world-news

Gold Silver Rate Today 10 October 2026: नवरात्रि में ज्वेलरी बनवाना पड़ेगा महंगा! अचानक फिर बढ़ गए सोने और चांदी के दाम, गोल्ड 1.50 लाख के पार… जानें अब कितना है 10 ग्राम का भाव? | IBC24

October 10, 2026

रायपुर: Gold Silver Rate Today 10 October 2026: देशभर में सोने-चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate Today) में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। आज 10 अक्टूबर 2026 की सुबह सोने और चांदी के दाम में तेजी देखने को मिली है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,50,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। वहीं, मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर में 24 कैरेट सोने का भाव 1,50,770 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। बीते दो दिनों से सोने की कीमतों (Gold Price Hike) में तेजी बनी हुई है। बाजार में इस उछाल के पीछे डॉलर में आई गिरावट और निवेशकों की मजबूत होती धारणा को प्रमुख वजह माना जा रहा है।

दो दिनों में सोने और चांदी के भाव में कितना बदलाव?

पिछले दो दिनों के दौरान रायपुर में सोने की कीमतों में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गुडरिटर्न के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 1,150 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है। इसी अवधि में 22 कैरेट सोने के भाव में 1,060 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी बताई गई है, जबकि 18 कैरेट सोने की कीमत में 860 रुपये प्रति 10 ग्राम तक इजाफा हुआ है। दूसरी ओर चांदी की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इसी प्रकार चांदी भी दो दिनों 200 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ चुकी है।

प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव

देश के प्रमुख शहरों में 10 अक्टूबर की सुबह सोने की कीमतें (Gold Price Today) अलग-अलग स्तर पर दर्ज की गईं। रायपुर, मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद में 18 कैरेट सोने का भाव 1,13,040 रुपये, 22 कैरेट का 1,38,160 रुपये और 24 कैरेट का 1,50,720 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। भोपाल, इंदौर और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,50,770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। दिल्ली और चंडीगढ़ में इसकी कीमत 1,50,870 रुपये दर्ज की गई, जो सूची में शामिल शहरों में सबसे अधिक है। चेन्नई में 18 कैरेट सोने का भाव 1,13,510 रुपये रहा, जबकि 22 और 24 कैरेट के भाव क्रमशः 1,38,160 और 1,50,720 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव (गुडरिटर्न के अनुसार)

शहर 18 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
Raipur Gold Price Today ₹1,13,040 ₹1,38,160 ₹1,50,720
Bhopal Gold Price Today ₹1,13,090 ₹1,38,210 ₹1,50,770
Indore Gold Price Today ₹1,13,090 ₹1,38,210 ₹1,50,770
Delhi Gold Price Today ₹1,13,190 ₹1,38,310 ₹1,50,870
Mumbai Gold Price Today ₹1,13,040 ₹1,38,160 ₹1,50,720
Ahmedabad Gold Price Today ₹1,13,090 ₹1,38,210 ₹1,50,770
Chennai Gold Price Today ₹1,13,510 ₹1,38,160 ₹1,50,720
Kolkata Gold Price Today ₹1,13,040 ₹1,38,160 ₹1,50,720
Hyderabad Gold Price Today ₹1,13,040 ₹1,38,160 ₹1,50,720
Chandigarh Gold Price Today ₹1,13,190 ₹1,38,310 ₹1,50,870

चांदी की कीमत में गिरावट

सोने में तेजी के बीच 10 अक्टूबर की सुबह चांदी की कीमत में (Silver Rate Today) गिरावट दर्ज की गई। गुडरिटर्न के अनुसार, चांदी 100 रुपये टूटकर 2,34,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। चेन्नई में भी चांदी 100 रुपये गिरकर 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम बताई गई। गौरतलब है कि इसी साल जनवरी में चांदी का भाव 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी। बाजार विशेषज्ञों का अनुमान है कि निकट भविष्य में सोने की कीमतें सीमित दायरे में रह सकती हैं और मामूली तेजी जारी रह सकती है। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी होने पर सोने-चांदी पर दबाव पड़ सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:

  • Jantar Mantar Protest Latest Updates: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की नहीं मिली अनुमति, तो अब कैसे प्रोटेस्ट करेगी CJP? जानिए पुलिस ने क्यों नहीं दी इजाजत 
  • Train Cancellation News Delhi: रेलवे ने रद्द कर दी दिल्ली पहुंचने वाली 250 से अधिक ट्रेनें, लिस्ट में शताब्दी, संपर्क क्रांति और हमसफर का भी नाम शामिल, यहां देखिए पूरी लिस्ट
  • Petrol Diesel Price Today 10 October 2026: दिवाली से पहले वाहन मालिकों के आए अच्छे दिन, पेट्रोल 89 और डीजल 85 रुपए लीटर, जानिए आपके शहर में आज क्या है ईंधन का रेट