world-news

IRE vs AFG: अफगानिस्तान की टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए किया क्वालीफाई, राशिद खान बने जीत के हीरो

August 10, 2026

IRE vs AFG: बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला गया. जहां पर अफगान टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसको सही साबित करते हुए उन्होंने आयरलैंड की टीम को सिर्फ 206 रनों पर ही समेट दिया. उसके बाद 45वें ओवर में अफगानिस्तान की टीम ने 3 विकेट से मुकाबला जीत लिया. इस जीत से साथ ही टीम ने सीधे आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. 

अफगानिस्तान की टीम को मिली शानदार जीत 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम खराब शुरुआत मिली. एंड्रयू बालबर्नी सिर्फ 7 रन ही बना सके. आयरलैंड के लिए कैड कारमाइकल ने 32 रन बनाए तो वहीं गेविन होए ने 36 रन ठोके. अंत में जय मुंद्रा ने भी 31 रन जोड़े. जिसके कारण ही 46.3 ओवरों में 206 रनों पर आयरलैंड की टीम सिमट गई. अफगानिस्तान के लिए अल्लाह गजनफर और राशिद खान ने 3-3 विकेट अपने नाम किया. 207 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम को अच्छी शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने 71 रनों की शानदार पारी खेली. अंत में राशिद खान ने 43 गेंदों में नाबाद 37 रनों की पारी खेली. इसी के साथ अफगानिस्तान की टीम ने 3 विकेट से मुकाबला जीत लिया. गेविन होए ने आयरलैंड के लिए 4 विकेट हासिल किया. 

---विज्ञापन---

Afghanistan have officially QUALIFIED ✅ for the 2027 Cricket World Cup after beating Ireland in the third ODI pic.twitter.com/cc6mstjgkH

— Cricbuzz (@cricbuzz) August 10, 2026

ये भी पढ़ें: सौरव गांगुली को मिली जान से मारने की धमकी, कूरियर से आए 2 लेटर से मचा हड़कंप

9 टीमों की आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में जगह पक्की 

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए अब तक 8 टीमों ने अपनी जगह पक्की कर ली है. जिसमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीम का नाम शामिल है. वहीं साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे की टीम होस्ट होने के कारण क्वालीफाई कर चुकी है. वहीं 9वें टीम के रूप में अब अफगानिस्तान ने भी अपनी जगह पक्की कर ली है. अफगानिस्तान की टीम ने इससे पहले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भी कमाल का प्रदर्शन किया था.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या को लेकर मुंबई इंडियंस की टीम जल्द लेगी फैसला, ट्रेड की खबरों पर लगा विराम