world-news

'पूरी तरह स्वस्थ हैं खामेनेई, 7-8 घंटे तक चर्चा...'; पेजेशकियन ने सुप्रीम लीडर की तबीयत को लेकर दिया बड़ा अपडेट

August 10, 2026

दुनिया

  • Edited by: अनुराग गुप्ता
  • Updated Aug 10, 2026, 11:38 PM IST

Iran US Conflict: ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन ने सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की सेहत को लेकर चल रही अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि वह पूरी तरह स्वस्थय हैं।

Image

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई (फाइल फोटो)

Iran US Conflict: ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन ने सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की सेहत को लेकर चल रही अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि वह पूरी तरह स्वस्थय हैं।

ईरानी समाचार एजेंसी आईएसएनए के मुताबिक, पेजेशकियन ने मोजतबा खामेनेई के साथ अपनी हालिया मुलाकात को शानदार बताया। पेजेशकियन ने कहा, ''जो व्यक्ति सात से आठ घंटे बैठकर चर्चा कर सकता है, उसे स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या नहीं हो सकती।'' उन्होंने बताया कि मोजतबा खामेनेई के साथ उनकी बैठक काफी अच्छी रही।

क्या है पूरा मामला?

पेजेशकियन का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब मोजतबा खामेनेई की सेहत को लेकर लगातार अटकलें सामने आ रही थीं। रविवार को ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी मेहर न्यूज ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें मोजतबा खामेनेई स्वस्थ नजर आ रहे थे। यह वीडियो इजरायली मीडिया में उनके गंभीर रूप से बीमार होने और अस्पताल में भर्ती होने की खबरों के बाद जारी किया गया था।

इजरायली मीडिया ने शुक्रवार को दावा किया था कि मोजतबा खामेनेई की हालत बेहद गंभीर है। इन रिपोर्टों में ईरान के मौजूदा सूत्रों का हवाला दिया गया था और कहा गया था कि ईरानी नेतृत्व के बीच उनकी सेहत को लेकर चिंता बनी हुई है।

सुरक्षा तंत्र में बड़ा फेरबदल

इस बीच, ईरान के राजनीतिक और राष्ट्रीय सुरक्षा तंत्र में भी बड़ा फेरबदल हुआ है। मोजतबा खामेनेई ने पूर्व सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (SNSC) सचिव मोहम्मद बाकर जोल्घद्र को अपना राजनीतिक सलाहकार नियुक्त किया है। वहीं, अनुभवी IRGC कमांडर मोहसिन रेजाई को सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल में अपना प्रतिनिधि बनाया गया है। इन नियुक्तियों का समय भी अहम माना जा रहा है। यह घटनाक्रम खामेनेई और राष्ट्रपति पेजेशकियन के बीच हुई लंबी बैठक के तत्काल बाद सामने आया।

Anurag Gupta

अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • World

End of Article