entertainment

'इरुमुडी' ने 'विश्वनाथ एंड सन्स' का बिगाड़ा खेल, दूसरे दिन भी तोड़े 5 फिल्मों के रिकॉर्ड्स

August 22, 2026

Box office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों रवि तेजा की तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' का जलवा देखने के लिए मिल रहा है. फिल्म रिलीज के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है. इसकी क्रिटिक्स समेत दर्शकों ने भी खूब तारीफ की. फैंस का कहना है कि लगातार 6 फिल्में फ्लॉप देने के बाद एक्टर ने सही फिल्म का चुनाव किया और ये उनका धांसू कमबैक है. ऐसे में फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का भी भरपूर फायदा मिला. इसने तमिल फिल्म 'विश्वाथ एंड सन्स' का बॉक्स ऑफिस पर खेल बिगाड़ दिया है. चलिए बताते हैं कलेक्शन.

'इरुमुडी' का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' ने बॉक्स ऑफिस पर धांसू शुरुआत की थी. फिल्म ने पहले ही दिन डबल डिजिट में कलेक्शन किया था. ये रवि तेजा की पहले दिन 10 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन करने वाली पहली फिल्म बन चुकी है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 14.80 करोड़ का बिजनेस किया था.
- अब इसे दूसरे दिन शनिवार को भी वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिला.
- सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने रात 10.30 बजे तक 16.10 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. फिल्म की ऑक्यूपेंसी भी 74.8% दर्ज की गई है.
- इसका इंडिया नेट कलेक्शन 31.40 करोड़ पहुंच गया.   
- इतना ही नहीं, फिल्म ने तमिल में 0.06 करोड़ और तेलुगु में 31.34 करोड़ का बिजनेस किया है.

इरुमुडी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे- 2 16.10 करोड़ (10.30 बजे तक) 74.8%
टोटल 31.40 करोड़  

यह भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन की 'राका' में जिम सरभ की एंट्री, विलेन बन करेंगे दो-दो हाथ

'इरुमुडी' का दूसरे दिन भी तोड़े 5 फिल्मों के रिकॉर्ड

इसके साथ ही 'इरुमुडी' ने ओपनिंग डे के जैसे ही दूसरे दिन भी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े हैं. फिल्म ने दो दिनों की कमाई में ही तेलुगु की कई बड़ी फिल्मों के ओपनिंग वीक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. देखिए लिस्ट...
1. कोरियन कनकराजू- 19.02 करोड़
2. चेन्नई लव स्टोरी- 26.92 करोड़
3. नागबंधम- 15.35 करोड़
4. राकासा- 11.43 करोड़
5. बाइकर- 11.07 करोड़

'विश्वनाथ एंड सन्स' का 9वें दिन का कलेक्शन

तमिल फिल्म 'विश्वनाथ एंड सन्स' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा बिजनेस कर लिया है. ये 'इरुमुडी' की रिलीज से पहले बेहतरीन कलेक्शन किया. लेकिन अब इसकी कमाई में रोड़ा बन गई है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 15.35 करोड़ का बिजनेस कर लिया था. वहीं, पहले हफ्ते मूवी ने 81.60 करोड़ का कलेक्शन किया था.
- सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 9वें दिन यानी कि शनिवार को रात 10.30 बजे तक 7.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
- फिल्म की ऑक्यूपेंसी 38.2% दर्ज की गई है.
- फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 93.35 करोड़ हो चुका है.

विश्वनाथ एंड सन्स बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे- 9 7.25 करोड़ (10.30 बजे तक) 38.2%
टोटल कलेक्शन 93.35 करोड़  

नोट- बॉक्स ऑफिस के आंकड़े सैकनिल्क से लिए गए हैं.

यह भी पढ़ें: तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड

'इरुमुडी' और 'विश्वनाथ एंड सन्स' के बारे में

बहरहाल, अगर तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' के बारे में बात की जाए तो ये रवि तेजा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें पिता और बेटी की कहानी देखने के लिए मिली है. इसमें उनके अपोजिट प्रिया भवानी शंकर भी लीड रोल में हैं. इसका निर्देशन शिवा निर्वाणा ने किया है.

वहीं, 'विश्वनाथ एंड सन्स' के बारे में बात करें तो ये तमिल की पारिवारिक ड्रामा और रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. इसका निर्देशन वेंकी अटुलुरी ने किया है. इसकी कहानी सरोगेसी के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में सूर्या, ममिता बैजू, राधिका सरथकुमार और रवीना टंडन जैसे कलाकार अहम रोल में हैं. इसे दर्शकों और क्रिटिक्स से मिले जुले रिएक्शन्स मिले हैं.

और पढ़ें