Technology
Bihar Flood Alert: बिहार में बाढ़ का खतरा बरकरार! गंगा समेत कई नदियां उफान पर, इन इलाकों में बढ़ रहा जलस्तर
September 7, 2026
पटना: बिहार में बाढ़ का संकट अभी पूरी तरह टला नहीं है। राज्य की कई प्रमुख नदियां अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। जल संसाधन विभाग (WRD) की 7 सितंबर 2026 की सुबह 6 बजे की रिपोर्ट ने साफ कर दिया है कि कई इलाकों में नदी का जलस्तर लगातार चिंता बढ़ा रहा है। खासकर गंगा, पुनपुन, बूढ़ी गंडक, बागमती, कोसी और घाघरा जैसी नदियों के कई स्थानों पर पानी खतरे के निशान से ऊपर दर्ज किया गया है।हालांकि कुछ स्थानों पर जलस्तर में गिरावट भी दर्ज हुई है, लेकिन कई महत्वपूर्ण साइटों पर नदी का पानी लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में तटवर्ती इलाकों के लोगों को अभी राहत मिलने की उम्मीद कम है।
Homemade Neem Soap: नीम की पत्तियों से घर पर बनाएं साबुन, पिंपल्स, ऑयली स्किन और दाग-धब्बों से मिलेगी राहत!
September 7, 2026
Homemade Neem Soap: केमिकल वाले साबुन की जगह अगर आप नेचुरल चीजों को अपनाना चाहते हैं तो नीम की पत्तियों से बना हर्बल साबुन एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. आज हम आपको इसे घर पर बनाना बताएंगे. X
Bach Baras Kab Hai: क्यों करते हैं बछ बारस व्रत, इस दिन महिलाएं क्या खाएं-क्या नहीं? जानें जरूरी नियम
September 7, 2026
Bach Baras Par Kya Khaye: धर्म ग्रंथों में संतान की लंबी उम्र और अच्छी सेहत के लिए कईं व्रतों के बारे में बताया गया है। बछ बारस भी इन व्रतों में से एक है। ये व्रत हर साल भाद्रपद मास में किया जाता है।Bach Baras Vrat Ke Niyam: हिंदू धर्म में बछ बारस के व्रत का खास महत्व माना जाता है। यह व्रत संतान की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और सुखी जीवन की कामना के लिए रखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन गाय और उसके बछड़े की पूजा करने का विधान है। बछ बारस को गोवत्स द्वादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन व्रत रखने वाली महिलाओं को खान-पान से लेकर रोजमर्रा के कामों तक कुछ खास नियमों का पालन करना होता है। मान्यता है कि इन नियमों का पालन करने से व्रत पूरा माना जाता है। आगे जानिए बछ बारस पर क्या करना चाहिए और किन कामों को करने से बचना चाहिए…
'भईया को सईयां बना रहे हैं', Swara Bhasker पर बौखलाए धीरेंद्र शास्त्री, बोले- चंडालन, जौहर कायरता नहीं बहादुरी
September 7, 2026
Updated: Monday, September 7, 2026, 9:31 [IST] Dhirendra Krishna Shastri Angry On Swara Bhasker: स्वरा भास्कर एक बार फिर अपने पुराने जौहर वाले बयान को लेकर चर्चा में हैं। एक कार्यक्रम के दौरान एक्ट्रेस ने फिल्म पद्मावत में दिखाए गए जौहर के सीन पर सवाल उठाते हुए इसे महिलाओं के लिए गलत संदेश देने वाला बताया था। अब बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने स्वरा भास्कर की टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पश्चिम बंगाल में आयोजित हनुमत कथा के दौरान उन्होंने जौहर को कायरता कहे जाने पर अपनी आपत्ति जाहिर की और इसे बहादुरी, भक्ति और पति के प्रति समर्पण से जोड़कर देखा।
Bank Alert: 11 से 15 सितंबर तक लगातार 5 दिन बंद रहेंगे बैंक! ब्रांच जाने से पहले निपटा लें जरूरी काम
September 7, 2026
Bank Holidays: SBI, HDFC समेत सभी बैंक 11-15 सितंबर के बीच बंद रहेंगे। 10 सितंबर तक जरूरी काम जरूर निपटा लें। जानिए कब, कहां और क्यों बंद रहेंगे बैंक?Bank Holidays in September: अगर आपका इस हफ्ते बैंक जाकर कोई जरूरी काम निपटाने का प्लान है, तो ये खबर आपके लिए बहुत काम की है। 11 सितंबर से लेकर 15 सितंबर के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंक लगातार 5 दिन तक बंद रह सकते हैं। चाहे आपका खाता SBI, PNB, बैंक ऑफ बड़ौदा जैसे सरकारी बैंकों में हो या फिर HDFC, ICICI और Axis जैसे प्राइवेट बैंकों में, ब्रांच के चक्कर लगाने से पहले छुट्टियों का यह पूरा शेड्यूल जरूर समझ लें।
अमृतसर एयरपोर्ट पर 4 संदिग्ध ड्रोन से हड़कंप, 7 उड़ानें डायवर्ट; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
September 7, 2026
अमृतसर (उत्तम हिन्दू न्यूज) : पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एयरपोर्ट के ऑपरेशनल एरिया में 2 से 4 संदिग्ध ड्रोन या उड़ती हुई वस्तुएं दिखाई दीं। रनवे और उसके आसपास संदिग्ध गतिविधि नजर आते ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने अलर्ट जारी कर दिया। सुरक्षा के मद्देनजर अमृतसर आने वाली 7 उड़ानों को दिल्ली और चंडीगढ़ डायवर्ट कर दिया गया।
NSE के IPO में शेयर बेचेंगी 5 सरकारी इंश्योरेंस कंपनियां, मिलेगा बंपरमुनाफा!
September 7, 2026
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का मच अवेटेड आईपीओ देश की पांच बड़ी सरकारी बीमा कंपनियों के लिए कुबेर का खजाना साबित होने वाला है. कई साल पहले सिर्फ 6.8 करोड़ रुपये का निवेश करने वाली इन कंपनियों को अब हजारों करोड़ का बंपर मुनाफा मिलने जा रहा है. ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस के मुताबिक 1800 रुपये प्रति शेयर की संभावित कीमत पर ये सरकारी इंश्योरेंस कंपनियां करीब 7200 करोड़ रुपये जुटा सकती हैं. ये भारी मुनाफा इन कंपनियों के वित्तीय स्वास्थ्य को पूरी तरह बदल कर रख देगा.
अमेजन प्लेन क्रैश का खौफनाक VIDEO: रनवे छोड़ सड़क पर गाड़ियों को रौंदा, आग का गोला बना विमान, 5 मौत
September 7, 2026
Amazon Cargo Plane Crash: मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अमेजन का बोइंग 767 कार्गो प्लेन लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसलकर सड़क पर जा घुसा। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई।Miami Airport Plane Crash: अमेरिका के मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान अमेजन का एक कार्गो विमान हादसे का शिकार हो गया। बोइंग 767 रनवे पर लैंडिंग के बाद रुक नहीं सका और रनवे से बाहर निकलते हुए सड़क तक पहुंच गया। विमान ने आसपास मौजूद कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिसके बाद उसमें भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। हादसे का खौफनाक वीडियो भी सामने आया है।
KFC के चिकन पीस में दिख गई ऐसी चीज, उड़ गए होश; अब कंपनी को मांगनी पड़ गई माफी
September 7, 2026
Sep 07, 2026 09:31 am ISTलाइव हिन्दुस्तान घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। लोग इस वीडियो को देख हैरान हैं। कई लोग कंपनी के खिलाफ एक्शन लेने की मांग भी कर रहे हैं। वहीं हड़कंप मचने के बाद केएफसी इंडिया ने माफी मांगी है।तस्वीर सामने आते ही लोग हैरान हैं