Sports

world-news

'कहां चले गए हो राम', आ गया 'बटवारा 1947' का पहला गाना - India TV Hindi

July 22, 2026

सनी देओल स्टारर 'बटवारा 1947' इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है और फिल्म की रिलीज डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, दर्शकों की उत्सकुता भी बढ़ती जा रही है। इस फिल्म में सनी देओल एक बार फिर एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। मेकर्स ने 18 जुलाई को ही 'बटवारा 1947' का दूसरा टीजर जारी किया था, जिसमें सनी एक्शन अवतार में नजर आए थे। दर्शकों की जबरदस्त उत्सुकता के बीच अब मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना 'कहां चले गए हो राम' रिलीज कर दिया है, जिसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस गाने में प्यार, त्याग और हिम्मत की भावनाओं को पिरोया गया है, जो भावुक करने के साथ-साथ दिल को सुकून भी देता है।

world-news

त्रिपुरा DGP मौत मामला: 'इतने मजबूत इरादों का अफसर खुदकुशी नहीं कर सकता', अंतिम संस्कार के बीच परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल

July 22, 2026

त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ की मौत के बाद अब इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है. जहां शुरुआती तौर पर इसे आत्महत्या माना जा रहा है, वहीं उनके परिजनों और करीबियों ने इस पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. बड़े भाई उपेंद्र धनखड़ ने साफ कहा है कि इतने बड़े और मजबूत अधिकारी का आत्महत्या करना विश्वास से परे है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. यूपी के बागपत के मूल निवासी अनुराग धनखड़ का पार्थिव शरीर जब बड़ौत पहुंचा तो राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया, लेकिन अंतिम विदाई के बीच उनकी मौत को लेकर उठे सवाल चर्चा का सबसे बड़ा विषय बने रहे.

world-news

हाइवा की अवैध नीलामी मामला : वाहन मालिक को 3 लाख रुपये मुआवजा देने का HC का आदेश

July 22, 2026

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने अशोक सिंह के मामले में फैसला सुनाते हुए सरकार को आदेश दिया कि वह याचिकाकर्ता को उसका ट्रक (हाइवा) दो सप्ताह के भीतर लौटाए और 3 लाख रुपये मुआवजे का भुगतान भी करे. यदि याचिकाकर्ता या हस्तक्षेपकर्ता अतिरिक्त मुआवजा चाहते हैं तो वे सक्षम न्यायालय में स्वतंत्र रूप से दावा कर सकते हैं. कोर्ट ने याचिका निष्पादित कर दी. 

world-news

16 साल बाद ललित मोदी की घर वापसी! ED केस में राहत मिलते ही भारत लौटने का किया ऐलान

July 22, 2026

आईपीएल के पहले चेयरमैन ललित मोदी को 2009 आईपीएल-साउथ अफ्रीका FEMA मामले में बड़ी कानूनी राहत मिली है. SAFEMA अपीलीय ट्रिब्यूनल ने ED के अधिकांश निष्कर्ष और जुर्माने रद्द कर दिए. फैसले के बाद ललित मोदी ने कहा कि 16 साल बाद सच सामने आया है और अब वह इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में भारत लौटेंगे. X

world-news

राहुल गांधी को हिरासत में लेने के खिलाफ कांग्रेसियों का देशभर में प्रदर्शन, BJP ने भी किया जवाबी विरोध-प्रदर्शन

July 22, 2026

कांग्रेस का देशभर में विरोध प्रदर्शन Photo : ANI Congress Holds Nationwide Protests: दिल्ली में 20 जुलाई को हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश के कई राज्यों में जोरदार प्रदर्शन किया। नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की थी। मंगलवार को दिल्ली में लोक कल्याण मार्ग के पास विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और कई अन्य विपक्षी नेताओं को हिरासत में ले लिया गया था।

world-news

Paper Leak Protest: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े अखिलेश यादव, डिंपल यादव ने भी सरकार को घेरा, पूछे कई सवाल

July 22, 2026

देश Edited by: शिव शुक्लाUpdated Jul 22, 2026, 04:18 PM ISTपेपर लीक और छात्र प्रदर्शन पर अखिलेश यादव ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। डिंपल यादव ने भी सरकार से छात्रों की मांगों पर जवाब देने और संवाद शुरू करने की अपील की।

world-news

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का लीडरशिप स्टाइल: सहयोगियों का मजबूत बचाव और परफेक्ट तैयारी पर खास जोर| Navbharat Live

July 22, 2026

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का लीडरशिप स्टाइल: सहयोगियों का मजबूत बचाव और परफेक्ट तैयारी पर खास जोर Written By: अंकिता पटेल Updated On: Jul 22, 2026 | 04:18 PM IST

world-news

धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर पटना में बवाल, BJP कार्यालय घेरने पहुंचे छात्रों पर लाठीचार्ज

July 22, 2026

Bihar News: NEET पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहा छात्र आंदोलन बुधवार को दिल्ली से बिहार की राजधानी पटना पहुंच गया। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में पटना में बड़ी संख्या में छात्रों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया।

world-news

Meta कर रहा AI स्टोरी ऐप की टेस्टिंग, बच्चों के लिए फोटो से बनाएगा कहानियां

July 22, 2026

Meta के AI विस्तार का हिस्सा है StoryKit Meta बच्चों के लिए एक नया AI आधारित स्टोरीटेलिंग ऐप टेस्ट कर रहा है। StoryKit: Personalised Stories नाम का यह ऐप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बच्चों के लिए उनकी पसंद के अनुसार पर्सनलाइज्ड कहानियां तैयार करता है। खास बात यह है कि यह सिर्फ कहानी ही नहीं लिखता, बल्कि उसके साथ चित्र, आवाज और बैकग्राउंड म्यूजिक भी तैयार करता है। फिलहाल यह ऐप सीमित क्षेत्रों में टेस्ट किया जा रहा है।

world-news

Seoni News: लगातार बारिश के बीच गुरुकुल स्कूल के पास नाले में बहे मां-बेटा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी » Khabar Satta

July 22, 2026

सिवनी में बुधवार सुबह से हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। तेज बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच नागपुर रोड स्थित गुरुकुल स्कूल के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां नाले के तेज बहाव में मां और बेटा बह गए। राहत की बात यह रही कि मां को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि बेटे की तलाश जारी है।