Technology
बदलेगा मुजफ्फरनगर का नाम! 'लक्ष्मीनगर' करने की मांग, बीजेपी MLC ने CM योगी को लिखा पत्र
August 7, 2026
देश Authored by: पीयूष कुमारUpdated Aug 7, 2026, 11:06 AM ISTMuzaffarnagar City Name Change: बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी मोहित बेनीवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर 'लक्ष्मीनगर' करने की मांग की है। उन्होंने तर्क दिया कि जिले का इतिहास महाभारत काल और शुक्रताल जैसी धार्मिक धरोहरों से जुड़ा है, इसलिए इसकी पहचान सांस्कृतिक विरासत के अनुरूप होनी चाहिए। पत्र में प्रयागराज और अयोध्या की तरह मुजफ्फरनगर का नाम बदलने का भी आग्रह किया गया है।
MP Rural Tourism: मध्य प्रदेश में होमस्टे कारोबार को मिलेगा बड़ा बूस्ट, Tata STRIVE से MoU
August 7, 2026
मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड और Tata STRIVE के MoU से ग्रामीण होमस्टे को बढ़ावा मिलेगा। पहले चरण में 1,000 हितग्राहियों को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गरिमामयी उपस्थिति में मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड (MPTB) और टाटा स्ट्राइव (Tata STRIVE-टाटा कम्युनिटी इनिशिएटिव्स ट्रस्ट) के बीच 2 साल की अवधि के लिए महत्वपूर्ण एमओयू (MoU) हुआ है। जरूरत पड़ने पर दोनों पक्षों की आपसी सहमति से इसकी अवधि आगे भी बढ़ाई जा सकेगी।
iQOO Neo 11 Ultra का लॉन्च अगले हफ्ते कन्फर्म, दमदार प्रोसेसर के साथ मिलेगी बड़ी बैटरी
August 7, 2026
Aug 07, 2026 11:05 am ISTलाइव हिन्दुस्तान iQOO Neo 11 Ultra की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर कन्फर्म हो गई है। यह स्मार्टफोन 10 अगस्त को चीन में लॉन्च होगा। इसके संभावित फीचर्स भी सामने आ गए हैं। iQOO Neo 11 Ultra को पहले चाइनीज मार्केट में पेश किया जाएगा।
Shubman Gill injury: शुभमन गिल को अभ्यास मैच से पहले लगी चोट, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका - Haribhoomi
August 7, 2026
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल की उंगली में चोट लग गई है। अभ्यास मैच में केएल राहुल कप्तानी कर रहे हैं।
Thailand: गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया थाईलैंड का स्कूल; छह की मौत, कई घायल; आरोपी ने खुद को भी मारी गोली
August 7, 2026
थाईलैंड के एक स्कूल में शुक्रवार को गोलीबारी हुई। जिसमें छह लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई घायल है। मरने वाले में तीन शिक्षकों और तीन छात्र शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार यह घटना थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के बाहरी इलाके में स्थित नोनथाबुरी जिले के देबसिरिन स्कूल में हुई।
Sri Lanka vs India Warm-up Match: चोटिल शुभमन गिल पहले वॅार्म-अप मैच से हुए बाहर, केएल राहुल संभालेंगे कमान| Navbharat Live
August 7, 2026
Updated On: Aug 07, 2026 | 11:01 AM IST विज्ञापन सार Shubman Gill Injury Update: श्रीलंका के खिलाफ वॉर्म-अप मैच के पहले दिन कप्तान शुभमन गिल उंगली में चोट के कारण बाहर रहे, जिसके बाद टीम इंडिया की कमान केएल राहुल संभाल रहे है।
तकनीक, पैसे, सैन्य ताकत का 'कॉकटेल' बनाएंगे सऊदी, PAK-तुर्किये, मध्य पूर्व तेज होगा 'पावर गेम'
August 7, 2026
सऊदी अरब, पाकिस्तान, तुर्किये में होगा रक्षा करार। तस्वीर-AI Saudi Arab, Pakistan and Turkiye Defence pact: तुर्किये, सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच एक संयुक्त रक्षा समझौता होने जा रहा है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने दो क्षेत्रीय सूत्रों के हवाले से कहा है कि इस्लामिक नाटो की तर्ज वाले इस रक्षा करार पर सऊदी अरब के जेद्दा में हस्ताक्षर होंगे। वहीं, समाचार एजेंसी एएफपी ने सूत्र के हवाले से कहा है कि तीनों देशों के बीच इस संयुक्त रक्षा करार लंबे समय से वार्ता चल रही थी लेकिन क्षेत्र में हाल के संघर्षों एवं युद्धों ने इसमें तेजी लाई। बता दें कि ईरान, अमेरिका-इजराइल युद्ध को देखते हुए मध्य पूर्व के देश अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और वे रक्षा क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ाकर अपनी सुरक्षा मजबूत करना चाहते हैं। इससे पहले सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच रक्षा करार हो चुका है। इस रक्षा करार में शामिल होने की तुर्किये ने इच्छा जाहिर की थी।
Kottankulangara Temple: साड़ी, मेकअप से लेकर गजरा तक... इस मंदिर में महिलाओं की तरह सजने वाले पुरुष को ही मिलती है एंट्री
August 7, 2026
Chamayavilakku Festival: देश के हर मंदिर का अपना अनोखा इतिहास और विशेष मान्यताएं होती हैं. ऐसी ही दुर्लभ परंपराओं में केरल का ‘कोट्टनकुलंगारा देवी मंदिर’ विशेष महत्व रखता है. इस मंदिर में देवी के दर्शन के लिए पुरुष साधारण कपड़ों में नहीं जा सकते. उन्हें साड़ी पहनकर और महिलाओं की तरह सज-धजकर ही देवी के सामने जाने की अनुमति होती है. भक्ति और आस्था के प्रतीक के रूप में आज भी कायम यह परंपरा विशेष मान्यता प्राप्त कर चुकी है.
बाढ़ पीड़ितों के लिए सलमान खान का बड़ा कदम, 500 परिवारों को मिलेगा नया आशियाना, रणदीप हुड्डा भी जुटे राहत कार्य में
August 7, 2026
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने बाढ़ से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए NGO 'ग्लोबल सिख' के साथ हाथ मिलाया है। खबरों के अनुसार, सलमान ने बाढ़ से बेघर हुए लोगों के लिए 500 सेमी-परमानेंट (अर्ध-स्थायी) घर बनाने के लिए फंड देने का फैसला किया है। सलमान की संस्था 'बीइंग ह्यूमन' ने पहले भी बाढ़ प्रभावित इलाकों में ज़रूरतमंदों को खाना और राहत सामग्री पहुंचाने में मदद की है। अब, राहत अभियान के दूसरे चरण में प्रभावित परिवारों के स्थायी पुनर्वास पर ध्यान दिया जा रहा है।
डेली 1.5GB डेटा और पूरे 1 महीने तक रिचार्ज की छुट्टी! बड़े काम के हैं Jio के ये दो प्रीपेड प्लान्स - reliance jio offers calendar month validity with rs 319 and rs 339 plans
August 7, 2026
Featured story Reliance Jio के पास 1 महीने की पूरी वैलिडिटी और 1.5GB डेली डेटा वाले दो प्रीपेड प्लान्स हैं। कंपनी के 319 रुपये और 339 रुपये वाले इन प्लान्स के साथ फ् ...और पढ़ें