Auto
यूपी के हर गांव तक पहुंचेगी सरकारी मुहिम, योगी सरकार ने जिलाधिकारियों को दिए ये निर्देश
October 13, 2026
UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है. राज्य के गांवों में त्योहारों की उमंग के बीच किसी भी तरह की गंदगी या संक्रामक बीमारियों का खतरा न फैले, इसके लिए पूरे प्रदेश में एक व्यापक सफाई अभियान चलाने की तैयारी पूरी कर ली गई है. शासन ने स्पष्ट किया है कि अक्टूबर से लेकर दिसंबर तक पड़ने वाले सभी प्रमुख पर्वों के दौरान हर एक ग्राम पंचायत में सफाई व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त रहनी चाहिए. इसके लिए शासन स्तर से सभी जिलाधिकारियों को कड़े निर्देश भेज दिए गए हैं, ताकि जमीनी स्तर पर काम तुरंत शुरू हो सके.
Jharkhand News : नेमरा से ही जनहित के कार्यों का निष्पादन कर रहे CM हेमंत
October 13, 2026
Ramgarh News : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पैतृक गांव नेमरा से पारिवारिक दायित्वों के साथ जनहित के कार्यों का भी निष्पादन कर रहे हैं. उनकी मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग नेमरा पहुंच रहे हैं. मुख्यमंत्री लोगों से आत्मीय मुलाकात कर रहे हैं. इस दौरान वे आमजनों की समस्याएं सुन रहे हैं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दे रहे हैं.
27% ओबीसी आरक्षण की बहाली के लिए ओबीसी महासभा ने घोषित किया चरणबद्ध प्रदेशव्यापी आंदोलन
October 13, 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश | 13 अक्टूबर 2026: मध्यप्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण से संबंधित प्रकरण में माननीय मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के हालिया निर्णय के बाद ओबीसी महासभा ने अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा एवं पूर्ण 27% आरक्षण की बहाली के लिए चरणबद्ध प्रदेशव्यापी आंदोलन की घोषणा की है। संगठन ने स्पष्ट किया है कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक ओबीसी वर्ग को न्याय दिलाने के लिए ठोस कानूनी एवं नीतिगत कदम नहीं उठाए जाते।
फ्रांस में 480 से ज्यादा सुपरमार्केट्स पर साइबर हमला, वीडियो में जाने फ्रिज का तापमान 50 डिग्री तक पहुंचा; खाना हुआ खराब
October 13, 2026
फ्रांस में सोमवार को सैकड़ों सुपरमार्केट्स के रेफ्रिजरेशन सिस्टम पर बड़ा साइबर हमला होने की खबर सामने आई है। इस हमले से 480 से ज्यादा दुकानों के फ्रिज और फ्रीजर प्रभावित हुए। कई स्टोर्स में रेफ्रिजरेशन सिस्टम का तापमान बढ़कर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे ताजा और फ्रोजन खाद्य पदार्थ खराब हो गए। फ्रांसीसी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैकरों ने इंटरनेट से जुड़े रेफ्रिजरेशन सिस्टम को दूर से नियंत्रित कर जबरन डीफ्रॉस्टिंग मोड में डाल दिया।
पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें: नशा विरोधी एक्टिविस्ट झोटा की हत्या, CM के पूर्व OSD कांग्रेस में शामिल; सुतली बम फोड़ने पर दौड़ी पुलिस - Punjab News
October 13, 2026
. पंजाब-चंडीगढ़ में आज की सबसे बड़ी खबर नशा विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या से जुड़ी रही। मेडिकल स्टोर संचालक ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उनके समर्थक भड़क गए और प्रदर्शन किया।
श्योपुर पीएम कॉलेज में छात्रों का दो घंटे प्रदर्शन: शिक्षकों की नियुक्ति-छात्रवृत्ति भुगतान की मांग; 10 दिन में हल नहीं तो अनिश्चितकालीन धरना - Sheopur News
October 13, 2026
श्योपुर के पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में मंगलवार को एसैप (ASAP) छात्र संघ के बैनर तले विद्यार्थियों ने करीब दो घंटे प्रदर्शन किया। छात्रों ने शिक्षकों की कमी, छात्रवृत्ति में देरी और मूलभूत सुविधाओं की समस्याएं उठाईं।
Gold Price: आज सस्ता, लेकिन धनतेरस-दिवाली पर रुलाएगा सोना! जानें कितने बढ़ सकते हैं दाम
October 13, 2026
15 Image Credit : Gemini सोना-चांदी अभी क्या रेट चल रहा है? त्योहारी सीजन से ठीक पहले सोने-चांदी की कीमतों में आज, 13 अक्टूबर को गिरावट देखने को मिली है। IBJA (India Bullion and Jewellers Association Ltd) के अनुसार, मंगलवार को 24 कैरेट सोना 399 रुपए टूटकर 1.48 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, एक किलो चांदी भी 923 रुपए सस्ती होकर 2.20 लाख रुपए पर बिक रही है। अगर कल और आज का हिसाब मिलाएं, तो सोना करीब 1,750 रुपए और चांदी 1,700 रुपए तक सस्ती हो चुकी है।
ज्वालामुखी फटा तो आधुनिक दुनिया में पहुंचे 150 साल से अलग-थलग रह रहे लोग, लेकिन फिर क्यों लौट गए? - BBC News हिंदी
October 13, 2026
इमेज स्रोत, Getty Images इमेज कैप्शन, ज्वालामुखी फटने के बाद नाव से ब्रिटेन जाते ट्रिस्टन दा कुन्हा द्वीप के लोगAuthor, फ़ियोना मैकडॉनल्डपदनाम, बीबीसी संवाददाताप्रकाशित 30 मिनट पहले
IIIT रांची में छात्र की मौत के मामले में 3 सदस्यीय कमेटी, संस्थान की व्यवस्था की होगी जांच
October 13, 2026
झारखंड के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT) रांची कैंपस में एक छात्र की मौत के मामले में शिक्षा मंत्रालय ने संज्ञान लिया है. घटना की परिस्थितिथि और इससे जुड़े दूसरे पहलुओं की जांच करने के लिए मंत्रालय की ओर से तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है. यह कमेटी छात्र कल्याण से जुड़ी व्यवस्थाओं, संस्थान में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं और छात्रों की शिकायतों के समाधान के लिए बने सिस्टम की समीक्षा करेगी. X
‘आतंकवादी वापस जाओ..’ मुहम्मद यूनुस को लोगों ने एयरपोर्ट पर क्यों किया बेइज्जत, Watch Video
October 13, 2026
16 Image Credit : X@Krishan10_ ‘तुमने लोकतंत्र खत्म कर दिया’ ढाका के अखबार ‘डेली सन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में टर्मिनल 8 पर पहुंचने के बाद कुछ लोग यूनुस से बहस करते और उनके खिलाफ नारे लगाते दिखाई दिए।वायरल वीडियो में एक व्यक्ति मुहम्मद यूनुस पर चिल्लाते हुए कहता है, “तुम आतंकवादी हो, तुम यहां क्यों आए हो? तुमने मेरे देश में लोकतंत्र को खत्म कर दिया है!” वीडियो में यूनुस को व्हीलचेयर पर एयरपोर्ट से बाहर ले जाते समय कुछ लोग उन पर बांग्लादेशियों और पुलिसकर्मियों की मौत के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाते सुनाई देते हैं। प्रदर्शनकारियों ने ‘वापस जाओ’ के नारे भी लगाए।Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source