world-news

Gold Price: आज सस्ता, लेकिन धनतेरस-दिवाली पर रुलाएगा सोना! जानें कितने बढ़ सकते हैं दाम

October 13, 2026

15

सोना चांदी अभी क्या रेट चल रहा है?

Image Credit :

Gemini

सोना-चांदी अभी क्या रेट चल रहा है?

त्योहारी सीजन से ठीक पहले सोने-चांदी की कीमतों में आज, 13 अक्टूबर को गिरावट देखने को मिली है। IBJA (India Bullion and Jewellers Association Ltd) के अनुसार, मंगलवार को 24 कैरेट सोना 399 रुपए टूटकर 1.48 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, एक किलो चांदी भी 923 रुपए सस्ती होकर 2.20 लाख रुपए पर बिक रही है। अगर कल और आज का हिसाब मिलाएं, तो सोना करीब 1,750 रुपए और चांदी 1,700 रुपए तक सस्ती हो चुकी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

25

देश के बड़े शहरों में आज सोने का भाव क्या है?

Image Credit :

ChatGPT

देश के बड़े शहरों में आज सोने का भाव क्या है?

दिल्ली, जयपुर और लखनऊ में आज सोने का रेट ₹1,49,440 है।

भोपाल, पटना और अहमदाबाद में कीमत ₹1,49,340 है।

मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और रायपुर में सोना ₹1,49,290 पर मिल रहा है।

35

धनतेरस-दिवाली तक सोने का रेट क्या होगा?

Image Credit :

Getty

धनतेरस-दिवाली तक सोने का रेट क्या होगा?

आज सोने-चांदी के दाम कम जरूर हुए हैं, लेकिन मार्केट एक्सपर्ट्स ने इसे लेकर बड़ा अलर्ट दिया है। अनुमान के मुताबिक, भारत और चीन में त्योहारों की शुरुआत से सोने-चांदी की डिमांड अचानक बढ़ सकती है। इसके अलावा दुनियाभर के देशों के सेंट्रल बैंक भी जमकर सोना इकट्ठा कर रहे हैं। इन कारणों से धनतेरस-दिवाली आते-आते सोना 1.55 लाख रुपए और चांदी 2.40 लाख रुपए तक पहुंच सकती है। इस हिसाब से आज के मुकाबले सोना ₹7,000 तक और चांदी करीब 20 हजार रुपए तक महंगी हो सकती है।

45

इस साल सोना-चांदी कितना महंगा?

Image Credit :

Gemini

इस साल सोना-चांदी कितना महंगा?

साल 2026 में सोने और चांदी के रेट्स ने आम आदमी को काफी हैरान किया है। इस साल सोना अब तक करीब 15,000 रुपए महंगा हो चुका है, जबकि चांदी ने उलटी चाल चलते हुए करीब 10,000 रुपए की गिरावट दर्ज की है। इसी साल 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का अपना अब तक का सबसे ऊंचा रिकॉर्ड भी बनाया था।

55

ज्वेलरी खरीदने जा रहे हैं? इन 2 बातों का रखें खास ध्यान

Image Credit :

Gemini

ज्वेलरी खरीदने जा रहे हैं? इन 2 बातों का रखें खास ध्यान

  1. धनतेरस-दिवाली की भीड़ में ठगी से बचने के लिए सुनार की दुकान पर हमेशा दो काम जरूर करें। पहला, सिर्फ BIS हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड सोना ही खरीदें। असली हॉलमार्क ज्वेलरी पर AZ4524 जैसा एक खास कोड यानी अल्फान्यूमेरिक नंबर लिखा होता है, जिससे कैरेट की पहचान होती है।
  2. घर से निकलने से पहले IBJA या India Bullion की वेबसाइट्स से उस दिन का भाव जरूर क्रॉस-चेक कर लें। याद रखें कि 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के रेट हमेशा अलग-अलग होते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दिए गए आंकड़े IBJA के अनुसार और एक्सपर्ट्स के अनुमान सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए हैं। सोने और चांदी की कीमतों में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है। कमोडिटी मार्केट में लगातार उतार-चढ़ाव होता रहता है, इसलिए किसी भी तरह का निवेश करने या बड़ी खरीदारी का फैसला लेने से पहले अपने सर्टिफाइड वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से सलाह जरूर लें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।