Auto
OTT पर रिलीज होगी ब्लॉकबस्टर हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन', 8 करोड़ के बजट में कमाए 4795 Cr, किस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम? - India TV Hindi
October 17, 2026
साल 2026 में सिनेमाघरों पर कई कमाल देखने को मिले। एक तरफ 'धुरंधर 2' का सिनेमाघरों में बोलबाला रहा तो वहीं 2 करोड़ के मामूली बजट में बनी 'हनुमान अंश' ने भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करके सबको चौंका दिया। इस साल एक और फिल्म की कमाई ने सबको हैरानी में डाल दिया। यहां करी बार्कर द्वारा निर्देशित साइकोलॉजिकल थ्रिलर 'ऑब्सेशन' की बात हो रही है, जो अब ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। सिनेमाघरों में दर्शकों को डराने के बाद अब ये फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग के लिये तैयार है। 'ऑब्सेशन' मई 2026 में रिलीज हुई थी और जिसने दुनिया भर में हलचल मचा दी थी। करी बार्कर द्वारा निर्देशित ये फिल्म एक बड़ी कमर्शियल हिट साबित हुई। भारत और पूरी दुनिया में अपनी गहरी छाप छोड़ने के बाद, अब यह फिल्म OTT पर रिलीज़ होने के लिए तैयार है। यह फिल्म कब और कहां स्ट्रीम होगी, चलिए बताते हैं।
अजय देवगन के जुहू वाले बंगले पर BMC का एक्शन, सैलून-स्पा के काम पर रोक का नोटिस
October 17, 2026
अजय देवगन के जुहू स्थित बंगले में प्रस्तावित सैलून और स्पा के काम पर BMC ने रोक का नोटिस जारी किया है। स्थानीय सोसाइटी की शिकायत के बाद कार्रवाई हुई, जबकि अभिनेता की टीम ने जरूरी मंजूरियां मिलने का दावा किया है।'दृश्यम 3' के हीरो अजय देवगन मुश्किल में घिर गए हैं। उनके मुंबई के जुहू स्थित बंगले को लेकर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने कार्रवाई की है। बीएमसी ने सैलू और स्पा से जुड़े काम को रोकने के लिए नोटिस जारी किया है।यह कार्रवाई स्थानीय हाउसिंग सोसाइटी की शिकायत के बाद की गई। हालांकि, अजय देवगन की टीम का कहना है कि प्रस्तावित इस्तेमाल के लिए जरूरी मंजूरियां ली गई हैं।
इटावा में महिला से लूट का आरोपी मुठभेड़ में घायल, कई जिलों में 30 से अधिक मुकदमे दर्ज
October 17, 2026
इटावा, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। यूपी के इटावा जिले के भरथना-बिधूना मार्ग पर पड़ियापुरा गांव के पास महिला से हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। शुक्रवार रात 10 बजे चेकिंग के दौरान पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई।
Bansdih Assembly Caste Equations: बांसडीह के जातिगत समीकरण और 2027 का चुनावी गणित
October 17, 2026
बांसडीह विधानसभा जातिगत समीकरण: बलिया जिले की बांसडीह विधानसभा सीट पर राजभर, यादव, अनुसूचित जाति, क्षत्रिय, ब्राह्मण, मुस्लिम, निषाद और अन्य पिछड़े वर्गों के मतदाताओं की महत्वपूर्ण राजनीतिक भूमिका रही है। Bansdih Assembly Caste Equations को समझने के लिए 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव विशेष रूप से महत्वपूर्ण हैं।
Tecno का नया 5G फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
October 17, 2026
October 17, 2026 Tecno Spark 50s Launch : टेक्नो ने भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन Tecno Spark 50s लॉन्च कर दिया है। बता दें कि इस फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी, 50MP का कैमरा और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन मिलती है। कंपनी ने इस फोन को दो वेरिएंट में पेश किया है। इसकी शुरुआती कीमत 19,999 रुपये रखी गई है। यह फोन बाजार में Realme, Redmi, Infinix और Vivo के बजट स्मार्टफोन को टक्कर देगा।
सार्वजनिक बैंकों के रिकॉर्ड मुनाफे पर वित्त मंत्रालय का पलटवार, अखिलेश यादव के आरोपों का दिया बिंदुवार जवाब
October 17, 2026
भारतीय बैंकिंग सेक्टर (Banking Sector) और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के वित्तीय प्रदर्शन को लेकर देश की सियासत में इन दिनों जोरदार बहस छिड़ गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) द्वारा केंद्र सरकार की बैंकिंग नीतियों और सुधारों पर तीखे सवाल उठाए जाने के बाद, केंद्रीय वित्त मंत्रालय (Ministry of Finance) ने बेहद कड़े शब्दों में उसका जवाब दिया है। वित्त मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि सरकार की दूरदर्शी नीतियों, मजबूत सुधारों और बैंकिंग पहलों के दम पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSBs) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1.98 लाख करोड़ रुपये का अब तक का सबसे ऐतिहासिक शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है। मंत्रालय के अनुसार, बैंकों की सेहत इतनी सुधर चुकी है कि उनका ग्रॉस एनपीए (GNPA) अनुपात गिरकर महज 1.93 प्रतिशत पर आ गया है, जो कई दशकों का सबसे निचला स्तर है।
ढेबर के गोदाम से दुकानों तक पहुंचती थी डुप्लीकेट शराब: नोएडा-रायपुर में छपे डुप्लीकेट होलोग्राम, डिस्ट्रीब्यूशन का अड्डा GST ऑफिस को बनाया था - Raipur News
October 17, 2026
छत्तीसगढ़ के 3200 करोड़ रुपए से ज्यादा के शराब घोटाले में जांच एजेंसी ने अवैध शराब की सप्लाई से लेकर कमीशन वसूली, कैश कलेक्शन और हवाला के जरिए रकम दुबई तक पहुंचाने का आरोप लगाया है।
बेंगलुरु में रैपिडो पिंक राइड के दौरान महिला से अभद्रता, राइडर ने जबरन पकड़ा हाथ और सोसाइटी के बाहर रुका; कंपनी ने लिया कड़ा एक्शन
October 17, 2026
देश की सिलिकॉन वैली कहे जाने वाले बेंगलुरु शहर से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला और गंभीर मामला सामने आया है। ऐप-आधारित बाइक टैक्सी और कैब सेवाएं देने वाली कंपनी 'रैपिडो' (Rapido) की पिंक राइड के दौरान एक महिला यात्री के साथ बदसलूकी और असहज करने वाली घटना घटी है। महिला ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती साझा करते हुए आरोप लगाया है कि सफर के दौरान राइडर ने न सिर्फ उनसे जरूरत से ज्यादा दोस्ताना बर्ताव करने की कोशिश की, बल्कि हेलमेट वापस लेते समय उनका हाथ भी जबरन पकड़ लिया। इस घटना के बाद से सोशल मीडिया पर महिलाओं की सुरक्षा और ऐप-आधारित परिवहन कंपनियों के बैकग्राउंड वेरिफिकेशन को लेकर एक बार फिर बड़ी बहस छिड़ गई है।
Delhi Weather: बारिश से 6 डिग्री तक गिरा तापमान, अक्टूबर में सामान्य से तीन गुना ज्यादा बरसे बादल
October 17, 2026
दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। गुरुवार, 15 अक्टूबर को हुई बारिश और तेज हवाओं के चलते राजधानी के कई इलाकों में अधिकतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, अक्टूबर महीने में अब तक हुई बारिश का आंकड़ा सामान्य से तीन गुना अधिक पहुंच गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार को भी हल्की बारिश की संभावना जताई है।
Shardiya Navratri 2026 Day 7: कालरात्रि माता की पौराणिक कहानी क्या है? जानें कैसे बनी सातवीं देवी
October 17, 2026
Shardiya Navratri 2026 Day 7: शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन पर दुर्गा माता के सातवें स्वरूप देवी कालरात्रि की पूजा की जाती है. आज 17 अक्टूबर 2026 को सप्तमी है. माता कालरात्रि को दुर्गा मां का उग्र स्वरूप माना जाता है. हालांकि, माता के हर स्वरूप को भक्तों के लिए शुभ माना जाता है. इसलिए, माता का नाम शुभंकरी भी है. दुर्गा मां के कालरात्रि स्वरूप की पूजा के साथ-साथ उनकी कथा का पाठ करें. उनकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. नवरात्रि की सप्तमी तिथि पर आज जरूर पढ़ें कालरात्रि माता की पौराणिक कथा. पढ़ें यहां.