world-news

Delhi Protest : दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान पथराव, 50 प्रदर्शनकारी हिरासत में, बस में बैठाकर ले जा रहे

October 10, 2026

Delhi Jantar Mantar CJP Protest: दिल्ली ​ (Delhi News) में सीजेपी प्रोटेस्ट (CJP) के दौरान कनॉट प्लेस इलाके में 10 अक्टूबर को प्रदर्शन के दौरान पथराव की घटना सामने आई है। जानकारी के अनसार  करीब 50 प्रदर्शनकारी जुटे थे। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर फेंक दिए। इस पथराव में दो पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी सूचना है। हालांकि घटना के बाद पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है। 

राकेश टिकैत गुट के किसान नेताओं भी हिरासत में

आपको जंतर मंतर (Jantar Mantar) पर हो रहे प्रोटेस्ट के बीच कनॉट प्लेस में राकेश टिकैत गुट के किसान नेताओं को हिरासत में लिया है। आापको बता दें उन्हें जेल जैसी संरचना वाले वाहन में रखा गया है। जाकि हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी बाहर नहीं निकल सकते। इसी बीच मौके पर प्रदर्शनकारियों को खींचकर वाहनों में बैठाते हुए भी देखा गया।

कॉकाकरोच जनता पार्टी की प्रमुख मांगें

1. आने वाले सभी चुनावों को रोका जाए। जनवरी 2025 की वोटर लिस्ट वापस लाई जाए।
2. मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के लिए 2023 के कानून को हटाकर नया कानून बनाया जाए।
3. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें।
4. SIR प्रक्रिया को बंद कर जांच के लिए कमेटी बनाई जाए।

यह भी पढ़ें: Elon Musk Mukesh Ambani Comment: मस्क का अंबानी पर तंज, राहुल गांधी बोले- भारत में आपका स्वागत है

दिल्ली में बदले रहेंगे ये रूट्स 

जंतर-मंतर पर सीजेपी (CJP Protest) के प्रस्तावित प्रदर्शन (Delhi CJP Protest) से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज 10 अक्टूबर 2026 (CJP Protest 10 October) को दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। 

यह भी पढ़ें: Delhi CJP Protest: जंतर-मंतर पर कॉकरोच पार्टी का प्रदर्शन आज, 9:30 बजे दिल्ली पहुंचेगे अभिजीत दीपके, चार किमी के दायरे में इंटरनेट बैन, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

Delhi police route divert

चुनाव आयोग मुख्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ाई 

इस प्रोटेस्ट को देखते हुए चुनाव आयोग मुख्यालय और जंतर-मंतर (Delhi Jantar Mantar Protest) की ओर जाने वाले रास्तों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इतना ही नहीं अशोक रोड पर बस खड़ी कर रास्ते को बंद कर दिया गया है। यहां बैरिकेडिंग की गई है और बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी भी तैनात हैं।

यह भी पढ़ें: Delhi Jantar Mantar CJP Protest: प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दिपके का बयान, PM युवाओं से इतना डरते हैं कि जम्मू से सेना लाकर दिल्ली में तैनात कर दी

लेखक