Sports

world-news

अभिजीत दिपके को दिल्ली पुलिस के नोटिस में क्या-क्या कहा गया है? पॉइंट टू पॉइंट समझिए - India TV Hindi

October 16, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP के प्रमुख अभिजीत दिपके ने शुक्रवार 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस पर तिरंगा अभियान (लहरा दो तिरंगा) का ऐलान किया है। सीजेपी के इस कॉल को लेकर दिल्ली पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। पुलिस ने कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में कड़ा पहरा लगा दिया है। जंतर-मंतर से लेकर सीपी तक चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात है। हर रास्ते पर मल्टी लेयर बैरिकेडिंग की गई है, सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है। कनॉट प्लेस में धारा 163 लागू है और NDMC ने सेंट्रल पार्क को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। अब शुक्रवार को दिल्ली पुलिस अभिजीत दिपके के आवास पर पहुंची और उन्हें नोटिस दिया है। आइए जानते हैं कि पुलिस के इस नोटिस में क्या-क्या कहा गया है।

world-news

'मैं उसकी गर्दन पकड़े हुए था...', 15वीं मंजिल से उल्टा लटकाए गए थे युजवेंद्र चहल, सालों बाद खोला खौफनाक राज

October 16, 2026

टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपने करियर के शुरुआती दिनों की एक ऐसी घटना का खुलासा किया है, जिसने उनकी जान जोखिम में डाल दी थी. IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) 2013 के दौरान बेंगलुरु में एक पार्टी के बीच नशे में धुत ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने उन्हें होटल की 15वीं मंजिल की बालकनी से उल्टा लटका दिया था. चहल ने बताया कि उस पल वह बुरी तरह डर गए थे और बचने के लिए खिलाड़ी की गर्दन पकड़े हुए थे.

world-news

बांसवाड़ा: 2 MLA के बेटों को कांग्रेस ने दिया टिकट: सीकर में VRS लेने वाले ASI को बनाया उम्मीदवार; देखें- 4 जिला परिषद के प्रत्याशियों की लिस्ट - Rajasthan News

October 16, 2026

कांग्रेस ने सीकर, झुंझुनूं, बांसवाड़ा और जालोर जिला परिषद के प्रत्याशियों के साथ ही अलग-अलग पंचायत समितियों के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। सीकर जिला परिषद के 49 वार्डों में से 48 में प्रत्याशी घोषित किए हैं, जबकि वार्ड नंबर 20 में कोई भी उम्

world-news

Delhi News: कन्या पूजन के साथ CM रेखा गुप्ता ने बेटियों को दिया तोहफा, 1,400 छात्राओं को मिली साइकिलें

October 16, 2026

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग के सीएम श्री स्कूल में कन्या पूजन किया। नवरात्रि पर 1,400 बेटियों को साइकिलें देकर शिक्षा को बढ़ावा देने का संदेश दिया।शारदीय नवरात्रि के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग स्थित सीएम श्री स्कूल में कन्या पूजन किया। इस दौरान उन्होंने छोटी बच्चियों का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में 1,400 बेटियों को साइकिलें भी वितरित की गईं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों की शिक्षा की राह आसान बनाने और उन्हें अपने सपने पूरे करने का अवसर देने के लिए ऐसे प्रयास जरूरी हैं।

world-news

दिल्ली में सीजेपी का 'लहरा दो तिरंगा' मार्च: कनॉट प्लेस में धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस फोर्स तैनात - Up18 News

October 16, 2026

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके द्वारा सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के विरोध में आज शाम 5 बजे ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च निकाले जाने के ऐलान के बाद दिल्ली की सड़कों पर सुरक्षा के अभूतपूर्व और कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस विरोध प्रदर्शन को आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ-साथ वामपंथी छात्र संगठनों—AISA और SFI का भी समर्थन प्राप्त है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इस तिरंगा मार्च के आयोजन की अनुमति नहीं दी है।

world-news

PF Alert: कहीं कंपनी ने गलत पीएफ तो नहीं काटा? 31 अक्टूबर से पहले पासबुक में चेक कर लें ये 2 चीजें!

October 16, 2026

EPFO ने PF जमा करने की डेडलाइन 31 अक्टूबर की है। नई ₹25000 लिमिट से सितंबर के पीएफ कैलकुलेशन में गड़बड़ी हो सकती है। इसलिए 31 अक्टूबर से पहले 2 एंट्रियां जरूर चेक करें।EPFO New Rule: अगर आप नौकरी करते हैं और हर महीने आपकी सैलरी से PF कटता है, तो सितंबर महीने का रिकॉर्ड एक बार जरूर चेक कर लें। हो सकता है आपकी सैलरी से पीएफ का पैसा कट गया हो, लेकिन आपके खाते में जमा रकम को लेकर आपको जानकारी न हो। ऐसे में सिर्फ सैलरी स्लिप देखना काफी नहीं है। आपको अपनी सैलरी स्लिप और EPFO पासबुक, दोनों का मिलाना चाहिए। दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने सितंबर 2026 के पीएफ रिटर्न को जमा करने की आखिरी तारीख 15 अक्टूबर से बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2026 कर दी है। इस बदलाव के बाद कंपनियों को सितंबर की सैलरी और PF कॉन्ट्रिब्यूशन का हिसाब सही तरीके से मिलाने के लिए ज्यादा समय मिला है। इस बार मामला थोड़ा अलग है, क्योंकि PF की वेज सीलिंग में बदलाव किया गया है। ऐसे में कर्मचारियों को 2 चीजें जरूर चेक कर लेनी चाहिए।

world-news

‘रामायण: राइज ऑफ द लीजेंड’ के नए ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, फैंस, बोले- ‘राम युग की शुरुआत’

October 16, 2026

मुंबई। ‘रामायण: राइज ऑफ द लीजेंड’ (Ramayana : Rise of the Legend) का नया ट्रेलर 15 अक्टूबर 2026 को रिलीज होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर छा गया है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की झलक देखकर दर्शक इसके भव्य विजुअल्स, शानदार एक्शन और पौराणिक प्रसंगों की तारीफ कर रहे हैं। ट्रेलर में रावण और जटायु के बीच हवाई युद्ध, भगवान शिव की प्रतिमा के सामने रावण की आराधना और भगवान राम तथा परशुराम के आमने-सामने आने वाले दृश्यों ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है। एक्स पर फिल्म को लेकर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। कई यूजर्स इसे भारतीय सिनेमा का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट बता रहे हैं, तो कुछ का मानना है कि फिल्म सिनेमाघरों में नया रिकॉर्ड बना सकती है।

world-news

अररिया के दुर्गा मंदिर में कृष्ण-सुदामा की दोस्ती का मैसेज: 1977 से सार्वजनिक नव दुर्गा कला मंदिर में हो रही आराधना - Araria News

October 16, 2026

शारदीय नवरात्र के छठे दिन अररिया शहर में मां दुर्गा की भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। . शहर के रानीगंज मार्ग पर एनएच-327ई के किनारे अररिया कॉलेज के समीप स्थित श्री श्री 1008 सार्वजनिक नव दुर्गा कला मंदिर में मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना को लेकर भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

world-news

Chattisgarh RTE Admission: Private School में मुफ्त पढ़ाई का मौका, जानें पात्रता और आवेदन का तरीका

October 16, 2026

Chhattisgarh RTE Admission:छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में RTE Admission (Right to Education Admission) के तहत कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों को निजी स्कूलों में मुफ्त पढ़ाई का मौका मिलता है। इसके लिए मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों की शुरुआती कक्षाओं में 25% सीटें आरक्षित होती हैं। पात्र बच्चों को योजना के नियमों के अनुसार चुने गए स्कूल में मुफ्त शिक्षा मिल सकती है। एडमिशन और पढ़ाई का लाभ संबंधित नियमों और पात्रता पर निर्भर करता है।

world-news

लखनऊ: रियाद से वापसी का हवाई किराया एक लाख रुपये पार, पांच गुने से ज्यादा हुआ महंगा

October 16, 2026

रियाद से सीधी उड़ानें 18 अक्तूबर से बहाल होंगी। इस बीच लखनऊ का हवाई किराया पांच गुने से अधिक महंगा हो गया है। यात्रियों को 1,04,850 रुपये में टिकट खरीदना पड़ रहा है। यह किराया सीधी उड़ान का है। कनेक्टिंग उड़ानें रियायती दरों पर मिल रही हैं।