मिर्जापुर द मूवी में बिहार के पंकज त्रिपाठी नजर आने वाले हैं। फिल्म में भौकाल, गद्दी की जंग और मिर्जापुर की दमदार दुनिया की झलक देखने को मिलेगी। इसी सिलसिले में प्रमोशन के लिए आज पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा और अली फजल पटना पहुंचे थे। 4 सितंबर को य
.
पंकज त्रिपाठी ने कहा, “आज मुझे खगौल जाने का मौका मिला। मैं आज 30 साल बाद दानापुर स्टेशन पहुंचा था। वहां एक ऑडिटोरियम था, जहां से मैंने थिएटर की शुरुआत 1996 में की थी। कंकड़बाग से रोज मैं साइकिल से वहां प्ले करने जाता था। मैं आज फिर से पुरानी गलियों में वापस लौटा। इस शहर में मैं जब भी आता हूं तो पुरानी स्मृतियों में चला जाता हूं।”
इसके अलावा पंकज त्रिपाठी ने भोजपुरी में भी फिल्म बनाने की इच्छा जताई है और कहा है कि मैं स्क्रिप्ट खोज रहा हूं।

पटना पहुंचे पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा और अली फजल।
फिल्म में गाली पर कहा- मैं कलाकार हूं, जो मिलेगा पर्दे पर लाऊंगा
फिल्म में गाली के इस्तेमाल पर पंकज त्रिपाठी ने कहा कि जब भाव का अभाव हो जाता है तब मनुष्य गालियों का प्रयोग करता है। इसलिए गालियां मंगल ग्रह से आई हुई चीज नहीं है। कोई भी डायलॉग कैरेक्टर के हिसाब से ही बोला जाता है।
मैं कलाकार हूं मुझे जो दिया जाएगा, मैं उसे भावनात्मक तरीके से पर्दे पर लेकर आऊंगा। मिर्जापुर चुकी ओटीटी पर आई थी और वहां पर कोई भी सेंसरशिप नहीं है, लोग अपने फोन में अलग-अलग बैठकर देख सकते हैं। मगर फिल्म में सेंसरशिप लगी हुई है और इस ए सर्टिफिकेट मिला है।

फिल्म के प्रमोशन के दौरान फजल अली।
मुझे पहले ही बिहार आ जाना चाहिए था- फजल
अली फजल ने कहा कि ऑडियंस के प्यार को देखते हुए हमने इस वेब सीरीज को बड़े पर्दे पर लाने का सोचा। इसमें गुड्डू, मुन्ना, बबलू किरदार को लेकर उन्होंने कहा कि यह सभी घरेलू नाम हैं, जो हर घर में मिल जाएंगे और लोग इससे अपने आप को कनेक्ट करते हैं।
बिहार आने को लेकर उन्होंने कहा कि मुझे काफी टाइम लग गया। मुझे पहले ही बिहार आना चाहिए था। मेरा पुराना ताल्लुक बिहार से है। मेरी सास यहां से है और मेरे दादाजी भी यहां पोस्टेड थे।
मैं मिर्जापुर का हिस्सा रहूं या ना रहूं, हमेशा फैन रहूंगा
दिव्येंदु शर्मा ने कहा कि मिर्जापुर ने हम सभी को एक पहचान दी है। जब यह आया था तो ओटीटी पर एक रिवॉल्यूशन लेकर आया था। उसकी राइटिंग काफी खूबसूरती से लिखी गई है। चाहे मैं इसका हिस्सा रहूं या ना रहूं मगर मैं मिर्जापुर का फैन हमेशा रहूंगा।
उन्होंने यह भी खुलासा किया कि मिर्जापुर फिल्म में गद्दी के और भी दावेदार आ गए हैं। इस फिल्म में सारे कैरेक्टर जिंदा है, सब कुछ हंसी-खुशी चल रहा है। अपने कैरेक्टर को लेकर उन्होंने कहा कि वेब सीरीज में मौत के बाद फिल्म की कहानी के अनुसार मेरा फिर से वापस आना लाजमी था। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर उन्होंने कहा कि अबकी बार 400 पार।