world-news

आग का गोला बनाकर उड़ रहा था हेलीकॉप्टर फिर हो गया क्रैश, वीडियो देखकर रह जायेंगे दंग, जानें कितनों की हुई मौत | IBC24

October 18, 2026

Saudi Helicopter Crash Near Yemen Border: रियाद: सऊदी अरब के नजऱान क्षेत्र में यमन सीमा के पास एक हेलिकॉप्टर क्रैश होने से दो क्रू मेंबर्स की मौत हो गई। सऊदी अगुवाई वाले अलायंस के मुताबिक हादसा तकटेक्नीकल इरर के कारण हुआ। वहीं, यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने एक दिन पहले इलाके में सऊदी अरब के अपाचे हेलिकॉप्टर को मार गिराया था। दोनों साइड के अलग-अलग दावों के कारण यह साफ नहीं हो पाया है कि वे एक ही हेलिकॉप्टर की बात कर रहे हैं या अलग-अलग घटनाओं की।

सबसे तेज ख़बरें पाने के लिए Follow करें IBC24 News का व्हाट्सएप्प चैनल

तकनीकी खराबी को बताया हादसे की वजह

सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल तुर्की अल-मालिकी ने बयान जारी कर बताया कि AH-6i हेलिकॉप्टर सऊदी नेशनल गार्ड मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र वाले इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। उन्होंने हादसे की वजह तकनीकी खराबी बताई और पुष्टि की कि हेलिकॉप्टर में सवार दोनों क्रू मेंबर्स की मौत हो गई।

हूतियों का दावा- अपाचे हेलिकॉप्टर को बनाया निशाना

दूसरी ओर, हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दावा किया कि उनके लड़ाकों ने नजऱान के पास सऊदी अरब के एक अपाचे हेलिकॉप्टर को मार गिराया। सरी के मुताबिक हेलिकॉप्टर सीमा के पास हूती ठिकानों को निशाना बनाने वाली गतिविधियों में शामिल था। हालांकि, हूतियों के दावे और सऊदी गठबंधन के बयान में हेलिकॉप्टर के प्रकार और हादसे की वजह को लेकर अंतर है।
क्या दोनों पक्ष एक ही घटना की बात कर रहे हैं?

ताजा वीडियो और न्यूज़ के लिए Follow करें IBC24 का Instagram पेज

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक यह साफ नहीं हुआ है कि हूतियों द्वारा मार गिराए जाने का दावा किया गया अपाचे हेलिकॉप्टर और तकनीकी खराबी से दुर्घटनाग्रस्त हुआ AH-6i हेलिकॉप्टर एक ही विमान थे या नहीं। फिलहाल, इसकी जांच के जा रही है।

Deadly Crash Near Yemen Border! A Saudi helicopter crashed in the Najran region near Yemen, killing two crew members. Saudi officials cited a technical fault, while the Houthis claimed responsibility for shooting down a Saudi Apache helicopter, raising questions. https://t.co/xMu3cdabgR

— News IQ (@NewsIQEng) October 18, 2026

Saudi National Guard helicopter crashes in Najran, killing 2 officers

The Saudi-led coalition says an AH-6i light attack helicopter went down due to a "technical malfunction."

🔸 Both officers on board were killed in the crash

🔸 Najran sits on the heavily militarized border with Yemen

The crash comes amid renewed heavy clashes between the Saudi-led coalition and the Houthis, following recent missile strikes on Riyadh and other major cities.

— Sputnik (@SputnikInt) October 18, 2026

इन्हें भी पढ़ें -

रविवार का दिन इन 6 राशि वालों के लिए रहेगा बेहद खास, नौकरी, पैसा और तरक्की के मिलेंगे शुभ संकेत

वेस्ट बैंक में नकाबपोश लोगों ने यूरोपीय राजनयिकों के एक दल पर हमला किया

एफएसएसएआई ने चाय में दो कीटनाशकों के अवशेषों की अधिकतम सीमा तय करने का प्रस्ताव रखा

कीनिया के मटाटा कोर्स रिकॉर्ड के साथ दिल्ली हाफ मैराथन में पुरष वर्ग के चैंपियन बने

महाराष्ट्र में सूखा प्रभावित किसानों की हरसंभव मदद करेगी शिवसेना : एकनाथ शिंदे