world-news

Delhi Jantar Mantar CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले पुलिस एक्शन, कनॉट प्लेस में पूछताछ, 100 से ज्यादा हिरासत में

October 10, 2026

Delhi Jantar Mantar CJP Protest: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (Delhi News) के प्रदर्शन को लेकर पुलिस अलर्ट पर है। शनिवार सुबह कनॉट प्लेस के इंदिरा चौक पर जुटे लोगों से पुलिस ने पूछताछ की और प्रदर्शनकारियों को हटाना शुरू किया। अब तक 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिए जाने की खबर है। CJP मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR प्रक्रिया रोकने की मांग कर रही है।

इंदिरा चौक पर सुबह 6:30 बजे पुलिस की कार्रवाई

दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित (Delhi Jantar Mantar CJP Protest) इंदिरा चौक पर शनिवार सुबह 6:30 बजे पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान कुछ छात्र पब्लिक टॉयलेट में छिप गए थे। पुलिस ने वहां से करीब 50 छात्रों को बाहर निकालकर वाहन में बैठाया और अपने साथ ले गई।

#WATCH | Delhi Police detain a few protesters who had started gathering at Jantar Mantar for the Cockroach Janta Party (CJP) protest here. pic.twitter.com/QqZtF4Jswd

— ANI (@ANI) October 10, 2026

पुलिस वाहन में छात्र के बेहोश होने का आरोप

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस वाहन में भीड़ अधिक होने के कारण दम घुटने से एक छात्र बेहोश हो गया। इसके बाद गुस्साए छात्रों ने वाहन को पीटना शुरू कर दिया। हालांकि, छात्र के बेहोश होने की परिस्थितियों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

100 से ज्यादा लोग हिरासत में

इंदिरा चौक पर अब तक 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है। (CJP Protest Delhi) बताया जा रहा है कि बिना पहचान पत्र के पहुंचने वाले लोगों को भी पुलिस हिरासत में ले रही है।

यह भी पढ़ें: Delhi Jantar Mantar CJP Protest: प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दिपके का बयान, PM युवाओं से इतना डरते हैं कि जम्मू से सेना लाकर दिल्ली में तैनात कर दी

कॉकाकरोच जनता पार्टी की प्रमुख मांगें

1. आने वाले सभी चुनावों को रोका जाए। जनवरी 2025 की वोटर लिस्ट वापस लाई जाए।
2. मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के लिए 2023 के कानून को हटाकर नया कानून बनाया जाए।
3. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें।
4. SIR प्रक्रिया को बंद कर जांच के लिए कमेटी बनाई जाए।

यह भी पढ़ें: Elon Musk Mukesh Ambani Comment: मस्क का अंबानी पर तंज, राहुल गांधी बोले- भारत में आपका स्वागत है

दिल्ली में बदले रहेंगे ये रूट्स 

जंतर-मंतर पर सीजेपी (CJP Protest) के प्रस्तावित प्रदर्शन (Delhi CJP Protest) से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज 10 अक्टूबर 2026 (CJP Protest 10 October) को दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। 

यह भी पढ़ें: Delhi CJP Protest: जंतर-मंतर पर कॉकरोच पार्टी का प्रदर्शन आज, 9:30 बजे दिल्ली पहुंचेगे अभिजीत दीपके, चार किमी के दायरे में इंटरनेट बैन, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

Delhi police route divert

चुनाव आयोग मुख्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ाई 

इस प्रोटेस्ट को देखते हुए चुनाव आयोग मुख्यालय और जंतर-मंतर (Delhi Jantar Mantar Protest) की ओर जाने वाले रास्तों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इतना ही नहीं अशोक रोड पर बस खड़ी कर रास्ते को बंद कर दिया गया है। यहां बैरिकेडिंग की गई है और बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी भी तैनात हैं।

यह भी पढ़ें: CG Sugarcane Price: छत्तीसगढ़ में गन्ना खरीदी दर बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल, साय सरकार का किसानों को तोहफा