Sports

world-news

'डीएम अंकल पापा से बात नहीं होती, टावर लगवा दीजिए': सोनभद्र में 5 साल की बच्ची हाथ जोड़कर बोली, कॉल करने 1KM दूर जाते हैं - Sonbhadra News

October 2, 2026

'डीएम अंकल पापा से बात नहीं होती, टावर लगवा दीजिए':सोनभद्र में 5 साल की बच्ची हाथ जोड़कर बोली, कॉल करने 1KM दूर जाते हैंसोनभद्र4 घंटे पहले कॉपी लिंकसोनभद्र में 5 साल की एक बच्ची ने हाथ जोड़कर डीएम से अपनी बात कही। बच्ची ने वीडियो जारी कर कहा- अंकल पापा से मोबाइल पर बात नहीं हो पाती है। वह बाहर रहते हैं। गांव में नेटवर्क बहुत खराब है। प्लीज इसे ठीक करा दीजिए।

world-news

Live Updates: जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था का पुलिस कमिश्नर ने लिया जायजा

October 2, 2026

आज देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मना रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई प्रमुख नेता और विशिष्ट लोग दोनों महान नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.

world-news

ICC के नए नियम: बल्लेबाज की गलती पर 5 रन से लेकर पिंक बॉल ट्रायल तक, क्रिकेट में हुए 8 बड़े बदलाव

October 2, 2026

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने क्रिकेट के नियमों में 8 अहम बदलाव किए हैं। नए नियम पुरुष, महिला और जूनियर क्रिकेट में लागू होने वाले हैं। इनमें बल्लेबाज के समय बर्बाद करने पर पेनल्टी रन, दिन के टेस्ट में पिंक बॉल के ट्रायल और रन आउट-स्टंपिंग से जुड़े नियमों में बदलाव शामिल हैं। नए नियम 1 अक्टूबर 2026 या उसके बाद शुरू होने वाली इंटरनेशनल सीरीज पर लागू होंगे। जो सीरीज पहले से चल रही हैं, उनमें पुराने नियम ही जारी रहेंगे।

world-news

हरदोई में 5 किलो चांदी लूट का खुलासा: सर्राफा कारोबारी से लूट के 4 आरोपी गिरफ्तार; चालक ने रची थी साजिश, 2 बदमाश मुठभेड़ में घायल - Hardoi News

October 2, 2026

अनुभव बाजपेयी | हरदोई4 घंटे पहले कॉपी लिंकहरदोई के शाहाबाद में लखनऊ के सर्राफा कारोबारी से 5 किलो चांदी लूटने की वारदात का पुलिस ने गुरुवार देर रात करीब 2 बजे खुलासा किया। शाहाबाद पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

business-finance

पेट्रोल-डीजल के दाम: 2 अक्टूबर को क्या आपके शहर में रेट बदले? चेक करें लेटेस्ट लिस्ट

October 2, 2026

पेट्रोल-डीजल के दाम: 2 अक्टूबर को क्या आपके शहर में रेट बदले? चेक करें लेटेस्ट लिस्ट Published: Friday, October 2, 2026, 9:54 [IST] शुक्रवार, 2 अक्टूबर को देशभर के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी रहीं। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर पर टिका रहा। वहीं मुंबई में पेट्रोल ₹111.12 और डीजल ₹97.78 प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है। बता दें कि डायनेमिक प्राइजिंग व्यवस्था के तहत तेल विपणन कंपनियां रोज सुबह 6 बजे ईंधन की नई दरें जारी करती हैं।

education

GATE 2027: रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन नजदीक, बिना लेट फीस फॉर्म भरने का आखिरी मौका, जानें जरूरी नियम

October 2, 2026

GATE 2027 के लिए बिना लेट फीस रजिस्ट्रेशन करने का अब आखिरी मौका बचा है। रेगुलर रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन सोमवार, 5 अक्टूबर को खत्म हो रही है। इस सीजन में कई बार तारीखें बढ़ाने के बाद IIT मद्रास ने रिवाइज्ड शेड्यूल जारी किया है। अगर आप 5 अक्टूबर तक फॉर्म नहीं भर पाते हैं, तो लेट फीस के साथ 12 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं। वहीं, फॉर्म में सुधार (Correction) की विंडो 14 से 21 अक्टूबर तक खुली रहेगी। आखिरी वक्त में पेमेंट फेलियर या सर्वर डाउन की दिक्कत से बचने के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे वक्त रहते अपना फॉर्म सबमिट कर दें।

world-news

IND vs WI 3rd ODI : भारत-वेस्टइंडीज के बीच जहां खेला जाएगा तीसरा वनडे मैच, जानिए वहां कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड

October 2, 2026

IND vs WI 3rd ODI : इंडियन क्रिकेट टीम शुभमन गिल की कप्तानी में वेस्टइंडीज के साथ 3 मैचों की घरेलू वनडे सीरीज खेल रही है. इस सीरीज के अब तक 2 मुकाबले हो चुके हैं. केरल और असम में खेले गए इन दोनों मैचों में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया है. इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाकर बैठी हुई है. अब इस सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला खेला जाने वाला है. इस सीरीज में फैंस के पास मौका होगा कि वो रोहित शर्मा और विराट कोहली को खेलते हुए देख पाएं.

world-news

लुधियाना में जिम के बाहर महिला पर हमला, VIDEO: चेन झपटी; बचाने दौड़े युवक पर दातर से वार; 2 जिंदा कारतूस मिले - Ludhiana News

October 2, 2026

लुधियाना में शुक्रवार सुबह जिम पहुंची महिला पर बाइक सवार दो बदमाशों ने हमला कर दिया। हमलावर सोने की चेन झपटने लगे। झपटमारी के दौरान महिला की गर्दन भी चोटिल हो गई। महिला ने शोर मचाते हुए उनका पीछा किया, लेकिन रास्ते में गिरकर घायल हो गई।

world-news

Udata Teer: आयुष्मान खुराना की नई फिल्म, नए डायरेक्टर के साथ फिर अनोखा प्रयोग

October 2, 2026

आयुष्मान खुराना ‘उड़ता तीर’ के साथ नए निर्देशकों की सात फिल्मों का सफर पूरा करेंगे। फिल्म 9 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी और आकाश ए. कौशिक का डेब्यू है।Ayushmann Khurrana ने पिछले एक दशक से ज्यादा समय में हिंदी सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनकी फिल्म चॉइस अक्सर उन कहानियों के इर्द-गिर्द रही है, जो पारंपरिक सोच और स्थापित धारणाओं को चुनौती देती हैं। खास बात यह है कि आयुष्मान ने सिर्फ अलग विषयों वाली फिल्मों का चुनाव नहीं किया, बल्कि कई बार नए और उभरते फिल्ममेकर्स को भी अपनी कहानी कहने का मौका दिया है। अब उनकी आने वाली फिल्म ‘उड़ता तीर’ के साथ नए निर्देशकों के साथ काम करने का यह सिलसिला सात फिल्मों तक पहुंच जाएगा। फिल्म का निर्देशन आकाश ए. कौशिक कर रहे हैं, जो बतौर फीचर डायरेक्टर अपनी शुरुआत कर रहे हैं।

entertainment

Nushrratt Bharuccha Accident: नुसरत भरूचा का बाली में बड़ा एक्सीडेंट, अस्पताल में चल रहा इलाज, क्या हुआ?

October 2, 2026

Updated: Friday, October 2, 2026, 9:48 [IST] Nushrratt Bharuccha Accident: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को लेकर एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस का इंडोनेशिया के बाली में एक्सीडेंट हो गया है। नुसरत प्रोफेशनल कमिटमेंट के सिलसिले में बाली पहुंची थीं लेकिन हादसे के बाद उन्हें गंभीर चोटें आई हैं और फिलहाल उनका बाली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस उनकी सलामती और जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।