CM Mohan Yadav Ujjain Visit:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (CM Mohan Yadav) से तीन दिन उज्जैन दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे की शुरुआत में मुख्यमंत्री दोपहर करीब 1 बजे बड़नगर पहुंचेंगे। यहां वे गजनीखेड़ी माता मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद बड़नगर को करीब 22 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे।
बड़नगर को ₹22 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav Ujjain Visit ) बड़नगर में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इनमें ऑडिटोरियम और उप स्वास्थ्य केंद्र सहित कई विकास कार्य शामिल हैं। इसके अलावा क्षेत्र में सड़कों के निर्माण से जुड़े कार्यों का भी भूमिपूजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए स्थानीय स्तर पर तैयारियां पूरी की गई हैं।
यह भी पढ़ें: CGBSE Board Exam: बोर्ड परीक्षा केंद्र बदलने पर मचा बवाल, नई व्यवस्था के खिलाफ टीचर्स एसोसिएशन ने CM-शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
शाम को उज्जैन पहुंचेंगे CM
बड़नगर में कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) शाम को उज्जैन पहुंचेंगे। यहां वे गरबा महोत्सव (Garba Mahotsav) में शामिल होंगे। नवरात्रि के दौरान आयोजित हो रहे गरबा महोत्सव में मुख्यमंत्री की मौजूदगी रहेगी। इसके बाद मुख्यमंत्री उज्जैन में ही विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Hike: नवंबर में महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल, 2027 के चुनावों से पहले बढ़ेगी महंगाई?
दशहरे पर बाबा महाकाल की सवारी में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) अपने तीन दिवसीय उज्जैन प्रवास के दौरान दशहरे के अवसर पर बाबा महाकाल की सवारी में भी शामिल होंगे। उज्जैन में दशहरे पर बाबा महाकाल की सवारी का विशेष धार्मिक महत्व है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।
यह भी पढ़ें:CG VIP Visit: 15 दिनों में छत्तीसगढ़ आएंगे 4 VIP राष्ट्रपति मुर्मू और मोहन भागवत का दौरा, राज्योत्सव में अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि
तीन दिन उज्जैन में रहेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री (CM Mohan Yadav Ujjain Visit) का यह दौरा धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ विकास कार्यों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बड़नगर में करीब 22 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात के बाद मुख्यमंत्री उज्जैन में धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में शामिल होंगे। उनके दौरे के दौरान क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों और कार्यक्रमों पर भी नजर रहेगी।
यह भी पढ़ें: PM Vishwakarma Yojana Benefits: पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत क्या-क्या मिलते हैं लाभ?
लेखक
![]()