Auto
मौसम का हाल: दिल्ली में आज भी बारिश के आसार; किन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, कहां सताएगी गर्मी?
September 7, 2026
दिल्ली में सोमवार को एक बार फिर बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी में आज कई जगह हल्की बारिश होगी, जबकि कुछ इलाकों में मध्यम बारिश भी हो सकती है। सुबह और दोपहर से पहले गरज के साथ बिजली चमकने की भी संभावना है। दोपहर से शाम के बीच फिर हल्की बारिश हो सकती है। रविवार को हुई बारिश से उमस से परेशान लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन कई इलाकों में जलभराव ने परेशानी बढ़ा दी। मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार इस सप्ताह दिल्ली में बारिश के लिहाज से सबसे सक्रिय दिन रहेगा। इसके बाद मंगलवार से बारिश की गतिविधियां घटेंगी और मौसम धीरे-धीरे सूखा होने लगेगा।
दिल्ली में सील होंगी चार मंजिला से ऊपर की अवैध इमारतें, सत्य निकेतन में इमारत ढहने के बाद MCD का आदेश
September 7, 2026
Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार को इमारत गिरने के बाद MCD ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है. एमसीडी ने इस घटना के बाद राजधानी की चार मंजिला से अधिक ऊंची अवैध इमारतों को सील करने का आदेश दिया है.
Mirzapur The Movie Box Office Collection: 'मिर्जापुर द मूवी' ने संडे को काटा गदर, 100 करोड़ कमाने से बस चंद कदम दूर
September 7, 2026
Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 3: अली फजल (Ali Fazal), पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) और दिव्येंदु (Divyendu) स्टारर 'मिर्जापुर: द मूवी' (Mirzapur The Movie) ने सिनेमाघरों में भौकाल मचाया हुआ है. 4 सितंबर को रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही हैं और महज तीन दिनों में ही 100 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच गई है. चलिए जानते हैं, फिल्म ने अब तक कितने करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
Asia Cup Womens Junior Hockey: छत्तीसगढ़ की बेटियों का कमाल, जीता भारत, जूनियर विमेंस एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में गीता और मधु ने दागे 3 गोल
September 7, 2026
Asia Cup Womens Junior Hockey Championship: छत्तीसगढ़ की बेटियों ने चीन में कमाल कर दिया है। वहां के मोकी में खेले जा रहे एशिया कप विमेंस जूनियर हॉकी टूर्नामेंट (Asia Cup Womens Junior Hockey Championship) में शुरुआती दिन ही शानदार प्रदर्शन किया और भारत को बड़ी जीत दिलाई। चीन और मलेशिया के खिलाफ गीता यादव (Geeta Yadav) ने दो गोल किए, जबकि मधु सिदार ( Madhu Sidar) ने एक गोल ठोका। दोनों खिलाड़ियों को पहली बार इंडियन जूनियर विमेंस हॉकी टीम में शामिल किया गया है।
क्या टीम इंडिया के सिलेक्शन में इस आधार पर होता है भेदभाव? शिखर धवन बोले- चाहे दिल्ली का लड़का हो या मुंबई का…
September 7, 2026
क्या टीम इंडिया के सिलेक्शन में इस आधार पर होता है भेदभाव? शिखर धवन बोले- चाहे दिल्ली का लड़का हो या मुंबई का…Sep 07, 2026 09:21 am ISTलाइव हिन्दुस्तान
पुतिन से मुलाकात के बाद कीव पहुंचे अमेरिकी दूत, जेलेंस्की से वार्ता; युद्ध खत्म होने पर दिया अपडेट | russia-ukraine-war-us-envoys-kyiv-talks-putin-zelensky-peace-deal
September 7, 2026
कीव/मास्को: Russia Ukraine Peace Talks: रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म कराने की अमेरिकी कोशिशों के बीच कूटनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मास्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ करीब तीन घंटे की बैठक के बाद अमेरिकी दूत स्टीव विटकाफ और जेरेड कुशनर रविवार को यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे। दोनों ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और उनके वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई दौर की बातचीत की। वार्ता को दोनों पक्षों ने सकारात्मक और संतोषजनक बताया है।
UP T20 लीग जीतकर रिंकू सिंह की टीम पर हुई पैसों की झमाझम बारिश, जानिए प्राइज मनी में मिले कितने करोड़ रुपये
September 7, 2026
UP T20 League: यूपी टी20 लीग के फाइनल मैच में मेरठ मेवरिक्स की टीम ने लखनऊ की टीम को हराकर ट्रॉफी उठाई. आइए जानते हैं जीतने के बाद रिकू सिंह की कप्तानी वाली टीम को प्राइज मनी के रूप में कितने करोड़ रुपये मिले हैं.
IPS Busara Bano: NET-JRF के बाद सऊदी अरब में प्रोफेसर की नौकरी, फिर 2 बच्चों की मां ने 2 बार क्रैक किया UPSC, बनीं IPS
September 7, 2026
Sep 07, 2026 09:10 am ISTलाइव हिन्दुस्तान बुशरा बानो का जन्म उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में हुआ। वो पढाई में काफी तेज थीं। उनके पास कई डिग्रियां हैं जैसे पीएचडी, एमबीए एम और नेट-जेआरफ। बुशरा बानो ने अपनी अपनी 12वीं की पढ़ाई खत्म करने के बाद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी यानी एएमयू से उच्च शिक्षा प्राप्त की।आईपीएस बुशरा बानो के पास हैं कई डिग्रियां
यमन में फिर भड़की जंग?: हूतियों और सेना में भीषण लड़ाई, चार दिन में 117 लोगों की हुई मौत
September 7, 2026
पश्चिमी प्रांतों ताइज और होदेइदाह में यमनी सरकारी सेना और हूती समूह के बीच चार दिनों से भीषण झड़प चल रही है। इसमें अबतक कम से कम 117 लोग मारे गए हैं। यह जानकारी मेडिकल अधिकारियों ने दी।