Education
बराज से 2 लाख क्यूसेक डिस्चार्ज, कोसी में जलस्तर बढ़ा: सुपौल में निर्मली थाना डूबा, SI का VIDEO; तटबंध के भीतर गांवों में फैला पानी - Supaul News
August 30, 2026
सुपौल से सटे पड़ोसी देश नेपाल में हो रही बारिश के बीच कोसी नदी के जलस्तर में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। रविवार रात 10 बजे कोसी बराज से 2 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया।
कालका-शिमला रेल रूट पर लैंडस्लाइड के बाद 10 ट्रेनें रद्द, 391 यात्रियों और 40 रेल कर्मचारियों को किया गया रेस्क्यू
August 30, 2026
हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के बीच शिमला-कालका छोटी लाइन पर चलने वाली 10 ट्रेन रद्द कर दी गईं. यह फैसला सोलन जिले में रेलवे पटरी के एक हिस्से के आसपास की मिट्टी बह जाने के बाद लिया गया. यह रेल मार्ग यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है. अधिकारियों ने रविवार को बताया कि कोटी और गुम्मन रेलवे स्टेशनों के बीच मिट्टी खिसकने से पटरी का एक हिस्सा हवा में लटका नजर आया. इस स्थिति को देखते हुए रेलवे ने शनिवार रात से इस मार्ग पर चलने वाली ‘टॉय ट्रेन’ का संचालन रोक दिया. नॉर्थ रेलवे ने रविवार को बताया कि कालका-शिमला मार्ग पर पहाड़ी का हिस्सा खिसकने से रेल की आवाजाही प्रभावित हुई और पुल का एक हिस्सा खराब होने के बाद कम से कम 391 यात्रियों और 40 ट्रेन कर्मचारियों को सुरक्षित कालका पहुंचाया गया.
स्पेन को एक गोल से हराकर जर्मनी ने चौथी बार विश्व कप जीता
August 30, 2026
(मोना पार्थसारथी) वॉवर (बेल्जियम), 30 अगस्त (भाषा) पिछली चैम्पियन जर्मनी ने बेहतरीन डिफेंस का प्रदर्शन करते हुए स्पेन को माइकल स्टरटफ के गोल के दम पर 1 – 0 से हराते हुए चौथी बार एफआईएच पुरूष हॉकी विश्व कप जीतकर पाकिस्तान के चार खिताब के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
भारत को S-400 की टेक्नॉलजी ट्रांसफर करेगा रूस, देश में ही बनेंगे 2 मिसाइल डिफेंस सिस्टम
August 30, 2026
भारतीय वायुसेना के लिए एस-400 'सुदर्शन' लॉन्ग-रेंज एयर डिफेंस सिस्टम के 5 और स्क्वाड्रन खरीदने के टेंडर पर रूस ने रक्षा मंत्रालय को अपना विस्तृत प्रपोजल सौंप दिया है. रक्षा सूत्रों के मुताबिक, रूस का जवाब मिल चुका है और इस पर प्रोसेसिंग चल रही है. यह प्रोजेक्ट 50,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का रहने का अनुमान है. बताया जा रहा है कि दो स्क्वाड्रन भारत में ही तैयार किए जाएंगे.
CJP Fix the School's Campaign: भोपाल में CJP की बैठक में हंगामा, युवकों ने कहा- 'ये दिल्ली नहीं, भोपाल है', कॉकरोच पार्टी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए
August 30, 2026
CJP Fix the School's Campaign: भोपाल के गांधी भवन में रविवार को कॉकरोच जनता पार्टी की बैठक में पहुंचे युवकों ने हंगामा खड़ा कर दिया। भोपाल के सरकारी स्कूलों के ऑडिट को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधि बैठक लेने पहुंचे थे। इस दौरान कुछ छात्र और युवा पहुंचे और स्कूल ऑडिट के साथ CJP की गतिविधियों पर सवाल किए। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ा तो छात्रों ने नारेबाजी शुरू कर दी।
नेपाल बाढ़: सेना ने त्रिशूली-3ए सुरंग में लापता 42 लोगों तक पहुंचने के लिए अभियान तेज किया
August 30, 2026
काठमांडू, 30 अगस्त (भाषा) बाढ़ प्रभावित नुवाकोट में अपर त्रिशूली-3ए जलविद्युत परियोजना की सुरंग में फंसे लोगों तक पहुंचने के लिए नेपाली सेना के इंजीनियरों ने रविवार को अभियान तेज कर दिया। वे भारी उपकरणों और विस्फोट के जरिए मलबे में दबी सुरंग के प्रवेश मार्ग को चौड़ा करने का प्रयास कर रहे हैं।
परिसीमन के जरिये आदिवासियों की सीट घटाने की साजिश में जुटी भाजपा एवं आरएसएस: कांग्रेस
August 30, 2026
(तस्वीरों के साथ) रांची, 30 अगस्त (भाषा) कांग्रेस ने रविवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) परिसीमन के जरिये विधायिका में आदिवासियों के लिए आरक्षित सीट की संख्या कम करने की कोशिश करके उन्हें ‘खामोश करने की साजिश’ रच रहे हैं।