world-news

जंतर-मंतर पर CJP के विरोध-प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में लिए 'क्रिमिनल रिकॉर्ड' वाले कई लोग

October 10, 2026

Delhi CJP Protest: दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने राजधानी में क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले कई लोगों को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने हर जिले से 30-40 ऐसे लोगों को हिरासत में लिया है. जिनका आपराधिक रिकॉर्ड रहा है.

Google Search

Delhi CJP Protest: दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने राजधानी में क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले कई लोगों को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने हर जिले से 30-40 ऐसे लोगों को हिरासत में लिया है. जिनका आपराधिक रिकॉर्ड रहा है.

author-image

New Update

Delhi Protest Police Detained

दिल्ली में क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले कई लोग हिरासत में Photograph: (ANI)

Delhi CJP Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के धरना-प्रदर्शन से पहले पुलिस ने एक्शन लेना शुरू कर  दिया है. शनिवार को सूत्रों ने बताया कि 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने राजधानी के सभी 15 जिलों में 'क्रिमिनल रिकॉर्ड' वाले लोगों को हिरासत में लिया है. बता दें कि सीजेपी मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है. सीजेपी एसआईआर में गड़बड़ी को लेकर सीईसी के इस्तीफे की मांग कर रही है.

दिल्ली के हर जिले में 30-40 लोग हिरासत में

बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने राजधानी के सभी जिलों से 'क्रिमिनल रिकॉर्ड' वाले 30 से 40 लोगों को हिरासत में लिया है. इसके साथ ही पुलिस उन लोगों की गतिविधियों पर भी नजर रख रही है जो विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की योजना बना रहे हैं. सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने ऐसे लोगों के घरों के बाहर निगरानी भी बढ़ा दी है.
राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था बहुत कड़ी कर दी गई है और सुरक्षा बलों ने लगभग 40,000 से ज्यादा पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया है. राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज़ (CAPFs) की 120 से ज्यादा कंपनियां भी दिल्ली पुलिस की मदद कर रही हैं. एजेंसियों ने स्थिति पर नजर रखने के लिए नई दिल्ली जिले को 20 जोन में बांटा है.

#WATCH | Delhi: RAF (Rapid Action Force) personnel carry out a flag march from Mandi House Circle, ahead of Cockroach Janta Party (CJP) protest today. pic.twitter.com/sdO5740o9f

— ANI (@ANI) October 10, 2026

मेट्रो और रेल सेवाओं पर असर

सुरक्षा इंतजोमों के तहत, सुरक्षा बलों ने राजीव चौक, नई दिल्ली, पटेल चौक, मंडी हाउस और कश्मीरी गेट समेत 45 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्ज़िट गेट बंद करने का फैसला किया है. इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) से 57 स्टेशन बंद करने का अनुरोध किया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद यह संख्या घटाकर 45 कर दी गई.

सेंट्रल दिल्ली में इंटरनेट सेवाएं भी बंद

इसके अलावा, नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर शाम 4 बजे से रात के बीच पहुंचने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. राजधानी में शराब की दुकानें भी बंद कर दी गई हैं. साथ ही, पुलिस धार्मिक स्थलों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील कर रही है. इसके अलावा जंतर-मंतर के आसपास के इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं.

CJP को नहीं मिली विरोध प्रदर्शन की इजाजत

दिल्ली पुलिस ने पहले कानून-व्यवस्था की स्थिति का हवाला देते हुए CJP को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की इजाजत देने से इनकार कर दिया था. सीजेपी के को-कन्वीनर सौरव दास और जॉइंट सेक्रेटरी बालकृष्ण को लिखे पत्र में पुलिस ने कहा था कि इस विरोध प्रदर्शन से दिल्ली में कानून-व्यवस्था की गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पत्र में कहा गया, "जनहित को ध्यान में रखते हुए, मांगी गई इजाजत नहीं दी जा सकती और इसे अस्वीकार किया जाता है."

ये भी पढ़ें: 40 हजार सुरक्षाकर्मी, इंटरनेट बंद, मेट्रो सेवा ठप और सड़कें ब्लॉक... जंतर-मंतर 2.0 के लिए अभेद्य किला बनी दिल्ली

बता दें कि CJP, सीईसी  ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है. उन पर चुनावी रोल के SIR की आड़ में वोटर लिस्ट में छेड़छाड़ करने और वोटर के तौर पर रजिस्टर करने के लिए जरूरी दस्तावेज 'फॉर्म 6' में बदलाव करने के लिए अपने दो सहयोगियों को दरकिनार करने के आरोप हैं.

ये भी पढ़ें: CJP Delhi Protest Live Updates: सीजेपी के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में पुलिस का एक्शन, हिरासत में लिए गए 100 लोग