world-news

हार्दिक पांड्या को लेकर मुंबई इंडियंस की टीम जल्द लेगी फैसला, ट्रेड की खबरों पर लगा विराम

August 10, 2026

Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 में बहुत ही शर्मनाक प्रदर्शन किया था. जिसके बाद से ही इस टीम से जुड़ी कई खबरें मीडिया में चल रही है. इसमें सबसे ज्यादा हैरान करने वाली न्यूज उनके कप्तान हार्दिक पांड्या के ट्रेड की है. सूत्रों के मुताबिक पांड्या के कमबैक होने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम में एकता भी नहीं नजर आ रही है. जिसका असर मैदान पर भी देखने को मिल रहा है. अब हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. 

हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आई बड़ी खबर 

आईपीएल 2026 में हार्दिक पांड्या ने कप्तान और खिलाड़ी दोनों ही रोल में बहुत ही खराब प्रदर्शन किया था. जिसके कारण ही उनके ऊपर कई सवाल उठ रहे थे. आलोचक उन्हें टीम से बाहर करने की मांग भी कर रहे थे. जिसके कारण ही सीजन खत्म होने के बाद से ही उनके ट्रेड की खबरें चल रही थी. इस बीच क्रिकबज की नई रिपोर्ट ने सभी को हैरान कर दिया है. मुंबई इंडियंस की टीम ने अभी तक पांड्या को ट्रेड करने का फैसला नहीं लिया है. फ्रेंचाइजी फिलहाल आईपीएल 2026 का पोस्ट सीजन रिव्यू कर रही है. इस रिव्यू के खत्म होने के बाद ही पांड्या के भविष्य को लेकर फैसला किया जाएगा. मुंबई की टीम फिलहाल पांड्या को ट्रेड नहीं करना चाहती है. हालांकि टीम के माहौल को लेकर भी फ्रेंचाइजी को सोचना होगा. 

---विज्ञापन---

🚨 Mumbai Indians are yet to decide whether Hardik pandya wil be available for trade ,and there is a possibility that he may not be trader at all .

A few IPL_teams have reached out to check on his availability, but discussion are still at a very early stage . (Cricbuzz) https://t.co/8ihABEL504 pic.twitter.com/SgpxxLl5u9

— 𝚝🅷ₑ@ABHISHEK (@imabhi0005) August 10, 2026

ये भी पढ़ें: सौरव गांगुली को मिली जान से मारने की धमकी, कूरियर से आए 2 लेटर से मचा हड़कंप

पांड्या का ट्रेड चाहती है ये 4 फ्रेंचाइजी 

मौजूदा समय में 4 आईपीएल फ्रेंचाइजी हार्दिक पांड्या का ट्रेड चाहती है. जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम सबसे आगे नजर आ रही है. केकेआर की टीम तो उन्हें कप्तानी का भी ऑफर दे रही है. इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम भी इस रेस में नजर आ रही है. लखनऊ की टीम भी फिलहाल नए कप्तान की तलाश में लगी हुई है. ऐसे में पांड्या के आने से उनकी कमी दूर हो सकती है. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के वो 5 खिलाड़ी जिनका डेब्यू मैच ही हो गया आखिरी, अर्धशतक बनाकर भी खत्म हुआ करियर