technology

iQOO Neo 11 Ultra का लॉन्च अगले हफ्ते कन्फर्म, दमदार प्रोसेसर के साथ मिलेगी बड़ी बैटरी

August 7, 2026

Aug 07, 2026 11:05 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

iQOO Neo 11 Ultra की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर कन्फर्म हो गई है। यह स्मार्टफोन 10 अगस्त को चीन में लॉन्च होगा। इसके संभावित फीचर्स भी सामने आ गए हैं। 

iQOO Neo 11 Ultra

iQOO Neo 11 Ultra को पहले चाइनीज मार्केट में पेश किया जाएगा।

iQOO ने अपने नए परफॉर्मेंस-फोकस्ड स्मार्टफोन iQOO Neo 11 Ultra की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दी है। कंपनी इस फोन को 10 अगस्त को अपनी होम कंट्री चीन में लॉन्च करेगी। लॉन्च से पहले जारी किए गए टीजर ने फोन के डिजाइन की झलक भी दिखाई है। माना जा रहा है कि यह डिवाइस गेमिंग और हाई-परफॉर्मेंस चाहने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया जाएगा। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

लीक्स और रिपोर्ट्स के मुताबिक, iQOO Neo 11 Ultra में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिल सकता है। यह चिपसेट बेहतर AI फीचर्स, तेज परफॉर्मेंस और अधिक पावर एफिशिएंसी के साथ आएगा। यही वजह है कि यह फोन मल्टीटास्किंग और हैवी गेमिंग के लिए एक मजबूत विकल्प साबित हो सकता है।

ऐसे हो सकते हैं डिवाइस के बाकी स्पेसिफिकेशंस

नए iQOO फोन में करीब 6.85 इंच का 2K LTPO OLED फ्लैट डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसमें हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी दिया जा सकता है, जिससे गेमिंग और स्क्रॉलिंग का एक्सपीरियंस पहले से ज्यादा स्मूद होगा। डिजाइन की बात करें तो टीजर में फ्लैट फ्रेम और बड़ा रियर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिला है, जो इसे प्रीमियम लुक और फील देता है।

बैटरी के मामले में भी iQOO Neo 11 Ultra काफी दमदार हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 7000mAh से 7500mAh के बीच की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की भी उम्मीद है, जिससे फोन कम वक्त में चार्ज हो सकेगा।

साथ ही अगर कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा ड्यूल रियर कैमरा सिस्टम मिलने की उम्मीद है। वहीं, फोन में 16GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.x स्टोरेज का विकल्प भी मिल सकता है।

भारत में कब होगा लॉन्च iQOO डिवाइस?

फिलहाल iQOO ने केवल चीन में लॉन्च की तारीख का ऐलान किया है। कंपनी ने अभी तक भारत में iQOO Neo 11 Ultra की लॉन्चिंग को लेकर कोई ऑफीशियल जानकारी शेयर नहीं की है। हालांकि, अगर कंपनी अपनी पिछली स्ट्रेटजी पर कायम रहती है तो आने वाले महीनों में इस स्मार्टफोन को भारतीय मार्केट में भी पेश किया जा सकता है।

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें