entertainment

Nushrratt Bharuccha Accident: नुसरत भरूचा का बाली में बड़ा एक्सीडेंट, अस्पताल में चल रहा इलाज, क्या हुआ?

October 2, 2026

Time Updated: Friday, October 2, 2026, 9:48 [IST]

Nushrratt Bharuccha Accident: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को लेकर एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस का इंडोनेशिया के बाली में एक्सीडेंट हो गया है। नुसरत प्रोफेशनल कमिटमेंट के सिलसिले में बाली पहुंची थीं लेकिन हादसे के बाद उन्हें गंभीर चोटें आई हैं और फिलहाल उनका बाली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस उनकी सलामती और जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

बाली में हुआ नुसरत भरूचा का जबरदस्त एक्सीडेंट
एनडीटीवी की रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि नुसरत भरूचा बाली में एक काम से जुड़ी कमिटमें के चलते पहुंची थीं। इसी दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं और फिलहाल वह बाली के ही एक अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

Nushrratt Bharuccha

एक्ट्रेस या उनकी टीम की तरफ से नहीं आया कोई बयान

हालांकि अभी तक नुसरत भरूचा की ओर से इस हादसे को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। उनकी टीम ने भी एक्सीडेंट और उनकी मौजूदा हालत को लेकर कोई विस्तृत जानकारी शेयर नहीं की है। ऐसे में उनके इलाज को लेकर भी फिलहाल ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।

कुछ दिन पहले शेयर की थीं वेकेशन की तस्वीरें

-हादसे की खबर से पहले नुसरत भरूचा सोशल मीडिया पर अपनी वेकेशन तस्वीरों को लेकर चर्चा में थीं। करीब एक हफ्ते पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर छुट्टियों की कई तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अलग-अलग अंदाज में नजर आई थीं।

-नुसरत भरूचा ने तस्वीरों के साथ लिखा था- छुट्टी का मन है! अब कहां जाऊं? उनके पोस्ट में खूबसूरत लोकेशन्स के साथ-साथ खाने-पीने की चीजों की झलक भी देखने को मिली थी। कुछ तस्वीरों में वह होटल की बालकनी में भी पोज देती नजर आई थीं। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया था।

टाइगर श्रॉफ के साथ पहली बार नजर आएंगी नुसरत भरूचा

-नुसरत भरूचा के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही टाइगर श्रॉफ के साथ एक फिल्म में नजर आ सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये पहली बार होगा जब नुसरत भरूचा और टाइगर श्रॉफ किसी फिल्म में साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।

-पिंकविला की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि फिल्म की टीम को ऐसी एक्ट्रेस की तलाश थी जो अपने किरदार में मजबूती के साथ इमोशनल डेप्थ भी ला सके। रिपोर्ट के मुताबिक नुसरत भरूचा इस रोल के लिए टीम की पसंद में शामिल थीं और फिल्म में उनका एक अलग अंदाज देखने को मिल सकता है। इस प्रोजेक्ट में पश्मीना रोशन, अभिषेक बनर्जी और एल्विश यादव जैसे कलाकारों के भी शामिल होने की खबर है। हालांकि फिल्म से जुड़ी कई आधिकारिक जानकारियों का अभी इंतजार है।

'उफ ये सियापा' में नजर आई थीं नुसरत भरूचा

नुसरत भरूचा के पिछले प्रोजेक्ट की बात करें तो उन्हें साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म 'उफ ये सियापा' में देखा गया था। फिल्म में उन्होंने सोहम शाह के साथ काम किया था। इस फिल्म का निर्देशन जी अशोक ने किया था। फिलहाल नुसरत भरूचा के बाली में अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद उनके फैंस उनके हेल्छ को लेकर चिंतित हैं। सभी को अब एक्ट्रेस या उनकी टीम की तरफ से आधिकारिक अपडेट का इंतजार है।