Auto

world-news

आज की ताजा खबर LIVE: आज संतकबीरनगर जिले के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

August 10, 2026

11 Aug 2026 06:07 AM (IST) अमेरिकी जज ने गौतम अडानी के खिलाफ आपराधिक मामला किया खारिज अमेरिकी जज द्वारा गौतम अडानी के खिलाफ आपराधिक मामला खारिज किए जाने पर, अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने ट्वीट किया, “मैं अमेरिकी अदालत के फैसले का विनम्रता और न्यायिक प्रक्रिया के प्रति गहरे सम्मान के साथ स्वागत करता हूं. इस मुश्किल दौर में भी सच्चाई, निष्पक्षता और कानून के शासन में हमारा भरोसा अटूट रहा. हम वो काम करते रहेंगे जो मायने रखते हैं. देश के लिए निर्माण करना, ऐसी वैल्यू बनाना जो हमारे बाद भी बनी रहे और खुद से बढ़कर किसी मकसद के लिए काम करना। यही हमारा संकल्प है.

world-news

एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने से पहले जान लें नई एडवाइजरी, 13 से 16 अगस्‍त तक रहेगी चेकिंग सख्त

August 10, 2026

Train and Flight Advisory: 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के जश्न को देखते हुए देशभर में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है. हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों और मेट्रो परिसरों पर जांच तेज होने के कारण यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है.

world-news

MP में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम! भोपाल से मंडला-डिंडौरी तक हाहाकार, कहीं 6 फीट पानी तो कहीं डूबे पुल... 2 जिलों में स्कूल बंद

August 10, 2026

Madhya Pradesh Rain: मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है और इसका असर अब कई जिलों में साफ दिखाई दे रहा है. राजधानी भोपाल समेत विदिशा, रायसेन, सीहोर, शाजापुर, राजगढ़, आगर-मालवा, मंडला और डिंडौरी में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है. कहीं सड़कें और रेलवे अंडरपास पानी में डूब गए हैं तो कहीं नदियां और नाले उफान पर हैं. कई गांवों का संपर्क जिला मुख्यालयों से टूट गया है. हालात को देखते हुए भोपाल और आगर-मालवा में 11 अगस्त को बच्चों के लिए सभी स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है.

world-news

IRE vs AFG: अफगानिस्तान की टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए किया क्वालीफाई, राशिद खान बने जीत के हीरो

August 10, 2026

IRE vs AFG: बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला गया. जहां पर अफगान टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसको सही साबित करते हुए उन्होंने आयरलैंड की टीम को सिर्फ 206 रनों पर ही समेट दिया. उसके बाद 45वें ओवर में अफगानिस्तान की टीम ने 3 विकेट से मुकाबला जीत लिया. इस जीत से साथ ही टीम ने सीधे आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. 

world-news

RD Burman Biopic: आर.डी. बर्मन की बायोपिक में इमरान हाशमी की एंट्री! निभाएंगे महमूद का किरदार; अक्षय कुमार को मिला राजेश खन्ना का रोल?

August 10, 2026

बॉलीवुड सुपरस्टार इमरान हाशमी इन दिनों अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. यह मूवी 14 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज की जा रही है. इस फिल्म का दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, अब देखना दिलचस्प होगा कि यह मूवी सिनेमाघरों में कैसा प्रदर्शन करने वाली है.

world-news

Independence Day 2026: लाल किले से पहली बार गूंजेगा वंदे मातरम, Gen-Z को भी खास न्योता

August 10, 2026

देश 15 अगस्त 2026 को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा. इस मौके पर दिल्ली के लाल किले पर होने वाला कार्यक्रम इस बार काफी खास होगा. समारोह में वंदे मातरम मुख्य आकर्षण रहेगा. पहली बार लाल किले की प्राचीर से वंदे मातरम गाया जाएगा. 2026 में वंदे मातरम के 150 साल पूरे हो रहे हैं. इसी मौके पर इस राष्ट्रीय गीत को लाल किले से गाकर सम्मान दिया जाएगा. स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान वंदे मातरम ने देश के लोगों में आजादी का जोश भरने में बड़ी भूमिका निभाई थी. रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने न्यूज़ 24 को बताया कि वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के मौके पर इसे लाल किले से गाया जाएगा.

world-news

झारखंड में जारी प्रदर्शन के बीच देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती - India TV Hindi

August 10, 2026

रांची: झारखंड में सरकारी भर्तियों के एग्जाम में घोटालों के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच मुद्दों पर सहमति नहीं बन पाई है। इस बीच अनशन पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। इसके अलावा एक और बड़ी खबर ये है कि बीजेपी ने भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस की लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त (मंगलवार) को झारखंड बंद का आह्वान किया है।

world-news

'पूरी तरह स्वस्थ हैं खामेनेई, 7-8 घंटे तक चर्चा...'; पेजेशकियन ने सुप्रीम लीडर की तबीयत को लेकर दिया बड़ा अपडेट

August 10, 2026

दुनिया Edited by: अनुराग गुप्ताUpdated Aug 10, 2026, 11:38 PM ISTIran US Conflict: ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन ने सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की सेहत को लेकर चल रही अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि वह पूरी तरह स्वस्थय हैं।

world-news

हार्दिक पांड्या को लेकर मुंबई इंडियंस की टीम जल्द लेगी फैसला, ट्रेड की खबरों पर लगा विराम

August 10, 2026

Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 में बहुत ही शर्मनाक प्रदर्शन किया था. जिसके बाद से ही इस टीम से जुड़ी कई खबरें मीडिया में चल रही है. इसमें सबसे ज्यादा हैरान करने वाली न्यूज उनके कप्तान हार्दिक पांड्या के ट्रेड की है. सूत्रों के मुताबिक पांड्या के कमबैक होने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम में एकता भी नहीं नजर आ रही है. जिसका असर मैदान पर भी देखने को मिल रहा है. अब हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. 

world-news

Viral Videos से कैसे कमाएं पैसा? तेजी से बढ़ रही Clipping Economy

August 10, 2026

Clipping Economy: इन दिनों वायरल वीडियोज एक कारोबार की तरह बन गया है, लोग क्लिपिंग से इतनी कमाई कर रहे हैं कि 5 साल में हजार करोड़ की कमाई तक लोग कर रहे हैं. Written By : प्रतीक्षा राणावत | Updated at : 10 Aug 2026 11:28 PM (IST)