world-news

Greater Noida Delivery Boy Suicide Video: बीवी से परेशान होकर युवक ने उठाया खौफनाक कदम, कुछ महीने की थी लव मैरिज, मौत से पहले बनाया वीडियो | IBC24

October 2, 2026

Home›Uttar Pradesh›Greater Noida Delivery Boy Suicide Video

Greater Noida Delivery Boy Suicide Video: बीवी से परेशान होकर युवक ने उठाया खौफनाक कदम, कुछ महीने की थी लव मैरिज, मौत से पहले बनाया वीडियो

Greater Noida Delivery Boy Suicide Video: बीवी से परेशान होकर युवक ने उठाया खौफनाक कदम, कुछ महीने की थी लव मैरिज, मौत से पहले बनाया वीडियो/image: X

Greater Noida Delivery Boy Suicide Video: बीवी से परेशान होकर युवक ने उठाया खौफनाक कदम, कुछ महीने की थी लव मैरिज, मौत से पहले बनाया वीडियो/image: X

Jageshwar Sahu

Published: 02 Oct 2026 | 9:35 amModified: 02 Oct 2026 | 10:56 am

HIGHLIGHTS

  1. पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप, युवक ने दी जान
  2. फरवरी में हुई थी कोर्ट मैरिज, वीडियो आया सामने
  3. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी

गौतम बुद्ध नगर। Greater Noida Delivery Boy Suicide Video: आज कल आत्महत्या के मामले बढ़ते ही जा रहें है, इसी बीच उत्तरप्रदेश के ग्रेटर नोएडा में डिलीवरी बॉय ने पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर मौत को गले लगा लिया। युवक की आत्महत्या के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं घटना से पहले अजय ने अपनी पत्नी को लेकर कुछ आरोप लगाए थे। जिसका वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कई गैर मर्द से बात करती थी पत्नी

Greater Noida Delivery Boy Suicide Video जानकारी के अनुसार, नोएडा में 25 वर्षीय डिलीवरी बॉय अजय सिंह की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अजय ने अपनी जान ले ली। अजय की 9 फरवरी को कोर्ट मैरिज हुई थी। जिसके बाद से अजय सिंह अपनी पत्नी के साथ बिसरख थाना क्षेत्र के मिल्क लच्छी गांव में किराए के मकान में रहता था। मूल रूप से कानपुर देहात का रहने वाला अजय ऑनलाइन डिलीवरी का काम करता था। उसकी पत्नी कई गैर मर्द से फोन पर बात करने लगी। एक दिन जब पति अजय को इसकी भनक लगी तब उसने पत्नी को रोका, लेकिन वो नहीं मानी और अजय ने अपनी जान दे दी।

कुछ महीने की थी लव मैरिज

मंगलवार को अजय ने एक वीडियो जारी कर पत्नी पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। अजय ने बताया कि 9 फरवरी को दोनों की कोर्ट मैरिज हुई थी। घटना से पहले अजय ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को लेकर कुछ आरोप लगाए थे। उसका दावा था कि पत्नी की कॉल हिस्ट्री देखने पर वह कई लड़कों से बातचीत करती मिली। अजय के मुताबिक, उसने पत्नी को कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ।

अपनी मौत के लिए पत्नी को ठहराया जिम्मेदार

Greater Noida Delivery Boy Suicide Video अजय ने आरोप लगाया कि जब उसने पत्नी को दूसरे युवकों से बातचीत करने से रोकने पर गाली-गलौज की जाने लगी। वीडियो में उसने कहा कि इन परिस्थितियों के कारण वह काफी परेशान था और अपनी जिंदगी खत्म करने जा रहा है। उसने अपनी मौत के लिए पत्नी को जिम्मेदार ठहराया है।

बिसरख थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पूरे मामले की जांच कर रही है।

https://twitter.com/priyarajputlive/status/2105570950238654787

ये भी पढ़ें

  • Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
  • Chhattisgarh Doctors Posting Latest News: छत्तीसगढ़ में 45 डॉक्टरों को मिली पोस्टिंग, स्वास्थ्य मंत्री के पहल पर अब इन सरकारी अस्पतालों में बढ़ेगी इलाज की क्षमता
  • CG Deputy Collector Transfer List: छत्तीसगढ़ में 100 से अधिक प्रशासनिक अफसरों का तबादला, बदल दिए गए इन जिलों के अधिकारी, देखें पूरी सूची

Join Our Whatsapp Group

हमसे जुड़ें

Jageshwar Sahu

Jageshwar Sahu

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.

और भी पढ़ें...

Web Title: Greater Noida Delivery Boy Suicide Video