world-news

Om Prakash Rajbhar Murder News: कुशीनगर में ‘ओमप्रकाश राजभर’ की हत्या, पहली पत्नी और बच्चों ने धारदार हथियार से लगा रेतकर उतारा मौत के घाट, देखिए वीडियो | IBC24

October 10, 2026

Home›Uttar Pradesh›Kushinagar›Om Prakash Rajbhar Murder News: First Wife Killed Husband due to Family Dispute

Om Prakash Rajbhar Murder News: उत्तर प्रदेश में ‘ओमप्रकाश राजभर’ की हत्या, पहली पत्नी और बच्चों ने धारदार हथियार से लगा रेतकर उतारा मौत के घाट, देखिए वीडियो

Om Prakash Rajbhar Murder News: कुशीनगर में 'ओमप्रकाश राजभर' की हत्या, पहली पत्नी और बच्चों ने धारदार हथियार से लगा रेतकर उतारा मौत के घाट, देखिए वीडियो / Image: Viral Video

Om Prakash Rajbhar Murder News: कुशीनगर में ‘ओमप्रकाश राजभर’ की हत्या, पहली पत्नी और बच्चों ने धारदार हथियार से लगा रेतकर उतारा मौत के घाट, देखिए वीडियो / Image: Viral Video

Deepak Dilliwar

Published: 10 Oct 2026 | 1:54 pmModified: 10 Oct 2026 | 1:54 pm

HIGHLIGHTS

  1. कुशीनगर में ओमप्रकाश राजभर की हत्या
  2. जमीन के पैसों को लेकर चल रहा था विवाद
  3. दूसरी पत्नी पर भी हमले का आरोप

कुशीनगर: Om Prakash Rajbhar Murder News जिले के जंगल चौड़िया गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ओमप्रकाश राजभर की गला रेतकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि ओमप्रकाश की पहली पत्नी ने अपने बच्चों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। हत्या के बाद आरोपियों ने लाश मौके पर फेंक दी और फरार हो गए। बताया जा रहा है कि मृतक के गले और सिर में गहरा घाव हो गया है। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

ओमप्रकाश राजभर की गला रेतकर हत्या

Om Prakash Rajbhar Murder News मिली जानकारी के अनुसार मामला पडरौना थाना क्षेत्र का है, जहां रहने वाले ओमप्रकाश राजभर ने दो शादियां की थी। पहली पत्नी उर्मिला एक आशा कार्यकर्ता और उसकी तीन बेटियां और एक बेटा है। वहीं, दूसरी पत्नी नित्या का एक बेटा और एक बेटी है। बताया जा रहा है कि ओम प्रकाश और नित्या केले की खेती करते हैं। उनके पास करीब 5 बीघे से ज्यादा जमीन है, जिसको लेकर विवाद चल रहा था। पहली पत्नी उर्मिला ने कोर्ट में ओम प्रकाश के खिलाफ भरण-पोषण से संबंधित वाद भी दाखिल किया था।

पहली पत्नी से चल रहा था विवाद

ओमप्रकाश की हत्या के बाद दूसरी पत्नी नित्या की बेटी ने बताया कि मेरे पापा को पहली पत्नी और उनके बच्चों ने मारा है। उन्होंने मेरी मां पर भी हमला किया है। मेरे पापा ओमप्रकाश ने कुछ दिन पहले ही अपनी पुश्तैनी जमीन का कुछ हिस्सा बेचा था। जिसमें उर्मिला हिस्सेदारी का पैसा मांग रही थीं। इसी बात पर वो और उसके बच्चे नाराज थे। कई बार पहले भी झगड़ा हो चुका था।

आज सुबह ही दोनों के बीच हुआ था विवाद

वहीं, मामले की जांच के बाद सदर सीओ ने बताया कि शनिवार सुबह भी दोनों में कहासुनी हुई। इसके बाद मामला शांत हुआ तो ओमप्रकाश अपने खेत की तरफ चले गए। विवाद के कारण अलग रह रही पहली पत्नी उर्मिला आज खेत में मेड़ बांधने का काम कर रही थी। इसी दौरान मौके पर पहुंचे पति ओम प्रकाश के साथ कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।

'ओमप्रकाश राजभर की गला रेतकर हत्या कर दी गई'

कुशीनगर में 50 वर्षीय ओमप्रकाश राजभर की गला रेतकर हत्या कर दी गई. खून से लथपथ शव खेत में पड़ा मिला. पत्नी भी घायल हुई है. दावा है कि प्रोपर्टी के विवाद में पहली पत्नी ने इस हत्या को अंजाम दिया और फरार हो गई. पुलिस तलाश में जुटी है. https://t.co/SFwXbjFZkV

— Raju Sharma journalist (@RajuSharmajour1) October 10, 2026

पहली पत्नी ने उतारा मौत के घाट

पहली पत्नी और उसके बच्चों ने ओमप्रकाश के साथ मारपीट की। उनके सिर और पेट पर वार कर हत्या कर दी। शोर शराबा सुनकर उनकी दूसरी पत्नी नित्या मौके पर पहुंचीं तो आरोपियों ने उनपर भी हमला कर दिया। मरणासन्न हालत में उन्हें छोड़कर मौके से फरार हो गए। इसके बाद गांव के लोग मौके पर पुहंचे तो दूसरी पत्नी बेहोश मिलीं। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घायल दूसरी पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

ये भी पढ़ें

  • IPS Transfer Order Today List 2026: दिवाली से पहले दो दर्जन से अधिक आईपीएस सहित 128 प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, बदले गए इन जिलों के SP-IG, देखिए लिस्ट
  • Saharanpur Road Accident: नवरात्रि की खुशियां मातम में बदली, देवी की ज्योत लेकर लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली को कंटेनर ने मारी टक्कर 
  • Jio IPO GMP News: JIO का IPO मचाएगा धमाल? प्राइस बैंड को लेकर आया बड़ा संकेत, GMP 170 रुपये के पार! क्या अब निवेशकों की निकलने वाली है लॉटरी? 

Join Our Whatsapp Group

हमसे जुड़ें

Deepak Dilliwar

Deepak Dilliwar

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"

और भी पढ़ें...

Web Title: Om Prakash Rajbhar Murder News: First Wife Killed Husband due to Family Dispute

Raigarh Road Accident Data 2026: 9 महीनो में 621 सड़क हादसे.. 334 लोगों की दर्दनाक मौतें, रोड एक्सीडेंट के मामले में रिकॉर्ड कायम कर रहा छत्तीसगढ़ का ये जिला

Raigarh Road Accident Data 2026: 9 महीनो में 621 सड़क हादसे.. 334 लोगों की दर्दनाक मौतें, रोड एक्सीडेंट के मामले में रिकॉर्ड कायम कर रहा छत्तीसगढ़ का ये जिला

10 Oct 2026 | 8:12 pm

Jailer 2 Advance Booking Process: ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, फैंस को अपनाना पड़ेगा ये तरीका, 15 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म

Jailer 2 Advance Booking Process: ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, फैंस को अपनाना पड़ेगा ये तरीका, 15 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म

10 Oct 2026 | 7:56 pm

आगरा से वाराणसी ले जाई जा रही चांदी की खेप में से 48 किलो की चोरी, पांच गिरफ्तार

आगरा से वाराणसी ले जाई जा रही चांदी की खेप में से 48 किलो की चोरी, पांच गिरफ्तार

10 Oct 2026 | 7:35 pm

Rajnandgaon Double Murder Case: संस्कारधानी में डबल मर्डर से सनसनी, घर के अंदर मिली मां-बेटे की लाश, नजारा देख पुलिस भी रह गई सन्न

Rajnandgaon Double Murder Case: संस्कारधानी में डबल मर्डर से सनसनी, घर के अंदर मिली मां-बेटे की लाश, नजारा देख पुलिस भी रह गई सन्न

10 Oct 2026 | 7:22 pm

पीलीभीत में खेत की रखवाली कर रहे किसान पर बाघ का हमला

पीलीभीत में खेत की रखवाली कर रहे किसान पर बाघ का हमला

10 Oct 2026 | 7:20 pm

Shailaputri Devi: नवरात्रि पर क्यों पहली पूजा सिर्फ माँ शैलपुत्री की ही होती है? जानें नवदुर्गा के प्रथम स्वरुप की सम्पूर्ण कथा!

Shailaputri Devi: नवरात्रि पर क्यों पहली पूजा सिर्फ माँ शैलपुत्री की ही होती है? जानें नवदुर्गा के प्रथम स्वरुप की सम्पूर्ण कथा!

10 Oct 2026 | 7:16 pm

Yogi to Contest from Ayodhya: अयोध्या से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे योगी आदित्यनाथ!.. अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकारा, खुद भी दी ये बड़ी चुनौती, सुनें ..

Yogi to Contest from Ayodhya: अयोध्या से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे योगी आदित्यनाथ!.. अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकारा, खुद भी दी ये बड़ी चुनौती, सुनें ..

10 Oct 2026 | 6:31 pm

UP Girls Suicide News: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला नर्स का शव, दूसरी तरफ नाबालिग ने की आत्महत्या, पुलिस ने दोनों मामलों में शुरू की जांच

UP Girls Suicide News: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला नर्स का शव, दूसरी तरफ नाबालिग ने की आत्महत्या, पुलिस ने दोनों मामलों में शुरू की जांच

10 Oct 2026 | 6:27 pm