Sports
बेलतरा विधायक की 171 किमी की ध्वजा यात्रा पूरी: 7 दिन में 48 ग्राम पंचायतों से होकर महामाया मंदिर पहुंचे सुशांत शुक्ला;सप्तमी पर चढ़ाई ध्वजा - Bilaspur (Chhattisgarh) News
October 18, 2026
Hindi NewsLocalChhattisgarhBilaspurSushant Shukla Dhwaja Yatra | Bilaspur Beltara MLA Mahamaya Mandir Visitबिलासपुर (छत्तीसगढ़)7 घंटे पहले कॉपी लिंकबिलासपुर के बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की 7 दिन की ध्वजा यात्रा सप्तमी पर रतनपुर के महामाया मंदिर में ध्वजा चढ़ाने के साथ पूरी हो गई। 171 किलोमीटर की इस यात्रा में बेलतरा विधानसभा क्षेत्र की करीब 48 ग्राम पंचायतों से जुड़े गांवों में श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। यात्रा के दौरान जयकारे लगे और छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। विधायक ने मंदिर में ध्वजा चढ़ाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
आग का गोला बनाकर उड़ रहा था हेलीकॉप्टर फिर हो गया क्रैश, वीडियो देखकर रह जायेंगे दंग, जानें कितनों की हुई मौत | IBC24
October 18, 2026
Saudi Helicopter Crash Near Yemen Border: रियाद: सऊदी अरब के नजऱान क्षेत्र में यमन सीमा के पास एक हेलिकॉप्टर क्रैश होने से दो क्रू मेंबर्स की मौत हो गई। सऊदी अगुवाई वाले अलायंस के मुताबिक हादसा तकटेक्नीकल इरर के कारण हुआ। वहीं, यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने एक दिन पहले इलाके में सऊदी अरब के अपाचे हेलिकॉप्टर को मार गिराया था। दोनों साइड के अलग-अलग दावों के कारण यह साफ नहीं हो पाया है कि वे एक ही हेलिकॉप्टर की बात कर रहे हैं या अलग-अलग घटनाओं की।
नवरात्रि के जश्न में काल बनकर आए हादसे! कहीं भगदड़ तो कहीं बेकाबू ट्रक ने मचाई तबाही, 4 हादसों ने लीं 38 जानें
October 18, 2026
नवरात्रि में कोलकाता भगदड़, ग्वालियर ट्रक हादसे और बलरामपुर में कार से कुचलने की घटनाओं में 37 लोगों की मौत हुई। तेलंगाना में डांडिया हादसे में एक छात्रा की जान चली गई।Navratri Accidents 2026: नवरात्रि के मौके पर इस बार 17 अक्टूबर को खुशियों और उत्सव का माहौल पल भर में मातम में बदल गया। शनिवार को देश के अलग-अलग हिस्सों से सामने आई दर्दनाक घटनाओं ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। कोलकाता, ग्वालियर और उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में हुए अलग-अलग हादसों में कुल 37 लोगों की मौत हो गई। वहीं, तेलंगाना में नवरात्रि के दौरान आयोजित डांडिया में एक छात्रा की जान चली गई। इस तरह नवरात्रि के 7वें दिन अलग-अलग हादसों में 38 लोगों की मौत हुई।
असली समझकर कहीं आपने भी तो डाउनलोड नहीं किया फर्जी WhatsApp? 5 लाख लोग कर चुके हैं ये गलती, ऐसे बचें
October 18, 2026
असली समझकर कहीं आपने भी तो डाउनलोड नहीं किया फर्जी WhatsApp? 5 लाख लोग कर चुके हैं ये गलती, ऐसे बचें
दिवाली से पहले घर लाएं नया स्कूटर: Honda Activa या TVS Jupiter, 20 अक्टूबर तक डिलीवरी कैसे पाएं?
October 18, 2026
Published: Sunday, October 18, 2026, 13:14 [IST] त्यौहारों का सीज़न चरम पर है और रविवार, 18 अक्टूबर को शोरूम्स में भारी भीड़ रहने वाली है। ऐसे में अगर आप आज ही स्कूटर बुक करते हैं, तो क्या 20 अक्टूबर तक डिलीवरी मिल जाएगी? और क्या EMI भी जेब पर भारी नहीं पड़ेगी? आपके इस त्यौहार को आसान बनाने के लिए हमने दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में Honda Activa 110 और TVS Jupiter 110 की ऑन-रोड कीमतों, डीलरशिप पर इनकी मौजूदगी (स्टॉक) और फाइनेंस ऑप्शंस का पूरा हिसाब-किताब लगाया है।
राखी सावंत के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 16 साल पुराना है मामला, एक्ट्रेस बोलीं- जेल जाना मंजूर
October 18, 2026
झांसी की एक जिला अदालत ने एक्ट्रेस राखी सावंत के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है. यह मामला 16 साल पुराना है और एक ऐसे व्यक्ति की आत्महत्या से जुड़ा है, जो नवंबर 2010 में राखी सावंत के टीवी शो 'राखी का इंसाफ' में शामिल हुआ था.
Lucknow News : डेंगू से लखनऊ में मचा हड़कंप, 500 से ज्यादा मरीजों का आंकड़ा किया पार, शनिवार को मिले 17 नए संक्रमित
October 18, 2026
लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में डेंगू (Dengue) के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। विकसित कॉलोनियों से लेकर जलभराव वाले इलाकों तक में मच्छरों के पनपने का खतरा बढ़ गया है। जनवरी से अब तक शहर में 500 से अधिक मरीज मिल चुके हैं। लखनऊ नगर निगम (Lucknow Municipal Corporation) के जोन आठ में सबसे ज्यादा 108 मरीज मिले हैं, जबकि जोन चार में 87 और जोन तीन में 60 मामले सामने आए हैं।
होर्मुज में नहीं थम रहा तनाव, फिर तेज हुए हमले; एक सप्ताह के भीतर 14 जहाजों को बनाया गया निशाना
October 18, 2026
US Iran War: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और उसके आसपास समुद्री जहाजों पर हमलों की घटनाएं बढ़ गई हैं. यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) के अनुसार, रविवार सुबह यमन और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) तट के पास दो जहाजों पर हमले हुए.
CM Mohan Yadav Ujjain Visit: आज से 3 दिन उज्जैन में रहेंगे CM डॉ. मोहन यादव, बड़नगर को देंगे ₹22 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
October 18, 2026
CM Mohan Yadav Ujjain Visit:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (CM Mohan Yadav) से तीन दिन उज्जैन दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे की शुरुआत में मुख्यमंत्री दोपहर करीब 1 बजे बड़नगर पहुंचेंगे। यहां वे गजनीखेड़ी माता मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद बड़नगर को करीब 22 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे।
रणबीर कपूर की 4000 करोड़ी रामायण में 10,000 लोगों ने किया है काम! मेकर्स का बड़ा खुलासा
October 18, 2026
Ramayana Movie Unknown Facts: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म रामायण की रिलीज जैसे-जैसे नजदीक आ रही है इसे लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है. फिल्म का इंतजार फैंस काफी समय से कर रहे हैं और अब तो दिवाली से पहले ही इस फिल्म को रिलीज किए जाने की तैयारी पूरी हो चुकी है. फैंस अब उल्टी गिनती गिनना भी शुरू कर चुके हैं क्योंकि 4 हफ्ते के अंदर ही ये फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म करीब 4000 करोड़ के बजट में बन रही है और दो पार्ट में रिलीज की जाएगी. इसे भारतीय सिनेमा के अब तक के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्म माना जा रहा है.