Home›Chhattisgarh›Raipur›CG VDA Hike Order 2026 News Today: Govt Order to Increase DA Before Navratri
CG VDA Hike Order 2026 News Today: साय सरकार ने नवरात्रि से पहले खोला सौगातों का पिटारा, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का आदेश जारी, जानिए कितनी बढ़कर आएगी तनख्वाह

CG VDA Hike Order 2026 News Today: साय सरकार ने नवरात्रि से पहले खोला सौगातों का पिटारा, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का आदेश जारी, जानिए कितनी बढ़कर आएगी तनख्वाह / Image: AI Generated
Deepak Dilliwar
Published: 10 Oct 2026 | 1:56 pmModified: 10 Oct 2026 | 3:43 pm
HIGHLIGHTS
- छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी
- श्रमिकों को अब मिलेंगे ₹11,014 से ₹13,744 प्रतिमाह तक
- अगरबत्ती और बीड़ी श्रमिकों को भी फायदा
रायपुर: CG VDA Hike Order 2026 News Today न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के तहत 45 अधिसूचित नियोजनों, कृषि नियोजन एवं अगरबत्ती नियोजन में कार्यरत श्रमिकों के लिये महंगाई भत्ते का निर्धारण लेबर ब्यूरो शिमला द्वारा जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर वर्ष में दो बार (01 अप्रैल एवं 01 अक्टूबर) किया जाता है।
परिवर्तनशील महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी
CG VDA Hike Order 2026 News Today उक्त अनुक्रम में श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा विभिन्न अधिसूचित नियोजनों में कार्यरत् श्रमिकों के लिये 01 अक्टूबर 2026 से परिवर्तनशील मंहगाई भत्ता निर्धारित की गई है। लेबर ब्यूरो शिमला से प्राप्त औद्योगिक सूचकांक में जनवरी 2026 से जून 2026 के मध्य हुई औसत वृद्धि के अनुसार 45 अनुसूचित नियोजनों में कार्यरत श्रमिकों के परिवर्तनशील महंगाई भत्ता में प्रतिमाह 132.48 रुपए की वृद्धि की गई। इसी तरह कृषि नियोजन में कार्यरत श्रमिकों के लिए औसत वृद्धि के मान से 65 रुपए प्रतिमाह परिवर्तनशील महंगाई भत्ते में वृद्धि की गई है।
उद्योग में नियोजित श्रमिकों को होगा फायदा
श्रमायुक्त कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगरबत्ती उद्योग में नियोजित श्रमिकों हेतु उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में औसत वृद्धि के आधार पर परिवर्तनशील महंगाई भत्ते 8.91 रुपए प्रति हजार अगरबत्ती निर्माण में निर्धारित की गई। इसके अलावा तम्बाखू (जिसमें बीड़ी बनाना भी सम्मिलित है) विनिर्माण में नियोजित श्रमिकों हेतु उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में औसत वृद्धि के आधार पर परिवर्तनशील मंहगाई भत्ते 34.51 रुपए प्रति हजार बीड़ी के मान से निर्धारित किया गया है।
जोन अ में श्रमिकों की निर्धारित मजदूरी
| श्रमिक वर्ग | मासिक मजदूरी (₹) | दैनिक मजदूरी (₹) |
|---|---|---|
| अकुशल श्रमिक | 11,534.48 | 444 |
| अर्द्धकुशल श्रमिक | 12,184.48 | 469 |
| कुशल श्रमिक | 12,964.48 | 499 |
| उच्च कुशल श्रमिक | 13,744.48 | 529 |
जोन ब में श्रमिकों की निर्धारित मजदूरी
| श्रमिक वर्ग | मासिक मजदूरी (₹) | दैनिक मजदूरी (₹) |
|---|---|---|
| अकुशल श्रमिक | 11,274.48 | 434 |
| अर्द्धकुशल श्रमिक | 11,924.48 | 459 |
| कुशल श्रमिक | 12,704.48 | 489 |
| उच्च कुशल श्रमिक | 13,484.48 | 519 |
जोन स में श्रमिकों की निर्धारित मजदूरी
| श्रमिक वर्ग | मासिक मजदूरी (₹) | दैनिक मजदूरी (₹) |
|---|---|---|
| अकुशल श्रमिक | 11,014.48 | 424 |
| अर्द्धकुशल श्रमिक | 11,664.48 | 449 |
| कुशल श्रमिक | 12,444.48 | 479 |
| उच्च कुशल श्रमिक | 13,624.48 | 509 |
श्रम विभाग के पोर्टल पर देखें जानकारी
उक्त प्रभावशील न्यूनतम वेतन की दरें छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग की वेबसाइट www.shramevjayate.cg.gov.in पर भी उपलब्ध है तथा इससे संबंधित पुस्तिका श्रमायुक्त कार्यालय इंद्रावती भवन खण्ड-तीन द्वितीय तल नवा रायपुर अटल नगर से भी प्राप्त की जा सकती है।
ये भी पढ़ें
- Gold Silver Rate Today 10 October 2026: नवरात्रि में ज्वेलरी बनवाना पड़ेगा महंगा! अचानक फिर बढ़ गए सोने और चांदी के दाम, गोल्ड 1.50 लाख के पार... जानें अब कितना है 10 ग्राम का भाव?
- Today Live Breaking News and Updates 10 October 2026: CJP के प्रोटेस्ट से पहले जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी हिरासत में, 20,000 पुलिस कर्मी तैनात
- Train Cancellation News Delhi: रेलवे ने रद्द कर दी दिल्ली पहुंचने वाली 250 से अधिक ट्रेनें, लिस्ट में शताब्दी, संपर्क क्रांति और हमसफर का भी नाम शामिल, यहां देखिए पूरी लिस्ट
हमसे जुड़ें
Deepak Dilliwar
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...
Web Title: CG VDA Hike Order 2026 News Today: Govt Order to Increase DA Before Navratri

Raigarh Road Accident Data 2026: 9 महीनो में 621 सड़क हादसे.. 334 लोगों की दर्दनाक मौतें, रोड एक्सीडेंट के मामले में रिकॉर्ड कायम कर रहा छत्तीसगढ़ का ये जिला
10 Oct 2026 | 8:12 pm
Jailer 2 Advance Booking Process: ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, फैंस को अपनाना पड़ेगा ये तरीका, 15 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म
10 Oct 2026 | 7:56 pm
Rajnandgaon Double Murder Case: संस्कारधानी में डबल मर्डर से सनसनी, घर के अंदर मिली मां-बेटे की लाश, नजारा देख पुलिस भी रह गई सन्न
10 Oct 2026 | 7:22 pm
Shailaputri Devi: नवरात्रि पर क्यों पहली पूजा सिर्फ माँ शैलपुत्री की ही होती है? जानें नवदुर्गा के प्रथम स्वरुप की सम्पूर्ण कथा!
10 Oct 2026 | 7:16 pm
Yogi to Contest from Ayodhya: अयोध्या से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे योगी आदित्यनाथ!.. अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकारा, खुद भी दी ये बड़ी चुनौती, सुनें ..
10 Oct 2026 | 6:31 pm
UP Girls Suicide News: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला नर्स का शव, दूसरी तरफ नाबालिग ने की आत्महत्या, पुलिस ने दोनों मामलों में शुरू की जांच
10 Oct 2026 | 6:27 pm
DA Hike Latest News: महंगाई भत्ते में 6 फीसदी की बढ़ोतरी! कर्मचारियों को मिलेगा इतने महीनों का एरियर, नवरात्रि से पहले ही सरकार ने किया बड़ा ऐलान
10 Oct 2026 | 6:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए जरूरी खबर, अब इस सिस्टम से होगी खाद की आपूर्ति, जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने लिया गया बड़ा फैसला
10 Oct 2026 | 6:11 pm