world-news

Cristiano Ronaldo: रोनाल्डो की नंबर 7 जर्सी अब किसी और को क्यों मिली? जानें पूरा मामला

October 2, 2026

Cristiano Ronaldo No.7 Jersey: पुर्तगाल के डेनमार्क के खिलाफ मुकाबले में रोनाल्डो नहीं खेलेंगे। उनकी मशहूर नंबर 7 जर्सी राफेल लियाओ को दी गई है। जानें आखिर ऐसा क्यों हुआ और क्या रोनाल्डो से हमेशा के लिए उनकी जर्सी छिन गई है।

Ronaldo Number 7 Jersey: क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पहचान सिर्फ उनके शानदार खेल से ही नहीं, बल्कि उनकी मशहूर नंबर 7 जर्सी से भी है। पिछले करीब 20 सालों से रोनाल्डो पुर्तगाल के लिए इसी नंबर की जर्सी पहनते आए हैं। लेकिन डेनमार्क के खिलाफ होने वाले मैच में पुर्तगाल की नंबर 7 जर्सी किसी और खिलाड़ी के पास नजर आएगी। इसके बाद फैंस के मन में सवाल है कि आखिर ऐसा क्यों हुआ?

पुर्तगाल टीम का हिस्सा नहीं है रोनाल्डो

दरअसल, पुर्तगाल को डेनमार्क के खिलाफ UEFA Nations League मुकाबला खेलना है। इस मैच में रोनाल्डो टीम का हिस्सा नहीं होंगे। वह नए कोच जॉर्ज जीसस के साथ मतभेद के बाद बुधवार को पुर्तगाल के कैंप से बाहर चले गए। इसके बाद UEFA ने पुर्तगाल की टीम की आधिकारिक लिस्ट जारी की। इसमें गैलातासराय के विंगर राफेल लियाओ को नंबर 7 की जर्सी दी गई है।

रोनाल्डो की नंबर 7 जर्सी किसी और को क्यों मिली?

इसके पीछे एक खास नियम है। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिताओं में टीमों को खिलाड़ियों को लगातार जर्सी नंबर देने होते हैं। यानी 1 से 23 तक के नंबरों में कोई नंबर खाली नहीं छोड़ा जा सकता। ऐसे में जब रोनाल्डो किसी मैच के लिए पुर्तगाल की टीम में शामिल नहीं हैं, तो उनकी नंबर 7 जर्सी किसी दूसरे खिलाड़ी को देनी पड़ती है। इस बार यह नंबर राफेल लियाओ को मिला है। इसका मतलब यह नहीं है कि रोनाल्डो से हमेशा के लिए उनकी पसंदीदा जर्सी छीन ली गई है।

और पढें- Ronaldo in Tears Video: 1 गोल और रो पड़े CR7, फीफा वर्ल्ड कप से ऐसे हुई रोनाल्डो की विदाई

16 साल से 7 नंबर जर्सी पहन रहे हैं रोनाल्डो

रोनाल्डो ने मई 2008 में पुर्तगाल के लिए पहली बार नंबर 7 की जर्सी पहनी थी। इससे पहले यह नंबर पुर्तगाल के दिग्गज खिलाड़ी लुइस फिगो के पास था। इसके बाद नंबर 7 रोनाल्डो की पहचान बन गया और इसी से उनका मशहूर CR7 नाम भी जुड़ा।

पहले भी दूसरे खिलाड़ी पहन चुके हैं नंबर 7

ऐसा पहली बार नहीं है जब रोनाल्डो की गैरमौजूदगी में किसी दूसरे खिलाड़ी को पुर्तगाल की नंबर 7 जर्सी मिली हो। अप्रैल में चोट के कारण रोनाल्डो मैक्सिको और अमेरिका के खिलाफ दोस्ताना मुकाबलों में नहीं खेले थे। उस दौरान गोंसालो गेडेस ने नंबर 7 पहना था। नवंबर 2025 में रोनाल्डो के निलंबित होने पर कार्लोस फोर्ब्स ने यह नंबर पहना था। वहीं, मार्च 2024 में स्वीडन के खिलाफ मुकाबले में ब्रुमा को नंबर 7 दिया गया था। इसलिए डेनमार्क के खिलाफ राफेल लियाओ का नंबर 7 पहनना रोनाल्डो की जर्सी छिनने का संकेत नहीं है। रोनाल्डो की वापसी होने पर नंबर 7 एक बार फिर उन्हीं के पास जा सकती है।

रोनाल्डो को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल

1. रोनाल्डो की नंबर 7 जर्सी किसे मिली है?

पुर्तगाल की नंबर 7 जर्सी राफेल लियाओ को दी गई है।

2. रोनाल्डो डेनमार्क के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे हैं?

रोनाल्डो पुर्तगाल के कैंप से बाहर हो गए हैं, इसलिए वह डेनमार्क के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेलेंगे।

3. क्या रोनाल्डो से हमेशा के लिए नंबर 7 जर्सी छिन गई है?

नहीं, रोनाल्डो की गैरमौजूदगी में नियम के अनुसार यह नंबर दूसरे खिलाड़ी को दिया गया है। उनकी वापसी पर नंबर 7 फिर उन्हें मिल सकती है।