Education

world-news

Gold Silver Rate Today 10 October 2026: नवरात्रि में ज्वेलरी बनवाना पड़ेगा महंगा! अचानक फिर बढ़ गए सोने और चांदी के दाम, गोल्ड 1.50 लाख के पार… जानें अब कितना है 10 ग्राम का भाव? | IBC24

October 10, 2026

रायपुर: Gold Silver Rate Today 10 October 2026: देशभर में सोने-चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate Today) में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। आज 10 अक्टूबर 2026 की सुबह सोने और चांदी के दाम में तेजी देखने को मिली है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,50,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। वहीं, मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर में 24 कैरेट सोने का भाव 1,50,770 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। बीते दो दिनों से सोने की कीमतों (Gold Price Hike) में तेजी बनी हुई है। बाजार में इस उछाल के पीछे डॉलर में आई गिरावट और निवेशकों की मजबूत होती धारणा को प्रमुख वजह माना जा रहा है।

business-finance

दिल्ली मेट्रो अलर्ट: आज 45 स्टेशन बंद और 45 ट्रेनें रद्द, घर से निकलने से पहले जानें ये जरूरी अपडेट

October 10, 2026

दिल्ली मेट्रो अलर्ट: आज 45 स्टेशन बंद और 45 ट्रेनें रद्द, घर से निकलने से पहले जानें ये जरूरी अपडेट Published: Saturday, October 10, 2026, 9:23 [IST] आज यानी शनिवार (10 अक्टूबर 2026) की सुबह सेंट्रल दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए काफी परेशानी भरी साबित हो रही है। सुरक्षा कारणों और व्यवस्था बनाए रखने के लिए DMRC ने कल रात 9 बजे से आज शाम 6 बजे तक 45 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट पूरी तरह बंद कर दिए हैं। राहत की बात यह है कि नई दिल्ली स्टेशन को छोड़कर बाकी सभी इंटरचेंज स्टेशनों पर लाइन बदलने की सुविधा जारी रहेगी। इसके अलावा, नॉर्दर्न रेलवे ने भी आज तड़के 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच दिल्ली आने वाली 45 ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

world-news

Aaj Ka Panchang: असमय मौत, दुर्घटना और आत्‍महत्‍या में दुनिया से गए परिजनों का आज होगा श्राद्ध; देखें चतुर्दशी तिथि का पूरा पंचांग व शुभ मुहूर्त

October 10, 2026

 पितृ पक्ष यानी महालय का पावन पखवाड़ा अपने अंतिम पड़ाव की ओर अग्रसर है। आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि का हिंदू धर्मग्रंथों और गरुड़ पुराण में अत्यंत विशिष्ट, संवेदनशील और गूढ़ महत्व वर्णित किया गया है। पितृ पक्ष की इस चतुर्दशी को 'घायल चतुर्दशी', 'घात चतुर्दशी' या 'शस्त्रहत श्राद्ध' के नाम से जाना जाता है। सनातन परंपरा के अनुसार, यह एकमात्र ऐसी विशेष तिथि है जिस दिन उन पूर्वजों, परिजनों या कुल के सदस्यों का श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान किया जाता है जिनकी मृत्यु स्वाभाविक रूप से (प्राकृतिक बुढ़ापे या बीमारी से) न होकर किसी दुर्घटना, अकाल मृत्यु, हत्या, आत्महत्या, विषपान, सर्पदंश, जल में डूबने, अग्नि दुर्घटना या युद्ध व शस्त्र के प्रहार से हुई हो। शास्त्रों का सख्त विधान है कि सामान्य या प्राकृतिक रूप से दिवंगत हुए पूर्वजों का श्राद्ध चतुर्दशी तिथि को कभी नहीं किया जाता; उनका श्राद्ध या तो उनकी अपनी स्वाभाविक तिथि पर अथवा सर्वपितृ अमावस्या के दिन किया जाता है। यदि किसी अकाल मृत्यु का ग्रास बने परिजन की मृत्यु की वास्तविक तिथि ज्ञात न हो, तो भी उनका श्राद्ध आश्विन कृष्ण चतुर्दशी को करने से उनकी भटकती अतृप्त आत्मा को शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

world-news

जंतर-मंतर पर CJP के विरोध-प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में लिए 'क्रिमिनल रिकॉर्ड' वाले कई लोग

October 10, 2026

Delhi CJP Protest: दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने राजधानी में क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले कई लोगों को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने हर जिले से 30-40 ऐसे लोगों को हिरासत में लिया है. जिनका आपराधिक रिकॉर्ड रहा है.

world-news

Delhi Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के बीच दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, 1000 से अधिक लोग हिरासत में

October 10, 2026

Delhi Protest News Today: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर होने वाले प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने 1000 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। शाहीन बाग समेत कई इलाकों से लोगों को एहतियातन पकड़ा गया है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को देखते हुए पूरी दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।Cockroach Janata Party Protest: दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तेज हो गई है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और लेफ्ट छात्र संगठनों ने मिलकर आज एक बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है। लेकिन इस प्रदर्शन से पहले ही दिल्ली पुलिस एक्शन में आ गई। शनिवार तड़के पुलिस ने राजधानी में 1000 से ज्यादा लोगों को हिरासत में ले लिया।

world-news

Delhi Jantar Mantar CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले पुलिस एक्शन, कनॉट प्लेस में पूछताछ, 100 से ज्यादा हिरासत में

October 10, 2026

Delhi Jantar Mantar CJP Protest: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (Delhi News) के प्रदर्शन को लेकर पुलिस अलर्ट पर है। शनिवार सुबह कनॉट प्लेस के इंदिरा चौक पर जुटे लोगों से पुलिस ने पूछताछ की और प्रदर्शनकारियों को हटाना शुरू किया। अब तक 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिए जाने की खबर है। CJP मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR प्रक्रिया रोकने की मांग कर रही है।

world-news

Today Live Breaking News and Updates 10 October 2026: जंतर-मंतर प्रोटेस्ट अपडेट: एक्शन में दिल्ली पुलिस, अभिजीत दीपके, आशुतोष और सौरभ हिरासत में | IBC24

October 10, 2026

Today Live Breaking News and Updates 10 October 2026: नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले बड़ी खबर सामने आ रही है, कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख भिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास को दिल्ली पुलिस ने एयरपोर्ट पर ही हिरासत में ले लिया है। इससे पहले आज ही यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित उनके आवास से हिरासत में ले लिया गया है।

world-news

Today Live Breaking News and Updates 10 October 2026: जंतर-मंतर प्रोटेस्ट अपडेट: एक्शन में दिल्ली पुलिस, अभिजीत दीपके, आशुतोष और सौरभ हिरासत में | IBC24

October 10, 2026

Today Live Breaking News and Updates 10 October 2026: नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले बड़ी खबर सामने आ रही है, कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख भिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास को दिल्ली पुलिस ने एयरपोर्ट पर ही हिरासत में ले लिया है। इससे पहले आज ही यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित उनके आवास से हिरासत में ले लिया गया है।

world-news

अमिताभ बच्चन से अफेयर से लेकर विनोद-मुकेश से शादी तक, ऐसी रही Rekha की जिंदगी की कहानी

October 10, 2026

Rekha Birthday Special: हिंदी सिनेमा की सदाबहार अदाकारा रेखा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. अपनी खूबसूरती, शानदार एक्टिंग, दिलकश अदाओं और बेहतरीन डांस से उन्होंने दशकों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया है. रेखा ने अपने करियर में कई ऐसी फिल्में दीं, जिनमें उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया. हालांकि, जितनी चर्चा उनकी फिल्मों और खूबसूरती की रही, उतनी ही सुर्खियों में उनकी निजी जिंदगी भी रही है. कभी अमिताभ बच्चन के साथ उनके कथित रिश्ते ने लोगों का ध्यान खींचा, तो कभी विनोद मेहरा के साथ उनकी शादी की खबरें चर्चा में रहीं. बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल के साथ उनकी शादी और फिर उनके निधन ने भी एक्ट्रेस की जिंदगी को सुर्खियों में ला दिया था.