Nushrratt Bharuccha Discharged: फिल्म एक्ट्रेस नुसरत भरूचा रीढ़ की हड्डी (स्पाइन सर्जरी) के सफल ऑपरेशन के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर वापस लौट गई हैं. एक्ट्रेस की टीम ने एक बयान जारी कर बताया है कि ऑपरेशन कामयाब रहा और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. कुछ दिनों पहले बाली में नुसरत एक हादसे का शिकार हो गई थीं, जिसमें उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर आ गया था. इस हादसे के बाद नुसरत को एयर एंबुलेंस के जरिए मुंबई लाया गाया था.
हादसे के बाद नुसरत भरूचा को बाली के एक अस्पताल में शुरुआती इलाज के लिए भर्ती किया गया. हादसे की गंभीरता पता चलने के बाद उन्हें मुंबई लाया गया था और ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्हें एडमिट किया गया था. मुंबई आने के बाद नुसरत का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वो स्ट्रेचर पर लेटी हुई नज़र आई थीं. ब्रीच कैंडी में नुसरत करीब दो हफ्ते तक रहीं. एक्ट्रेस की टीम के मुताबिक नुसरत को पूरी तरह ठीक होने में वक्त लगेगा.
ब्रीच कैंडी में हुआ सफल ऑपरेशन
नुसरत के ऑपरेशन की जानकारी उनकी टीम ने दी. बयान में कहा गया, “हादसे और उसके बाद बेहद मुश्किल और चैलेंजिंग फेज का सामना करने के बाद, नुसरत भरूचा की स्पाइन सर्जरी कामयाब रही है. हमें ये बताते हुए राहत महसूस हो रही है कि सर्जरी अच्छी रही और उन्हें अब अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है.”
Shah Rukh Khan And Kajol Bring A Smile To My Face ❤️
As Nushrratt Bharuccha Beautifully Put It, Sometimes Things Get Better Little By Little. And Sometimes, A Little SRK Magic Makes The Journey Brighter. 🥹❤️🔥
Wishing You Healing, Happiness And Strength, Nushrratt! ❤️🙏
@iamsrk @itsKajolD @Nushrratt
#KING #ShahRukhKhan #SRK #KingKhan #ItsKingTime
— Shah Rukh Khan Universe Fan Club (@SRKUniverse) October 13, 2026
अपनों के बीच नुसरत की रिकवरी
बयान में आगे कहा गया है, “नुसरत आखिरकार घर लौट आई हैं, जहां उन्हें अपनों की देखभाल और सुकून मिल रहा है. अब वो ठीक होने की अपनी अहम जर्नी शुरू कर रही हैं. पूरी तरह ठीक होने में अभी वक्त लगेगा, लेकिन वो पॉजिटिव हैं और अपनी सेहत सुधारने के साथ दोबारा ताकत हासिल करने पर ध्यान दे रही हैं.”

मोहम्मद आसिफ
मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे. एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया. आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.
Read More