Auto
HDFC Bank के अगले CEO और MD होंगे अनूप बागची, RBI से मिली मंजूरी - India TV Hindi
October 2, 2026
अनूप बागची एचडीएफसी बैंक के अगले सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर होंगे। भारतीय रिजर्व बैंक ने गुरुवार को देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर के बैंक का नेतृत्व करने के लिए उनके नाम को मंजूरी दे दी। अनूप बागची, एचडीएफसी बैंक के मौजूदा सीईओ शशिधर जगदीशन की जगह लेंगे, जिनका 6 साल का कार्यकाल 26 अक्टूबर को खत्म हो रहा है।
रसिक दुलारी केस के बाद फिर विवादों में प्रेमानंद आश्रम... लापता अनुज की यहीं मिली लोकेशन, परिजन बोले- प्रबंधन ने मिलने नहीं दिया
October 2, 2026
Vrindavan News: मथुरा-वृंदावन के धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल के बीच संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम की कार्यप्रणाली और उसके कड़े नियमों को लेकर गंभीर विवाद खड़ा हो गया है. प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण (उर्फ दीपक लोधी) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की गुत्थी अभी पूरी तरह सुलझी भी नहीं थी कि अब हाथरस जिले से जुड़ा एक और सनसनीखेज मामला सामने आ गया है.
ग्वालियर: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, केवल सैलरी से तय नहीं होगा ओबीसी क्रीमीलेयर, नए सिरे से जांच के आदेश
October 2, 2026
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की ग्वालियर पीठ ने अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षण और क्रीमीलेयर के नियमों को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अभ्यर्थी के क्रीमीलेयर का निर्धारण केवल उसके माता-पिता के वेतन या सालाना आय को देखकर नहीं किया जा सकता। न्यायमूर्ति आनंद पाठक की एकल पीठ ने इस बात पर जोर दिया कि क्रीमीलेयर तय करने के लिए केंद्र सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के सभी नियमों, माता-पिता के सेवा पद और पदोन्नति के समय की विस्तृत जांच करना अनिवार्य है।
जिस आदमी ने देश को आज़ादी दिलाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई, उसने देश पर राज क्यों नहीं किया?
October 2, 2026
महात्मा गांधीImage Credit source: Getty Images
Greater Noida Delivery Boy Suicide Video: बीवी से परेशान होकर युवक ने उठाया खौफनाक कदम, कुछ महीने की थी लव मैरिज, मौत से पहले बनाया वीडियो | IBC24
October 2, 2026
Home›Uttar Pradesh›Greater Noida Delivery Boy Suicide VideoGreater Noida Delivery Boy Suicide Video: बीवी से परेशान होकर युवक ने उठाया खौफनाक कदम, कुछ महीने की थी लव मैरिज, मौत से पहले बनाया वीडियो
ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान से दो-दो बार भिड़ सकती है टीम इंडिया, बांग्लादेश की बढ़ी मुश्किल... क्रिकेट वर्ल्ड कप शेड्यूल की पूरी ABCD समझिए
October 2, 2026
आईसीसी मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल 1 अक्टूबर (गुरुवार) को जारी कर दिया गया. साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाला 14 टीमों का यह टूर्नामेंट 2 अक्टूबर से 21 नवंबर 2027 तक खेला जाएगा. कुल 57 मुकाबले इन तीन देशों के 12 मैदानों पर होंगे. केपटाउन में आयोजित विशेष लॉन्च कार्यक्रम में ICC (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल) ने टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी किया. वर्ल्ड कप की शुरुआत 2 अक्टूबर से नामीबिया में होने वाली तीन टीमों की सुपर सीरीज के साथ होगी, जबकि मुख्य ग्रुप स्टेज 7 अक्टूबर से शुरू होगा.
Cristiano Ronaldo: रोनाल्डो की नंबर 7 जर्सी अब किसी और को क्यों मिली? जानें पूरा मामला
October 2, 2026
Cristiano Ronaldo No.7 Jersey: पुर्तगाल के डेनमार्क के खिलाफ मुकाबले में रोनाल्डो नहीं खेलेंगे। उनकी मशहूर नंबर 7 जर्सी राफेल लियाओ को दी गई है। जानें आखिर ऐसा क्यों हुआ और क्या रोनाल्डो से हमेशा के लिए उनकी जर्सी छिन गई है।Ronaldo Number 7 Jersey: क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पहचान सिर्फ उनके शानदार खेल से ही नहीं, बल्कि उनकी मशहूर नंबर 7 जर्सी से भी है। पिछले करीब 20 सालों से रोनाल्डो पुर्तगाल के लिए इसी नंबर की जर्सी पहनते आए हैं। लेकिन डेनमार्क के खिलाफ होने वाले मैच में पुर्तगाल की नंबर 7 जर्सी किसी और खिलाड़ी के पास नजर आएगी। इसके बाद फैंस के मन में सवाल है कि आखिर ऐसा क्यों हुआ?
पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ: यूक्रेन पर समाधान की बात
October 2, 2026
Updated: Fri, 2 Oct 2026 09:34 AM (IST) व्लादिमिर पुतिन के साथ पीएम मोदी (PC : ANI) Ukraine War: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष खत्म कराने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोशिशों की तारीफ की है. पुतिन ने कहा कि पीएम मोदी लगातार युद्ध खत्म करने की बात उठाते हैं. उनके पास शांति का रास्ता निकालने के लिए आइडियाज हैं.Ukraine War: पुतिन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन विश्व नेताओं में शामिल हैं, जो रूस के साथ अच्छे और दोस्ताना रिश्ते होने के बावजूद यूक्रेन संघर्ष खत्म करने की बात लगातार उठाते हैं. उन्होंने कहा कि मोदी बार-बार इस सवाल पर जोर देते हैं कि यूक्रेन में चल रहे संघर्ष को कैसे खत्म किया जा सकता है.
बेंगलुरु-मैसूर रूट पर बड़ा बदलाव: 2-3 अक्टूबर को कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें नई लिस्ट
October 2, 2026
अगर आप 2 और 3 अक्टूबर को बेंगलुरु-मैसूर रूट पर ट्रेन से सफर करने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। मैसूर यार्ड में सुरक्षा से जुड़े मरम्मत कार्य के चलते दक्षिण पश्चिम रेलवे (SWR) ने 48 घंटे का विशेष ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया है। शुक्रवार (2 अक्टूबर) और शनिवार (3 अक्टूबर) को इस कॉरिडोर पर पैसेंजर, मेमू और एक्सप्रेस की कई ट्रेनें रद्द रहेंगी, कुछ आंशिक रूप से चलेंगी, तो कुछ का रूट बदला गया है। इसके अलावा कई ट्रेनें अपने तय समय से देरी से भी रवाना होंगी। खास बात यह है कि एसएमवीटी बेंगलुरु–मुरुदेश्वर एक्सप्रेस एक दिन के लिए मैसूर नहीं जाएगी और हासन होकर चलेगी। इसलिए स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन का लाइव रनिंग स्टेटस जरूर चेक कर लें।
जंतर-मंतर पहुंचे AAP नेता हिरासत में लिए गए, बैरिकेडिंग की गई, मुंबई में CJP भी करेगी प्रोटेस्ट
October 2, 2026
aajtak.in | नई दिल्ली | 02 अक्टूबर 2026, 1:40 PM IST Jantar Mantar Protest Live Updates: मुंबई, दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में चुनाव आयोग और SIR के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा है. अलग-अलग विपक्षी दल, छात्र संगठन और सामाजिक संगठन चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और SIR को प्रोटेस्ट कर रहे हैं. Jantar Mantar Protest against EC, SIR, Live Updates