Image Credit :

X

फिलहाल अक्षय कुमार की एंट्री पर सस्पेंस बरकरार

फिलहाल ‘हनुमान अंश 2’ में अक्षय कुमार की एंट्री को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। अनुप्रिया नागर ने साफ कर दिया है कि उन्होंने अक्षय को सीक्वल में कास्ट किए जाने की बात नहीं कही थी। ऐसे में सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों को अभी आधिकारिक खबर नहीं माना जा सकता। वहीं फिल्म की जबरदस्त सफलता और नीम करोली बाबा की कहानी को आगे बढ़ाने की योजना के कारण ‘हनुमान अंश 2’ को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी जरूर बढ़ गई है। अब देखना होगा कि सीक्वल की ऑफिशियल कास्ट और कहानी को लेकर मेकर्स आगे क्या ऐलान करते हैं।