aajtak.in | नई दिल्ली | 02 अक्टूबर 2026, 1:40 PM IST
Jantar Mantar Protest Live Updates: मुंबई, दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में चुनाव आयोग और SIR के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा है. अलग-अलग विपक्षी दल, छात्र संगठन और सामाजिक संगठन चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और SIR को प्रोटेस्ट कर रहे हैं.
Jantar Mantar Protest against EC, SIR, Live Updates
चुनाव आयोग और SIR को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है. आज गांधी जयंती के दिन दिल्ली से मुंबई तक प्रदर्शन हो रहे हैं. अलग-अलग विपक्षी दल, छात्र संगठन और सामाजिक संगठन चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और SIR को लेकर सवाल उठा रहे हैं.
दिल्ली के जंतर-मंतर पर AISA समेत कई संगठनों ने प्रदर्शन का ऐलान किया है. हालांकि दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है. इसके बावजूद प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. लुटियंस दिल्ली में कई जगह बैरिकेडिंग की गई है. बड़ी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है.
AISA ने 2 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया था. इसमें सामाजिक कार्यकर्ता और छात्र नेता भी शामिल होने वाले हैं. प्रदर्शन में CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग उठाई जा रही है. SIR के दौरान वोटर लिस्ट में बदलाव को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं.
मुंबई में CJP का प्रदर्शन
मुंबई में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने भी प्रदर्शन का ऐलान किया है. पार्टी CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है. CJP की ओर से देशभर में आंदोलन शुरू करने की घोषणा की गई है. मुंबई से शुरू होकर यह प्रदर्शन दूसरे राज्यों में भी होगा.
वहीं INDIA ब्लॉक भी आज 2 से 8 अक्टूबर तक देशभर के जिलों में 'सेव डेमोक्रेसी' मार्च निकालेंगे. इसके अलावा 6 अक्टूबर को विपक्षी सांसद दिल्ली में चुनाव आयोग के दफ्तर तक मार्च करेंगे.
1:40 PM (5 मिनट पहले)
जंतर-मंतर के आसपास इंटरनेट सर्विस बंद
Posted by :- Akankshaजंतर-मंतर पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच पुलिस ने प्रदर्शन स्थल और आसपास के इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं. प्रदर्शनकारी SIR में कथित अनियमितताओं और वोटरों के नाम हटाए जाने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं.
1:18 PM (27 मिनट पहले)
आतिशी, संजय सिंह समेत 500 से ज्यादा लोग डिटेन
Posted by :- Akankshaदिल्ली के जंतर-मंतर पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने AAP नेताओं सौरभ भारद्वाज, संजीव झा, आतिशी और संजय सिंह समेत 500 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया. प्रदर्शनकारी SIR में कथित अनियमितताओं और बड़े पैमाने पर वोटरों के नाम हटाए जाने के विरोध में CEC के इस्तीफे की मांग कर रहे थे. पुलिस के मुताबिक, SFI के करीब 700 कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश की, जिन्हें अशोका रोड राउंडअबाउट पर रोका गया. AISA, SFI, NSUI और अन्य छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गया.
12:48 PM (57 मिनट पहले)
ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग
Posted by :- Akankshaजंतर-मंतर के पास चुनाव आयोग के खिलाफ CPI(M), SFI और DYFI के प्रदर्शन के दौरान CPI(M) महासचिव एमए बेबी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग की. उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों के वोट काटना आपराधिक गतिविधि है. इसके लिए ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार किया जाना चाहिए.
11:47 AM (एक घंटा पहले)
बाराखंभा मेट्रो स्टेशन पर भी बंद की गई एंट्री-एग्जिट
Posted by :- Akankshaदिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने बाराखंभा मेट्रो स्टेशन को लेकर अपडेट जारी किया है. स्टेशन के एंट्री और एग्जिट गेट अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं. इसके साथ ही जंतर-मंतर और आसपास के इलाके के 12 मेंट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं.
Service Update
The entry and exit at Barakhamba metro station is closed till further notice.
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) October 2, 2026
11:41 AM (2 घंटे पहले)
CJP के प्रदर्शन से पहले मुंबई के शिवाजी पार्क में सुरक्षा बढ़ी
Posted by :- Akankshaमुंबई के शिवाजी पार्क में CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किया जाना है. पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और निगरानी भी तेज कर दी है.
11:36 AM (2 घंटे पहले)
जंतर-मंतर पहुंचे दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार
Posted by :- Akankshaदिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार जंतर-मंतर पहुंचे हैं. यहां चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की गई है. पुलिस ने इलाके में बैरिकेडिंग की है और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है.
Input- अरविंद ओझा
11:28 AM (2 घंटे पहले)
क्या प्रदर्शन के लिए भी परमिशन चाहिए- RJD सांसद मनोज झा
Posted by :- Akankshaदिल्ली के जंतर-मंतर पर RJD सांसद मनोज झा ने चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर बयान दिया. उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के लिए अनुमति की जरूरत नहीं होनी चाहिए. मनोज झा ने कहा कि आज गांधी जयंती है और यह गांधी का देश है. प्रदर्शन में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह जरूर इसमें हिस्सा लेंगे.
#WATCH | Delhi: At Jantar Mantar, RJD MP Manoj Jha says, "They should be ashamed... Do protests require permission? After all, this is Gandhi's country. Today is Gandhi Jayanti..."
When asked if he is going to take part in the protest, he says, "Absolutely!... I want to say that… pic.twitter.com/1TbQwc3Qhv
— ANI (@ANI) October 2, 2026
11:04 AM (2 घंटे पहले)
जंतर-मंतर पर विपक्ष के प्रदर्शन के बीच ड्रोन से निगरानी
Posted by :- Akankshaदिल्ली के जंतर-मंतर इलाके में AAP और विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है. पुलिस ड्रोन के जरिए पूरे इलाके की निगरानी कर रही है. आज चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ताओं, राजनीतिक नेताओं और सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों ने प्रदर्शन का आह्वान किया था.
#WATCH | Delhi | Police use drones for security surveillance in the Jantar Mantar area as AAP protests against the Election Commission here.
Activists, political leaders and civil society representatives had given a call for protest against the EC today. pic.twitter.com/BRXl3OBaTz
— ANI (@ANI) October 2, 2026
10:37 AM (3 घंटे पहले)
निजामुद्दीन इलाके के पास पुलिस ने लगाए बैरिकेड
Posted by :- Akankshaचुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके के पास पुलिस ने बैरिकेड लगाए हैं. चुनाव आयोग के खिलाफ संभावित प्रदर्शन को देखते हुए सेंट्रल दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में निगरानी भी बढ़ा दी है.
10:34 AM (3 घंटे पहले)
मुंबई के शिवाजी पार्क में CJP के प्रदर्शन को लेकर तैयारियां तेज
Posted by :- Akankshaमुंबई के शिवाजी पार्क में CJP के प्रदर्शन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. मैदान के अंदर जाने वाले सभी एग्जिट पॉइंट पर बैरिकेडिंग की गई है, जिससे शाम को प्रदर्शन शुरू होने के बाद ज्यादा भीड़ को मैदान के अंदर जाने से रोका जाए.
Input- दिपेश त्रिपाठी
10:28 AM (3 घंटे पहले)
सौरभ भारद्वाज बोले- प्रदर्शन करना हमारा अधिकार
Posted by :- Akankshaदिल्ली AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन करने जंतर-मंतर पहुंचे थे. हालांकि पुलिस ने उन्हें डिटेन कर लिया. उन्होंने कहा कि वह बिना कार के जंतर-मंतर पहुंचे हैं. दूसरे लोग भी यहां आ सकते हैं. उन्होंने कहा कि प्रदर्शन करना उनका अधिकार है.
#WATCH | Delhi AAP President Saurabh Bharadwaj arrives at Jantar Mantar to protest against the Election Commission. He says, "Without using a car, I have reached Jantar Mantar. You too can reach here. I am sure by the afternoon a lot of Gen-Z, women and youth will reach Jantar… pic.twitter.com/IdO98zubbm
— ANI (@ANI) October 2, 2026
10:18 AM (3 घंटे पहले)
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंचे सौरभ भारद्वाज डिटेन
Posted by :- Akankshaदिल्ली AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन करने जंतर-मंतर पहुंचे थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है.
10:16 AM (3 घंटे पहले)
जंतर-मंतर आने वाले AAP प्रोटेस्टर्स को पुलिस ने किया डिटेन
Posted by :- Akankshaचुनाव आयोग, SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष आज जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट कर रहा है. इस बीच जंतर-मंतर पहुंच रहे आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है.
9:56 AM (3 घंटे पहले)
मुंबई के शिवाजी पार्क से CJP शुरू करेगा ‘सीजन 2’ प्रदर्शन
Posted by :- Akankshaकॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 2 अक्टूबर से मुंबई के शिवाजी पार्क से अपने प्रदर्शन के दूसरे चरण की शुरुआत का ऐलान किया है. पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है. CJP ने SIR के तहत हटाए गए मतदाताओं के नाम बहाल करने और 2025 की मतदाता सूची को बरकरार रखने की भी मांग की है. CJP आज शाम 4 बजे शिवाजी पार्क के गेट नंबर 6 पर प्रदर्शन करेगी.
9:50 AM (3 घंटे पहले)
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले नई दिल्ली में धारा 163 लागू
Posted by :- Akankshaमुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन होगा. इससे पहले नई दिल्ली जिले में धारा 163 लागू कर दी गई है. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत यह आदेश लागू किया गया है. प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी है.
9:42 AM (4 घंटे पहले)
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के मद्देनजर आसपास के 11 मेट्रो स्टेशन बंद
Posted by :- Akankshaदिल्ली में चुनाव आयोग, SIR के खिलाफ प्रोटेस्ट के बीच सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के कई मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं. इनमें जनपथ, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, राजीव चौक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस और लोक कल्याण मार्ग स्टेशन शामिल हैं.
Service Update
The entry and exit at the following metro stations will remain closed till further notice. However, interchange facility will remain available at Rajiv Chowk, Mandi House, INA, New Delhi and Central Secretariat stations:
1. Janpath
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) October 2, 2026
2. Patel Chowk
3. Central…
9:33 AM (4 घंटे पहले)
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट
Posted by :- Akankshaजंतर-मंतर पर आम आदमी पार्टी, लेफ्ट, यूथ कांग्रेस समेत कई संगठनों ने प्रदर्शन का ऐलान किया है. इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है. नई दिल्ली के सभी VVIP इलाकों में अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है. दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान नई दिल्ली इलाके में तैनात किए गए हैं. दिल्ली से सटे यूपी और हरियाणा के बॉर्डर पर भी पुलिस अलर्ट रहेगी.