Education

world-news

ट्रैफिक नियम तोड़े तो कटेगा प्वाइंट और रद्द होगा लाइसेंस, नितिन गडकरी ने किया नए निगेटिव सिस्टम का ऐलान

September 9, 2026

नई दिल्ली (उत्तम हिन्दू न्यूज): सड़क पर बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़कर बच निकलने वाले वाहन चालकों पर केंद्र सरकार अब तक का सबसे बड़ा शिकंजा कसने जा रही है। अब सिर्फ जुर्माना भरकर छूट पाना संभव नहीं होगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नियम तोड़ने वालों के लिए कड़े ‘निगेटिव पॉइंट सिस्टम’ का ऐलान किया है। इस व्यवस्था के लागू होते ही हर बार ट्रैफिक नियम तोड़ने पर ड्राइवर के ड्राइविंग लाइसेंस (DL) और गाड़ी के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) से सीधे पॉइंट कटेंगे। 66वें सियाम (SIAM) वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने साफ किया कि देश में बढ़ते सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए यह सख्त कदम उठाया जा रहा है।

world-news

Breaking News Today Live Updates: दिल्ली के ओखला फेज-1 में सिलेंडर में धमाका, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

September 9, 2026

Breaking News Today Live Updates: राजस्थान में आज नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं. पहले चरण में 162 नगरीय निकायों के 5,393 वार्ड में वोट डाले जा रहे हैं.

world-news

सांस में शराब का खतरनाक स्तर, ब्लड टेस्ट में गायब! वंदे भारत पायलट केस में आया ट्विस्ट

September 9, 2026

वंदे भारत एक्सप्रेस का एक लोको पायलट शराब पीकर ट्रेन चलाने के शक के घेरे में आ गया. वजह थी ड्यूटी के बाद हुआ ब्रेथलाइजर (Breathalyzer) टेस्ट. दिलचस्प बात यह है कि टेस्ट के दौरान पहले नतीजा निगेटिव आया, लेकिन करीब 45 मिनट बाद उसी जांच को पॉजिटिव बता दिया गया. इतना ही नहीं, ब्रेथलाइजर में शराब का स्तर 550 mg/100 ml दिखने का दावा किया गया. एक्सपर्ट्स के मुताबिक एल्कोहल का यह लेवल जानलेवा है. मामला तब और उलझ गया, जब बाद में लोको पायलट के ब्लड टेस्ट में एल्कोहल का कोई नामोनिशान नहीं मिला.

technology

आज लॉन्च होगी आईफोन 18 Pro सीरीज: 2nm चिप और वेरिएबल कैमरे के साथ होगा पेश, जानें इसके पांच सबसे खास फीचर्स

September 9, 2026

Wed, 09 Sep 2026 11:48 AM IST सार एपल आज यानी नौ सितंबर को आईफोन 18 प्रो सीरीज लॉन्च करने जा रही है। नई सीरीज को लेकर सामने आई रिपोर्ट्स में प्रोसेसर से लेकर कैमरा, बैटरी और एआई तक बड़े अपडेट्स दिए गए हैं। खासतौर पर 2nm चिप, मैकेनिकल एपर्चर वाला कैमरा और बेहतर ऑन-डिवाइस एआई इसे पिछले मॉडल से अलग बना सकते हैं। हालांकि, इनमें से कुछ फीचर्स अभी रिपोर्ट्स और लीक पर आधारित हैं, इसलिए लॉन्च के समय आधिकारिक जानकारी अलग हो सकती है।

business-finance

कंपनी के हाथ लगा 190 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, रॉकेट बन गए शेयर; 6 महीने में 51% का तगड़ा रिटर्न

September 9, 2026

Sep 09, 2026 11:51 am ISTलाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली मुख्य बातें एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स (Enviro Infra Engineers) के हाथ 190 करोड़ का बड़ा ऑर्डर लगा हैकंपनी को महाराष्ट्र में 180 मेगावाट के विंड पावर प्रोजेक्ट के लिए करीब 189.99 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला हैइस बड़ी डील के बाद कंपनी के शेयर में 10% की तेजी देखने को मिली हैएनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स के शेयरों में बुधवार को आई जबरदस्त तेजी।

world-news

बिहार: इलेक्ट्रॉन क्विज में IIT पटना का दबदबा, दोनों शीर्ष स्थानों पर जमाया कब्जा; विजेता टीम को क्या मिला?

September 9, 2026

एनटीपीसी इलेक्ट्रॉन क्विज 2026-27 के पटना रीजनल राउंड में आईआईटी-पटना की दोनों टीमों ने पहला और दूसरा स्थान हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया। ऊर्जा ऑडिटोरियम, पटना में आयोजित प्रतियोगिता में बिहार के प्रमुख इंजीनियरिंग और प्रबंधन संस्थानों की 300 से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया। आईआईटी-पटना की हीत जे. जोशी और शिवांशु एस. दास की टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं, जोवेन एस. पायनाडत और अभिराम पारिपदी की टीम दूसरे स्थान पर रही। चंद्रगुप्त इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, पटना के रौशन और गौरव की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

world-news

Adani Enterprises Share: ₹9825 करोड़ की डील से 6% उछला शेयर! क्या ₹3130 के पार एंट्री लेना सही?

September 9, 2026

Adani Enterprises Share Price: $1 बिलियन की एयरपोर्ट डील से शेयर में लौटी तूफानी तेजी है। 32% रिटर्न देकर स्टॉक निफ्टी का टॉप परफॉर्मर बना। जानें क्या कह रहे एक्सपर्ट्स।Adani Enterprises Share Buy or Sell: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच अडानी ग्रुप की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के शेयरों में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी का शेयर 6% से ज्यादा की छलांग लगाकर ₹3,132.90 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया। इस अचानक आई रैली की मुख्य वजह कंपनी के एयरपोर्ट कारोबार से जुड़ी एक मेगा डील है, जिसमें दुनिया के दिग्गज ग्लोबल इन्वेस्टर्स ने ₹9,825 करोड़ (करीब $1 बिलियन) लगाने का ऐलान किया है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि इस भाव पर शेयर में फ्रेश एंट्री सही है या नहीं? जानिए मार्केट एक्सपर्ट्स क्या कह रहे हैं...

world-news

Charkhari Assembly Caste Equations: चरखारी के जातिगत समीकरण और 2027 का चुनावी गणित

September 9, 2026

Charkhari Assembly Caste Equations में लोधी मतदाता सबसे प्रभावशाली सामाजिक समूहों में गिने जाते हैं। इनके साथ दलित, कुशवाहा, ब्राह्मण, साहू, यादव, मुस्लिम, जाटव-अनुरागी और दूसरे पिछड़े समुदाय चरखारी विधानसभा के जातिगत समीकरण को आकार देते हैं। पुराने चुनावी आकलन में लोधी मतदाताओं की संख्या करीब 70 हजार बताई गई थी। वहीं दलित करीब 40 हजार, कुशवाहा 30 हजार, ब्राह्मण और साहू करीब 20-20 हजार तथा मुस्लिम मतदाता लगभग 15 हजार बताए गए थे। 2026 की अंतिम मतदाता सूची में चरखारी विधानसभा का कुल वोटर बेस 3,32,680 हो चुका है।

world-news

बेगूसराय में घटने लगा है गंगा का जलस्तर: बाढ़ की चपेट में जिले के 189 गांव के 3.75 लाख लोग, घरों में चार फीट तक पानी - Begusarai News

September 9, 2026

बेगूसराय जिले में एक बार फिर से गंगा नदी का जलस्तर धीरे-धीरे कम होने का सिलसिला शुरू हो गया है। लेकिन अभी भी बेगूसराय के 189 गांव के करीब 4 लाख लोग बाढ़ से पूरी तरह से प्रभावित हैं। सड़क ही नहीं, बल्कि घरों में भी तीन से चार फीट तक पानी है, उसके कारण

world-news

वैश्विक स्तर पर अस्थिरता बढ़ने से सोना में तेजी, चांदी 2.40 लाख के पार

September 9, 2026

मुंबई (उत्तम हिन्दू न्यूज): वैश्विक स्तर पर अस्थिरता से सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से सोना और चांदी में बुधवार को तेजी देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 5 अक्टूबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोंजिग 1,52,579 रुपए प्रति 10 ग्राम के मुकाबले मामूली कमजोरी के साथ 1,52,120 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला।