Technology
Chef Damu Death: कौन थे 24 घंटे में 617 डिश बनाने वाले शेफ दामू, जिनके निधन पर इमोशनल हुए सीएम विजय
October 25, 2026
दक्षिण भारतीय खाने को घर-घर तक पहुंचाने वाले शेफ दामू का 72 साल की उम्र में निधन हो गया। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से लेकर पद्म श्री तक, जानिए उनके सफर की खास बातें।मशहूर शेफ, शिक्षाविद और टीवी पर्सनैलिटी डॉ. के. दामोदरन, जिन्हें दुनिया शेफ दामू के नाम से जानती थी, अब हमारे बीच नहीं रहे। 25 अक्टूबर 2026 को चेन्नई में 72 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। लंबे समय से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। कुकिंग शो के जरिए दक्षिण भारतीय व्यंजनों को लोकप्रिय बनाने वाले शेफ दामू ने लाखों लोगों को खाना बनाने के लिए प्रेरित किया। उनकी पहचान सिर्फ टीवी तक सीमित नहीं थी; उन्होंने पाक-कला की शिक्षा और नई पीढ़ी के शेफ को तैयार करने में भी अहम योगदान दिया। उनके निधन पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने भी शोक जताया।
प्रशांत किशोर के राघोपुर दौरे के दौरान झड़प, JDU नेता गंभीर रूप से घायल; हंगामे के बाद तेजस्वी यादव का दौरा रद्द
October 25, 2026
Bihar News: बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद पंचायत स्थित भगतान टोला में 13 बच्चों की मौत के बाद आयोजित दशकर्म कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश सचिव अजीत यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और एहतियातन भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
‘तुम लोग क्या झक मरा रहे हो’, जिला पंचायत उपाध्यक्ष के बिगड़े बोल, पुलिसकर्मियों को दी धमकी, देखें वीडियो | IBC24
October 25, 2026
District Panchayat Vice-President Viral Video: रतलाम: मध्य प्रदेश के रतलाम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष का एक वीडियो सामने आया है जिसमे वो पुलिसकर्मियों को धमकी देते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर रावटी थाने पहुंचे केशू निनामा पुलिसकर्मियों पर जमकर बरसे। पुलिस से सवाल पूछते-पूछते ऐसे बिगड़े कि मर्यादा ही भूल गए। टीआई को बुलाने की धमकी दी, तो पूरे थाने को सबक सिखाने की बात भी कह डाली। अब उनके ये तीखे तेवर चर्चा में हैं। जिला पंचायत उपाध्यक्ष केशू निनामा सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर रावटी थाने पहुंचे थे, लेकिन यहां पुलिसकर्मियों से बातचीत के दौरान उनका पारा ऐसा चढ़ा कि शब्दों की मर्यादा ही टूट गई।
कौन थे शेफ दामू? 72 की उम्र में हुआ निधन, कुकिंग शो से घर-घर में बनाई थी पहचान, CM विजय और संजीव कपूर ने दी श्रद्धांजलि - India TV Hindi
October 25, 2026
दामोदरन कोठंडारमन, जिन्हें 'शेफ दामू' के नाम से जाना जाता था। उनका 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 'समयम तमिल' ने हाल ही में उनके निधन की खबर दी और बताया कि लंबे समय तक बीमार रहने के बाद इस मशहूर शेफ का देहांत हो गया। शेफ दामू कुकिंग की दुनिया के एक जाने-माने नाम थे, जिन्होंने अपने हुनर से खाना पकाने के शौकीनों, शेफ बनने की चाह रखने वालों और टीवी दर्शकों को प्रेरित किया। शेफ दामू न केवल तमिलनाडु में मशहूर थे, बल्कि उन्होंने अपने कौशल से पूरे देश में लोगों का दिल जीता। इसी वजह से उन्हें 'पद्म श्री' पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। खाना पकाने के अलावा, कुकिंग रियलिटी शो में अपनी मौजूदगी के कारण वे तमिल टेलीविजन इंडस्ट्री के एक चर्चित चेहरा बन गए थे। सालों की कड़ी मेहनत के बाद शेफ दामू ने कुकिंग की दुनिया में अपनी एक मजबूत पहचान बनाई।
सोने की चमक, कारीगरों का हुनर और दुबई का नाम, 16 किलो के झुमके में दिखी गजब की भारतीय कारीगरी
October 25, 2026
16 किलो के झुमके वर्ल्ड रिकॉर्ड
बिलासपुर में रेलवे अफसर ने सेक्स करने डाला दबाव: महिला-कर्मचारी के विरोध करने पर नौकरी से निकालने दी धमकी, मंत्री-आयोग और सीएम हेल्पलाइन में शिकायत - Bilaspur (Chhattisgarh) News
October 25, 2026
Hindi NewsLocalChhattisgarhBilaspurBilaspur Railway Officer Sexual Harassment Controversy | Investigation Orderedबिलासपुर में रेलवे अफसर ने सेक्स करने डाला दबाव:महिला-कर्मचारी के विरोध करने पर नौकरी से निकालने दी धमकी, मंत्री-आयोग और सीएम हेल्पलाइन में शिकायतबिलासपुर2 घंटे पहले
Ramayana का टिकट ₹3000 पार, रिलीज से 12 दिन पहले ₹10 करोड़ की छप्पड़ फाड़ कमाई! टॉप पर दिल्ली-NCR
October 25, 2026
Published: Sunday, October 25, 2026, 16:42 [IST] Ramayana Advance Booking: निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर चर्चा में आ गई है। 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म को लेकर दर्शकों के उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रिलीज से करीब 12 दिन पहले ही देशभर में 1.81 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके थे।
Upcoming Movies: इन 6 फिल्मों से दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर छाने को तैयार कमल हासन, 72 साल की उम्र में प्ले करेंगे लीड रोल
October 25, 2026
कमल हासन की आने वाली फिल्में
नसीरुद्दीन शाह पर भड़के 'महाभारत के युधिष्ठिर', फूटा गुस्सा, बोले- 140 करोड़ भारतीयों...
October 25, 2026
बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में युधिष्ठिर की भूमिका निभाने वाले मशहूर एक्टर गजेंद्र चौहान का अभिनेता नसीरुद्दीन शाह पर गुस्सा फूटा है. दरअसल, नसीरुद्दीन शाह ने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधते हुए उनकी आलोचना की थी, उन्हें झूठी पार्टी बताया था. नसीरुद्दीन शाह के इस बयान पर अब गजेंद्र चौहान ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई है.
पलामू में फिर टावर पर चढ़ी लड़की: शनिवार को टावर से उतर कराई थी FIR, युवक शादी को तैयार नहीं, पुलिस ने किया था गिरफ्तार - Palamu News
October 25, 2026
पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के पदमा स्थित सूर्य मंदिर के पास शादी को लेकर विवाद में एक युवती लगातार दूसरे दिन रविवार को बीएसएनएल के करीब 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई।