entertainment

मिटाने के लिए बहुत जोर लगाना पड़ेगा...पुलिस के इनकार के बाद भी दिल्ली में होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट?

October 22, 2026

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिल्ली पुलिस ने दिलजीत दोसांझ के 30 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले लाइव कॉन्सर्ट को मंजूरी देने से इनकार कर दिया है. इस कॉन्सर्ट में हज़ारों फैंस के पहुंचने की उम्मीदें थीं. पुलिस के इस फैसले के बाद माना जा रहा है कि दिलजीत का ये कॉन्सर्ट रद्द हो जाएगा. हालांकि लगता है कि दिलजीत इसे रद्द नहीं करने जा रहे हैं. पुलिस के फैसले के बाद सिंगर की टीम ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें बताया गया है कि दिल्ली में 30 अक्टूबर को कॉन्सर्ट हो रहा है.

दिलजीत दोसांझ की टीम ‘टीम दिलजीत ग्लोबल’ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा है, “खासा जोर लगजू मिटाऊं वास्ते (मिटाने के लिए बहुत जोर लगाना पड़ेगा).” इस पोस्ट के साथ ही एक वीडियो शेयर किया गया है और फिर से दिल्ली के कॉन्सर्ट की तारीख, यानी 30 अक्टूबर का जिक्र किया गया है.

दिल्ली पुलिस ने क्यों नहीं दी इजाजत?

दिल्ली पुलिस ने दिलजीत दोसांझ के शो को कैंसिल करने के पीछे सिक्योरिटी थ्रेट और इससे जुड़े स्पेसिफिक इनपुट (खास जानकारियां) का हवाला दिया है. इसके अलावा त्योहारी मौसम होने की भी बात कही गई है. ऐसे में सुरक्षा मंजूरी देने से पुलिस ने मना कर दिया. पुलिस के फैसले के बाद सीधे दिलजीत का कोई पोस्ट या बयान सामने नहीं आया है. हालांकि उनकी टीम ने 30 अक्टूबर की तारीख फिर से पोस्ट करके मामले को और दिलचस्प बना दिया है. अब क्या ये शो कैंसल होगा या फिर कोई रास्ता निकालकर उसी डेट पर कॉन्सर्ट किया जाएगा, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

Delhi Police has denied permission for Singer Diljit Dosanjhs scheduled October 30 concert at Jawaharlal Nehru Stadium in New Delhi, citing security reasons.

— ANI (@ANI) October 22, 2026

कब-कब कहां होना है दिलजीत का कॉन्सर्ट?

  1. 30 अक्टूबर- दिल्ली (पुलिस की मंजूरी नहीं)
  2. 15 नवंबर- इंदौर, C21 एस्टेट
  3. 21 नवंबर- अहमदाबाद, नरेंद्र मोदी स्टेडियम
  4. 27 नवंबर- मुंबई, महालक्ष्मी रेस कोर्स
  5. 29 नवंबर- बेंगलुरु, नाइस ग्राउंड
  6. 5 दिसंबर- लखनऊ, 19th नेशनल जंबूरी ग्राउंड
  7. तारीख का ऐलान नहीं- चंडीगढ़, TBA

टिकटों की कीमत कितनी?

दिल्ली पुलिस में दिलजीत का कॉन्सर्ट करीब 6 घंटे चलने वाला था. 30 अक्टूबरी, शाम 4 बजे से इसकी शुरुआत होने वाली थी. टिकटों की शुरुआती कीमत 6,499 रुपये रखी गई है, जबकि कॉन्सर्ट का सबसे महंगा टिकट 15,999 रुपये का है.

मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे. एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया. आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.

Read More

google button